बांदा में सपाइयों ने ध्वस्त बताई प्रदेश की कानून व्यवस्था, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद सौंपा डीएम को ज्ञापन
समरनीति न्यूज, बांदाः समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में बांदा के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सपाइयों ने कहा है कि सूबे की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान सभी परेशान हैं। समस्याओं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। सपाइयों ने राज्यपाल से मांग की है कि सूबे की सरकार को निर्देशित करते हुए समस्या का समाधान कराया जाए।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी व अन्य सपाइयों ने कहा है कि यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। दिनदहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। साथ ही बांदा शहर समेत जिले में पीने के पानी का जबरदस्त संकट है। कई महीने से शहर में प...