Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा : प्रदेश की जेलों में कोरोना संकट के मद्देजनर SP-DM ने किया मंडल कारागार का निरीक्षण

बांदा : प्रदेश की जेलों में कोरोना संकट के मद्देजनर SP-DM ने किया मंडल कारागार का निरीक्षण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा व जिलाधिकारी अमित बंसल ने आज शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिले के आला अधिकारियों के औचक निरीक्षण से वहां हड़कंप मच गया। बताते हैं कि अधिकारियों ने बैरकों का निरीक्षण किया। साथ ही जेल में कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ ही सुरक्षा का भी जायजा लिया। कोरोना को लेकर सजगता देखी अधिकारियों का सबसे ज्यादा जोर सोशल डिस्टेंसिंग व समय-समय पर होने वाले सैनेटाइजेशन पर रहा। दोनों आला अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कैदियों के बीच पर्याप्त सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे साथ ही समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराने और कैदियों को कोरोना के प्रति जागरुक करने को भी कहा। बताते चलें कि प्रदेश में कानपुर समेत कई जिला कारागारों में कैदियों के बड़े स्तर प...
बांदा में रिकार्ड टूटे, 48 नए कोरोना पाॅजिटव, SP आफिस सील

बांदा में रिकार्ड टूटे, 48 नए कोरोना पाॅजिटव, SP आफिस सील

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : गुरुवार को एक के बाद एक आईं दो कोरोना जांच रिपोर्ट से पुराने सभी रिकार्ड टूट गए। जिले में एक साथ 48 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनमें पुलिस आफिस यानि एसपी कार्यालय के तीन सिपाहियों के अलावा कालिंजर थाने का एक सिपाही और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे डिपो बांदा रोड बिसंडा के चार कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ जिले में अब कोरोना पाजिटिव की संख्या 654 पर पहुंच गई है। एक्टिव केस 277 बताए जा रहे हैं। एसपी आफिस में 3 सिपाही संक्रमित बताया जाता है कि पुलिस आफिस के तीन सिपाहियों को कोरोना होने के बाद पूरे कार्यालय को सेनेटाइज किया गया है। साथ ही एसपी कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुवार को 48 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। ये भी पढ़ें :  Covdid 19 : बांदा के गुलरनाका में कारोबारी-इंदिरानग...
Covdid 19 : बांदा के गुलरनाका में कारोबारी-इंदिरानगर में अधिकारी समेत 19 पाॅजिटिव मिले

Covdid 19 : बांदा के गुलरनाका में कारोबारी-इंदिरानगर में अधिकारी समेत 19 पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के गुलरनाका के रहने वाले एक कारोबारी और दूरदर्शन में तैनात वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक समेत कुल 19 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा का कहना है कि संक्रमित लोगों को आइसोलेट कराने की तैयारी चल रही है। उनको जल्द ही आइसोलेट करके इलाज शुरू किया जाएगा। साथ ही उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है। संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया काम बताया जाता है कि शहर में सब्जी मंडी रोड गुलरनाका में रहने वाले एक 59 वर्षीय बुजुर्ग तथा इंदिरानगर में रहने वाले दूरदर्शन विभाग के सीनियर जेई सहायक की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसी तरह शहर में फारेस्ट विभाग दफ्तर के पास रहने वाले 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोन...
बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, 3 सिपाहियों समेत 40 पाॅजिटिव केस मिले

बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, 3 सिपाहियों समेत 40 पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट 3 सिपाहियों समेत कुल 40 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। जिले में अबतक मिले संक्रमितों की संख्या 582 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 205 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। संक्रमित मिले लोगों को आइसोलेट करते हुए उनकी कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। एक साथ इतने पाजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपने काम में जुट गई हैं। शहर कोतवाली में 3 सिपाही भी पाॅजिटिव बताते चलें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी इसकी चपेट में आ रही है। कुछ दिन पहले कोतवाली प्रभारी को कोरोना होने की खबर आई थी। आज आई रिपोर्ट में शहर कोतवाली के 3 सिपाही और एक मासूम बच्चे समेत 40 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं।...
बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी के.सत्यानारायण ने चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते साइबर क्राइम थाने का मंगलवार को बांदा पुलिस लाइन में फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में पहला मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आईजी सत्यानारायण ने इसके जल्द निस्तारण के आदेश दिए हैं। थाने का नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाया गया है। मंडल में साइबर थाने के खुलने से हाईटेक अपराध को रोकने में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। साइबर अपराधों पर लगाम के लिए बड़ा कदम बताते चलें कि चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में साइबर सेल तो संचालित हैं, जिनमें साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काम होता है, लेकिन साइबर अपराधों पर अभियोग पंजीकृत करना, विवेचनात्मक, कार्रवाई की दिशा में काफी कठिनाईयां होती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई आज बांदा पुलिस लाइन में मंडल का पहला साइबर अपरा...
बांदा में दिल दहलाने वाली घटना, बेड पर था पत्नी का शव, फांसी पर लटका था पति

बांदा में दिल दहलाने वाली घटना, बेड पर था पत्नी का शव, फांसी पर लटका था पति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक घर में पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला है जबकि पास में पति पास में फांसी पर लटकता हुआ मिला है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की है, उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं कुछ लोग हत्या का भी अंदेशा जता रहे हैं। भीतर से चीखते हुए बाहर भागे बच्चे हालांकि, पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह ह्रदयविदारक घटनाक्रम तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव का है। सोमवार रात बेंदा गांव के रहने वाले संतोष कुमार (22) और उनकी पत्नी आरती (20) रोज की तरह कमरे में सोने चले गए। आज मंगलवार सुबह दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। परिवार के लोगों ने...
ब्रेकिंग न्यूज : बांदा में भीषण हादसा, 3 सगे भाईयों की मौत, सात घायल-दो रेफर

ब्रेकिंग न्यूज : बांदा में भीषण हादसा, 3 सगे भाईयों की मौत, सात घायल-दो रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार सुबह जिले में हुए भीषण हादसे में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें तीन सगे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो सगे भाईयों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र में इचौली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी में तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। लोगों को उसमें निकलने का भी मौका नहीं मिला। ये भी पढ़ें : बांदा में प्रधान और मासूम समेत 17 और कोरोना पाॅजिटिव  इससे तीन सगे भाई बिसंडा थाना क्षेत्र...
बांदा में प्रधान और मासूम समेत 17 और कोरोना पाॅजिटिव

बांदा में प्रधान और मासूम समेत 17 और कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 17 नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें शहर के छोटी बाजार इलाके का एक बच्चा और डिघवट गांव के प्रधान भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर के क्योटरा, अलीगंज, कालूकुआं और माहेश्वरी देवी चौक में भी कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। इस दौरान जिले के चिल्ला में स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर 230 लोगों की रैपिड जांच की गई। इस दौरान 10 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। छोटी बाजार स्थित ओमर वैश्य स्कूल के पास चार पाॅजिटिव अब जिले में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 542 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 165 बताए जा रहे हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी कोरोना संक्रमितों की सूची के अनुसार जिले में 17 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के छोटी बाजार स्थित ओमर वैश्य स्कूल के पास एक वर्षीय मासूम समेत चार लोग पाॅजिटिव मिले हैं। ये भी पढ़ें ...
बांदा : कोतवाली तक पहुंचा कोरोना, शहर कोतवाल समेत जिले में 14 पाॅजिटिव

बांदा : कोतवाली तक पहुंचा कोरोना, शहर कोतवाल समेत जिले में 14 पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना का दायरा बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को आई जांच रिपोर्ट से पता चला कि शहर कोतवाली प्रभारी समेत 14 लोग कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 525 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 148 बताए जा रहे हैं। मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सभी संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं उनकी कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। उधर, पुलिस महकमे में खलबली सी मची है। अब सभी पुलिस कर्मियों की जांच तय मानी जा रही है। शहर समेत जिले में 14 नए पाॅजिटिव केस मिले चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जारी की गई रिपोर्ट में बताया कि 14 कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए हैं। इनमें नगर कोतवाली प्रभारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग खासकर कोतवाली पुलिस भी अलर्ट हो गई है। अब सभी पुलिस कर्मियों की जांच कराई जाएगी...
बांदा : लाॅकडाउन में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ीं पुलिस की नाक तले खुली दुकानें, FIR..

बांदा : लाॅकडाउन में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ीं पुलिस की नाक तले खुली दुकानें, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेशभर में दो दिन लाकडाउन के दौरान भी कुछ लोग बांदा में नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देशों पर शहर में दौरा करने निकले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल ने कई खुली दुकानों को पकड़ा। चौंकाने वाली बात यह है कि ये दुकानें पुलिस की नाक तले खुली थीं। पुलिस चौकी के आसपास खुली दुकानें बाबूलाल चौराहे पर पुलिस चौकी के आसपास खुली मिलीं। अब 10 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट श्री चाहल ने बताया कि बाबूलाल चौराहे के आसपास 10 दुकानें खुली हुई थीं। लाकडाउन में ऐसा नहीं होना चाहिए। दुकानों पर लोग भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें : Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत न दुकानदार मास्क लगाए थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। ऐसे में 10 दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर ...