Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

बड़ी खबरः बांदा में शुक्रवार देर रात टाइल्स शोरूम के मालिक का अपहरण

बड़ी खबरः बांदा में शुक्रवार देर रात टाइल्स शोरूम के मालिक का अपहरण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से एक बड़ी सनसनीखेज खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे एक टाइल्स शोरूम के मालिक का बदमाशों ने गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया। बदमाश इस व्यवसाई को इनोबा गाड़ी से उठाकर ले गए। देर रात हुई इस अपहरण की वारदात ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। न्यूज लिखे जाने तक मौके पर एसपी एस. आनंद, एएसपी और सीओ समते सभी भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस  शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शोरूम से इनोवा में गन प्वाइंट पर उठा ले गए बदमाश  बताया जाता है कि अतर्रा के रहने वाले प्रदीप सिंह उर्फ नीलू का चिल्ला रोड पर पालिटेक्निक कालेज के पास टाइल्स (मार्बल पत्थर) का  बड़ा शोरूम है। बताया जाता है कि रोज की तरह वह आज भी अपनी दुकान पर हिसाब-किताब निपटा रहे थे। शोरूम पर उस वक्त कर्मचारी और लेबर भी मौजूद थे। ये भी पढ़ेंः अचानक जेट एयरवेज के विमान में यात्रियों...
अर्द्धनग्न हालत में महिला का शव मिलने से हड़कंप

अर्द्धनग्न हालत में महिला का शव मिलने से हड़कंप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के देवहा सराय के बाहर एक महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी है। ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद में दो महिलाओं की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या, सनसनी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। लोगों का अंदेशा है कि महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को उठाकर वहां फेंक दिया गया है। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।  ...
देखें बदमाशों के सीसीटीवी फुटैजः कानपुर के गुमटी नंबर-5 में सुबह-सवेरे चैन स्नैचिंग से सनसनी

देखें बदमाशों के सीसीटीवी फुटैजः कानपुर के गुमटी नंबर-5 में सुबह-सवेरे चैन स्नैचिंग से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चैनस्नैचरों का दुस्साहस फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह सवेरे लगभग पौने 9 बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चैन तोड़ ली और फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश थे जो काली पल्सर बाइक से आए थे। बदमाशों ने लूट की इस वारदात को बड़े ही दुस्साहिस ढंग से अंजाम दिया। हांलाकि पीड़िता के पति ने भी उनको दौड़ाकर अपनी दिलेरी से उनके छक्के छुड़ा दिए। ये बात अलग है कि बदमाशों की किस्मत अच्छी है कि वे बचकर भागने में सफल रहे। वरना भीड़ उनको अच्छा सबक सिखाती। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए था जबकि पीछे बैठे बदमाश ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी लोगों ने 100 नंबर पर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर पूछतांछ कर रही है। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड दरोगा की सरेआम लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम...
अजीबो-गरीबः पीपल के पेड़ की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात पुलिस, सीसीटीवी से निगरानी..

अजीबो-गरीबः पीपल के पेड़ की सुरक्षा में मुस्तैदी से तैनात पुलिस, सीसीटीवी से निगरानी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस अगर किसी पीपल के पेड़ की सुरक्षा में तैनात हो जाए तो आपको और सभी अजीब तो लगेगा ही। जी हां, लेकिन यह अजीबो-गरीब लगने वाला सच आजकर वाराणसी में देखने को मिल रहा है। जहां बारिश, कड़ी धूप और तमाम बाधाओं के बावजूद पुलिस एक पीपल के पेड़ की सुरक्षा में लगी है। पुराने पेड़ के गिरने के बाद नया पेड़ लगाने पर दो संप्रदाय हुए थे आमने-सामने   अधिकारियों ने पुलिस के जवानों को पेड़ की सुरक्षा में लगाया है और इतना ही नहीं रोज समय-समय पर ड्यूटियां भी बदल रही हैं ताकि पुलिस कर्मी नई चेतना और जोश के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम देते रहें। बताया जाता है कि वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र स्‍थित हाजी कटरा के पास लगभग 200 साल पुराना पीपल का एक पेड़ लगा था। ये भी पढ़ेंः फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार हाल ...
भाजपा सांसद के दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्र नेताओं समेत 12 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा

भाजपा सांसद के दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्र नेताओं समेत 12 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एससी/एसटी एक्ट पर केंद्र सरकार के रूख पर विरोध जताने के क्रम में बांदा के भाजपा सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा के कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्र नेताओं समेत 12 नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाली में दर्ज हुए इस मुकदमे में वादी की ओर से मामले में 12 लोगों को नामजद तथा कई अज्ञात लोगों अभियुक्त बनाया है। बांदा के इंदिरानगर में सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के कार्यालय पर हुआ था प्रदर्शन  इन सभी के खिलाफ धारा 147, 452,504,352 व 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गौरव सिंह चंदेल, रीतेश, सुरेंद्र मिश्रा, पुष्पेंद्र, अमित, आशीष, अभय, अनूप समेत आदि लोग नामजद अभियुक्त हैं जिनकी तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ेंः जब बांदा की केन नदी का पत्थर देखकर बोले राष्ट्रपति… वहीं बड़ी संख्या में अज्ञात लोग भी शा...
न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कन्नौज शहर कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस कर्मी से बैंक कर्मी बनकर ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने उसकी एक महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला है कि जिसे पकड़ा गया है वह कोई मामूली ठग नहीं बल्कि बेहत शातिर और बड़ा नटवरलाल है, जिसको खुद नहीं याद कि उसने अपनी जिंदगी में कितने लोगों को ठगा है। पुलिस के पास भी उसपर दर्ज 30 मुकदमों का ही हिसाब-किताब फिलहाल है। ये मुकदमे 2002 तक के हैं। बाकी मुकदमों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। बहरहाल अलग-अलग राज्यों में रहने वाला यह ठग कई आलीशान कोठियों का मालिक है। इसे लखनऊ के जिस घर से पकड़ा गया है वह काफी आलिशान और लग्जरी सुविधाओं वाला बताया जा रहा है। पुलिस इसके बाकी मामलों का पता लगाने में जुटी है। खुद नटवरलाल को नहीं पता कि उसने कितनों के साथ की है ठगी, पुलिस कर रही पड़...
कलयुगी टीचर ने लांघी पिटाई की सीमा, बचाव में उतरा प्रबंधन, मैनेजर व शिक्षक के खिलाफ तहरीर

कलयुगी टीचर ने लांघी पिटाई की सीमा, बचाव में उतरा प्रबंधन, मैनेजर व शिक्षक के खिलाफ तहरीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, झांसीः एक समय था जब शिक्षक को भगवान से बड़ा दर्जा हांसिल था लेकिन आज के दौर में शिक्षकों के गिरते जमीर और अमर्यादित आचरण के घिनौनेपर ने इस सम्मानजनक पेशे को बुरी तरह से बदनाम कर दिया है। वहीं प्राइवेट स्कूलों का प्रबंधतंत्र पेरेंट्स से धन उगाही के रास्ते तलाशने के अलावा बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति कोई सरोकार नहीं रखता है। यही वजह है कि आए दिन बच्चों से दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज हो रहे हैं। ये भी पढ़ेंः हैवान शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाते वक्त कर दी घिनौनी हरकत.. ऐसा एक मामला बुंदेलखंड के झांसी जिले में सामने आया है। यहां के एक बड़े स्कूल के कलयुगी शिक्षक ने अपनी क्लास के एक बच्चे को इतनी बुरी तरह से पीटा कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। पीड़ित बच्चे की मां जब श...
घर से रफूचक्कर प्रेमी-प्रेमिका सर्विलांस के रडार में फंसकर गिरफ्तार

घर से रफूचक्कर प्रेमी-प्रेमिका सर्विलांस के रडार में फंसकर गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : जिले के मौदहा कसबे के रामनगर मुहल्ले की एक छात्रा को पड़ोसी युवक तीन दिन पहले अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। छात्रा अपने साथ घर से लाखों के जेवरात व एक लाख रुपए की नकदी ले गई थी। मौदहा पुलिस ने घटना की सूचना के 24 घँटे के अंदर सर्विलांस के जरिये प्रेमीयुगल को बरामद कर लिया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने धर दबोचा, प्रेमी युगल ने शादी की बात कही  युवती ने भोपाल में आर्यमंदिर में विधिवत शादी करने की बात पुलिस को बतायी है। उसने जेवरात व नकदी ले जाने के आरोप को गलत बताया है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गत 14 सितंबर को उनका पड़ोसी युवक हरिओम विश्वकर्मा अपने परिवार के सहयोग से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका  वह उसके झाँसे में आकर स्कूल जाने के बहाने घर से एक लाख की नकदी सहित ...
बाल सखी को बचाने के चक्कर में बालक भी डूबा, दोनों मासूमों की मौत

बाल सखी को बचाने के चक्कर में बालक भी डूबा, दोनों मासूमों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टीकट्ठा मजरा केशवापुर गांव में रहने वाले दो बच्चे 12 वर्षीय बलराम पुत्र कृपाशंकर और 10 वर्षीय सीता बेटी मिश्रीलाल रविवार को गांव के बाहर जानवरों को लेकर चराने गए थे। ये भी पढ़ेंः रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर इसी दौरान बच्ची सीता की भैंस तालाब में घुस गई। उसे निकालने की कोशिश करती हुई बालिका सीता भी तालाब में चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगी। अपनी बाल साथी सीता को डूबते हुए देखकर बालक बलराम भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा। ये भी पढ़ेंः मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही लेकिन दोनों ह...
गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः गंगा कावेरी ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपी व शातिर डकैत से पुलिस की लगभग 1 घंटे तक गोलियां चलीं। लेकिन अंधेरे में जंगल के रास्तों की जानकारी का फायदा उठाते हुए डकैत और उसके साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान बांदा जिले के आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी भी की। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। गोलीबारी की शुरूआत बदौसा थाना पुलिस के साथ हुई। गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस, हो गया आमना-सामना   बताते चलें कि बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन से गुजरे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर पनहाई स्टेशन के पास हाल ही में गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती पड़ गई थी। डकैती के दौरान बदमाशों ने लाखों के जेबर, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर यात्रियों पर चाकुओं से हमला ...