Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

अमरोहा : क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत

Amroha News : 10th class student died due to heart attack

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अमरोहा जिले में आज एक छात्र की उस समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। बताते हैं कि छात्र ने क्रिकेट खेलते समय प्यास लगने पर पानी पिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना हसनपुर की है।

हसनपुर में आज दोपहर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हसनपुर में 10वीं का छात्र प्रिंस सैनी (16) दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसने बोतल में रखा ठंडा पानी पी लिया। इसके तुरंत बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। बिगड़ी हालत में उसे डाक्टरों के पास ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमरोहा : भीषण हादसे में ग्राम प्रधान समेत 4 की मौत, डीएम-एसपी मौके पर..

उधर, बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छात्र हसपुर के मोहल्ला कायस्थान का रहने वाला था। उसके पिता राजीव सैनी वहां परिवार के साथ रहते हैं। मृतक छात्र सुखदेवी इंटर कालेज में कक्षा-10 का छात्र था। घटना शनिवार दोपहर नगर के सोहरका मार्ग पर स्थित मैदान हुई।

ये भी पढ़ें : पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..