Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ताजा खबर

बांदा जेल : पड़ोसी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

बांदा जेल : पड़ोसी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे एक बंदी की संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बताते हैं कि बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बिसंडी गांव के 70 साल के चंद्र कुंवर ने करीब 20 साल पहले पड़ोसी की हत्या कर दी थी। हत्या में दोष सिद्ध होने पर उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। तब से वह बांदा जेल में सजा काट रहे थे। 20 साल पहले की थी पड़ोसी की हत्या बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते उनका जेल अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोपहर को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। https://samarneetinews.com/tragic-accident-in-banda-two-including-bike-rider-going-to-buy-auto-died/ वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का एक पुत्र सुनील अहमदाबाद में रहकर काम करता है। दूसरे पुत्र की डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। प...
अमरोहा : क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत

अमरोहा : क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अमरोहा जिले में आज एक छात्र की उस समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बताते हैं कि छात्र ने क्रिकेट खेलते समय प्यास लगने पर पानी पिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना हसनपुर की है। हसनपुर में आज दोपहर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हसनपुर में 10वीं का छात्र प्रिंस सैनी (16) दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसने बोतल में रखा ठंडा पानी पी लिया। इसके तुरंत बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। बिगड़ी हालत में उसे डाक्टरों के पास ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। https://samarneetinews.com/4-including-village-head-killed-in-horrific-accident-in-amroha/ उधर, बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्र हसपुर के मोहल...
पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..

पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक पूर्व फौजी का कुकर्म सामने आया है। पुलिस लाइन क्षेत्र में दो मासूम बहनें अपने घर के बाहर खेल रही थीं। बताते हैं कि वहां रहने वाला एक पूर्व फौजी दोनों मासूम बहनों को बहाने से अपने घर ले गया। वहां एक से अश्लील हरकतें करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा। तभी छोटी बहन को कुत्ते ने काट लिया तो वह रोने लगी। आरोपी घबरा गया और बच्चियों को घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। कुत्ते के काटने से खुला मामला, छानबीन में जुटी पुलिस डरी-सहमी बच्चियां रोने लगीं। रोते-रोते घर पहुंची और परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। तब कहीं जाकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। https://samarneetinews.com/my-husband-is-impotent-cheated-on-me-6-month-old-bride-accu...
बांदा में ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, पल्हरी के युवक की मौत

बांदा में ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटा, पल्हरी के युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट से बांदा आते समय खुरहंड के पास एक ट्रक ने पीछे से आकर पिकअप में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पलट गई। पिकअप सवार बांदा के पल्हरी गांव के शारदा की मौत हो गई। गाड़ी चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चित्रकूट-बांदा मार्ग पर खुरहंड के पास हादसा जानकारी के अनुसार बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के शारदा यादव (30) खुद ट्रक चालक थे। वह पिकअप गाड़ी से चित्रकूट से बांदा आ रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने https://samarneetinews.com/truck-crushed-woman-and-boy-near-kalukuan-intersection-in-banda-both-died/ पिकअप में टक्कर मार दी। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी नहीं संभाल और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार शारदा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बबलू को भी चोटें लगी हैं। मृतक ...
Lucknow : भाजपा विधायक की लापता पत्नी सकुशल बरामद, घर से हुई थीं गायब..

Lucknow : भाजपा विधायक की लापता पत्नी सकुशल बरामद, घर से हुई थीं गायब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में भाजपा विधायक की लापता पत्नी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। वह घर से लापता हो गई थीं। उनकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी थीं। बताते हैं कि वह लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित घर से अचानक लापता हुई थीं। जानकारी के अनुसार सीताराम वर्मा सुल्तानपुर जिले के लंभुआ से भाजपा विधायक हैं। सुल्तानपुर के लंभुआ से विधायक हैं सीताराम वर्मा उनका घर लखनऊ के इंदिरानगर में है। वहां से उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा (65) अचानक गायब हो गई थीं। डीसीपी व उनकी टीम ने सफेदाबाद से उन्हें बरामद किया है। विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। https://samarneetinews.com/kanpur-husband-gets-upset-after-seeing-wifes-eyebrows-than-say-3-talak-on-video-call-from-saudi/ डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। वहां पत्नी पुष्...
बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज बड़ा हादसा टल गया। घर में खेल रहे बच्चों से खेल-खेल में आग लग गई। आग घर की एक भंडरिया में रखे गत्ते और दूसरे सामान में लगी। धीरे-धीरे सुलगी आग की जानकारी लोगों को तब हुई जब इसका तेज धुआं आसपास फैलने लगा। आवास विकास कालोनी में हुई घटना शहर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गत्तों में आग सुलग रही है। फायर ब्रिगेट मौके पर है। बताया जाता है कि शहर के आवास विकास A ब्लाक में 150 नंबर में त्रिपुरारी पांडे का मकान है। श्री पांडे ने बताया कि आज घर में बच्चे मोमबत्ती लेकर खेल रहे थे। इसी बीच भंडरिया में रखे गत्तों व अन्य सामान में आग लग गई। डर में बच्चों ने बताया नहीं। इसके बाद आसपास धुआं फैला तो लोगों ने इसकी जानकारी दी। अफरा-तफरी मच...
बांदा में महिलाओं की बहादुरी और समझदारी से बची मासूम की जान..

बांदा में महिलाओं की बहादुरी और समझदारी से बची मासूम की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों के साथ तलाब नहाने गए 6 साल का मासूम डूब गया। वहां मौजदू महिलाओं ने किसी तरह उसे तालाब से निकाला। इसके बाद बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत काफी गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मटौंध के चमरहा गांव के भवानीदीन के बेटे उत्तम (6) आज पड़ोसी बच्चों के साथ तालाब पर गया था। पास में नहा रहीं महिलाओं कोई हुई आशंका बताते हैं कि बाकी बच्चे नहाने लगे तो वह भी सीढ़ियों पर बैठकर नहाने लगा। पैर फिसलने से पानी समा गया। बताते हैं कि आसपास नहा रहीं महिलाओं को वह नजर नहीं आया तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिलाओं ने उसकी तालाब में तलाश शुरू की। ये भी पढ़ें : UP : महोबा में BJP नेता जहर खाकर पहुंचा अधिकारियों के पास-मचा हड़कंप, यह है पूरा मामला.. ड्यूटी मे मौजूद डाक्टर अभिषेक प्राणायामी का कहना है कि बच्चे की हालत ग...
Banda : बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला, दोनों लहूलुहान, यह वजह..

Banda : बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला, दोनों लहूलुहान, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गणेश प्रतिमा बिर्सजन से पहले भंडारे में गाली-गलौज का विरोध करना बाप-बेटे को भारी पड़ा। दबंगों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों लहूलुहान हो गए। हमलावर धमकी देकर फरार दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव में ग्रामीणो ने गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले भंडारे का आयोजन किया था। गांव के शिवलखन (65) और उनका बेटा भोला (32) श्रद्धालुओं को भंडारे में भोजन परोस रहे थे। तभी कुछ दबंग गालियां देने लगे। बाप-बेटे ने इसका विरोध किया। दबंगों ने पिता पर बांके से हमला कर दिया। बचाने आए बेटे पर भी हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि ग्रामीणों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायल रामलखन ने...
BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

BreakingNews : बांदा में 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि अछरौड़ गांव में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गई। उसमें गिरने से डूब गई। परिवार के लोगों ने गांव वालों के सहयोग से उसे बाहर निकाला। उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में देर रात हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई घटना https://samarneetinews.com/girl-dies-due-to-snake-bite-in-banda-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself/...
बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

बांदा में दर्दनाक हादसा : दो की मौत-दो घायल, टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर से घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बांदा के बबेरू क्षेत्र में हुआ हादसा हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में टेंपो चालक भी शामिल हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र बबेरू कस्बे से ऑटो में चार लोग अपने गांव कायल जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो पलटकर पास के तालाब में जा पलटा। चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। मृतकों में कायल गांव के ऑटो चालक गंगाराम मौर्य (36) और राम किशोर मौर्य (65) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ...