Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सपाइयों ने ध्वस्त बताई प्रदेश की कानून व्यवस्था, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सौंपा डीएम को ज्ञापन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में बांदा के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।  इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सपाइयों ने कहा है कि सूबे की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी परेशान हैं। समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। सपाइयों ने राज्यपाल से मांग की है कि सूबे की सरकार को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान कराया जाए।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया  

सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व अन्य सपाइयों ने कहा है कि यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। साथ ही बांदा शहर समेत जिले में पीने के पानी का जबरदस्त संकट है। कई महीने से शहर में पानी की आपूर्ति बाधित है। आम जनता परेशान हैं। जिले में बिजली आपूर्ति की हालत भी बहुत खराब है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में पूजा करने निकला था किसान, मौत कुछ इस तरह से खींच ले गई साथ..

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष समेत वृंदावन वैश्य, रामबाबू यादव, मनोज, राजबहादुर कुशवाहा, रामशरण शर्मा, अमित सेठ भोलू, नईम नेता, राकेश कुमार, मदनगोपाल कश्यप, नितेश श्रीवास्तव, नासिर खान, प्रकाश गुप्ता, उमेश यादव, प्रदीप जड़िया, आमिर खान, शकील अंसारी, बरातीलाल प्रजापति, अमन यादव, राजेंद्र प्रजापति, राजेश रैकवार, रामपाल प्रजापति, शैलेंद्र मिश्र, लालमन, अशोक भागवानी, बबलू श्रीवास आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में 12 दिन बाद मौत से हारी ‘रोशनी’, रेप में असफल रहने पर जिंदा जलाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा