महोबा: जर्जर सड़क पर जानलेवा खतरा-छात्राओं का फूटा गुस्सा-PWD बोला..
समरनीति न्यूज, महोबा: यूपी के महोबा जिले में स्कूली छात्राओं ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि वे जर्जर सड़क से परेशान हैं। आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राएं आते हैं। हर समय खतरा बना रहता है। उधर, पीडब्ल्यूडी ने मामले को लेकर जल्द सड़क ठीक कराने की बात कही है।
स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बनी जर्जर सड़क
जानकारी के अनुसार, महोबा जिले में कानपुर-सागर हाइवे पर चिचारा बस स्टैंड से खिरूही मार्ग लगभग दो साल से जर्जर हालत में है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पं. दीनदयाल कॉलेज चिचारा में पढ़ने वाले आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में घर के आंगन में गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बाल-बाल बचा परिवार और पशु
गुरुवार को विद्यालय की छात्राओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही अभिभावकों ने पीडब्ल्यूडी और...









