Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

अर्द्धनग्न हालत में महिला का शव मिलने से हड़कंप

समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के देवहा सराय के बाहर एक महिला का अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी है।

ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद में दो महिलाओं की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या, सनसनी

पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। लोगों का अंदेशा है कि महिला के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को उठाकर वहां फेंक दिया गया है। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।