Wednesday, March 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: घायल

कानपुर में गाय ने कूड़े में पड़ा शक्तिशाली देशीबम खाया, मुंह में फटने से हालत गंभीर

कानपुर में गाय ने कूड़े में पड़ा शक्तिशाली देशीबम खाया, मुंह में फटने से हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित राम नारायण बाजार में कूड़े के ढेर में खाने को तलाश रही गाय ने गलती से वहां दबा पड़ा एक देशी बम खा लिया। गाय के मुंह में पहुंचते ही बम फट गया। इससे उसके मुंह के चीथड़े उड़ गए। गाय वहीं गिरकर तड़फने लगी। धमके की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे। फीलखाना क्षेत्र में आज सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, अलर्ट में पुलिस पर भी सवालिया निशान  लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बम की सूचना पर मौके पर पहुंची लेकिन गाय की कोई मदद नहीं कर सकी। हांलाकि पुलिस ने कूड़े के ढेर में और बम न हों, इसकी पूरी तस्दीक की। क्षेत्र में बम फटने की सूचना पर हड़कंप मच गया। किसी अपराधी पर है कूड़े में बम छिपाकर रखने का संदेह, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन  मौके पर एक-एक करके लगभग चार थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि इस बात की ...
बुलंदशहर में हादसा, श्रद्धालु युवती की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर में हादसा, श्रद्धालु युवती की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बुलन्दशहर: जिले की खुर्जानगर कोतवाली क्षेत्र में हुए एक हादसे में आज सुबह श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक टेंपो में ट्रैक्टर ने तेज टक्कर मार दी। इससे टेंपों में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये भी पढ़ेंः मेरठ के आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर की एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, डिप्टी कमीश्नर समेत 3 घायल बताया जाता है कि रूपवास पंचगई गांव का एक परिवार हरिद्वार से कांवड़ लाया था। उसके साथ परिवार के सभी लोग पास के प्रसिद्ध सिध्देश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। वहां से सभी लोग पूजन करके वापस घर लौट रहे थे। ये पूरा परिवार ऑटो पर सवार था। इसी दौरान रास्ते में बुलन्दशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाँकर मोड़ पर एक तेज रफ्...
लखनऊ में रात में नाले में गिरी बुजुर्ग महिला, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने निकाला बाहर

लखनऊ में रात में नाले में गिरी बुजुर्ग महिला, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने निकाला बाहर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  बीती रात राजधानी के इंदिरानगर के खुर्रम नगर में अंधेरे में खुले नाले में एक बुजर्ग महिला गिरकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला वहां से गुजर रही थी इसी दौरान वह खुले नाले में जा गिरीं। नाला लगभग 20 फीट गहरा था और महिला के गिरने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पास के पुलिस थाने को दी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को निकालने का प्रयास किया। नाला ज्यादा गहरा होने के कारण पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः रायबरेली में धरा गया लखनऊ में राजभवन के सामने दिनदहाड़े हत्या-लूट करने वाला विनीत त्रिपाठी बाद में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने महिला को नाले से बाहर निकाला। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घायल होने क...
उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में सर्राफा व्यवसाई की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कार से तीन किलों सोना गायब हो गया। दरअसल, एक स्वर्ण व्यवसाई यानी सर्राफा हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला उन्नाव के शहर कोतवाली के दही चौकी इलाके का है। चिकित्सकों ने उन्नाव से उसे कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं सर्राफा के परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त व्यवसाई के पास बैग में 3 किलो सोना था। हादसे के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद से सोना गायब है। पीड़ित परिवार ने करोड़ों का सोना गायब करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि कानपुर के विष्णुपुरी मोहल्ले में रहने वाले दीपक का बेटा आशीष नयागंज में सर्राफ की दुकान चलाता है। लखनऊ में रहने वाले सर्राफ कारोबारी को 3 किलो सोन...
सीतापुरः पुरानी रंजिश में दो पक्षों में गोलीबारी, गूंज के बीच भगदड़, 3 घायलों में 1 रिफर

सीतापुरः पुरानी रंजिश में दो पक्षों में गोलीबारी, गूंज के बीच भगदड़, 3 घायलों में 1 रिफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के तालगांव ताना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े दो पक्षों में रंजिशन हुई गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा। ताबड़तोड़ हुई दोनों ओर से गोलीबारी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और पूरा रास्ता जाम हो गया। लोगों की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पिकेट पर तैनात सिपाही भी वहां से भाग खड़े हुए। काफी देर तक दोनों ओर से ईंट-पत्थर और गोलियां चलती रहीं। दो पक्षों ने दिनदहाड़े एक-दूसरे पर चलाईं गोलियां, एक घायल सीतापुर से लखनऊ रेफर  बताते हैं कि तालगांव थाना क्षेत्र के मेहंदीपुरवा गांव के प्रधान इसरार और गांव के हाफिज के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश के कारण कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। बताते हैं कि प्रधान इसरार और हाफिज दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। आज दोनों पक्षों के लोग सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर किसी बात को लेकर आमने-सामने हो...
बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद

बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती 16 जुलाई को चित्रकूट में हुए टेंपो-डंफर हादसे में आठ होनहार छात्राओं समेत 10 लोगों की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। जनता और पुलिस दोनों की लापरवाही और गैरजिम्मेदारी के चलते, हुए इस हादसे ने बहुत से सबक दिए। यह बात और है कि शायद ही किसी ने कोई सीख ली हो। लेकिन इस दुखद हादसे ने पुलिस महकमे को भी हिलाकर रख दिया था जिसके बाद पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशों पर पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने अपने वेतन से चंदा देकर हादसे में बची एक मात्र घायल छात्रा आंचल कुशवाह के पिता को 52 हजार 600 रूपए की रकम, इलाज के लिए सौंपी। चित्रकूट टेंपो-ट्रक हादसे में जीवित बची घायल छात्रा की मदद कर चित्रकूट पुलिस ने पेश की मिसाल   घायल छात्रा इस समय इलाहाबाद में इलाज करा रही है। परिवार के आगे आर्थिक रूप से दिक्कतें हैं। इन हालातों ...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, बेटी समेत खुद घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत, बेटी समेत खुद घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में कन्नौज के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई। जबकि वह खुद और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर तारीख खान कन्नौज में तैनात हैं।   बुंदेलखंडः बांदा में इलाज के नाम पर बर्बरता की भेंट चढ़ गया दुर्लभ प्रजाति का हिरन, मौत   वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ निजी कार से लखनऊ से कन्नौज आ रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई। जबकि वे खुद और उनकी बेटी को भी चोट लगी है। ...
एक लापरवाही से खड़े ट्रक में जा घुसी कार, मासूम की मौत और 12 घायल

एक लापरवाही से खड़े ट्रक में जा घुसी कार, मासूम की मौत और 12 घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बुलंदशहरः  बुलन्दशहर में एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार के घुसने से बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में बैठे 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बुलंदशहर के पाहसु इलाके में हुआ। बताते हैं कि वैगनआर कार में सवार में लोग गाजियाबाद से पाहसु के बनैल गांव से करैरा गांव शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे थे। बताया जाता है कि ज्यादा लोगों के बैठे होने की वजह से हड़बड़ाहट में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसी लापरवाही के चलते रास्ते में वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। ये भी पढ़िएः बुंदेलखंड के हमीरपुर में जायदाद के लिए कलयुगी बेटे ने बाप का गला काट डाला कार की रफ्तार इतनी ज्यादा था कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कार में लगभग 12 लोग सवार थे। इनमें छह बच्चे औ...
हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

हादसे के दौरान बांदा में घायल हुआ लखीमपुर का रहने वाला युवक

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे बांदा-फतेहपुर मार्ग पर तिंदवारी के आगे मुंगुस गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसका नाम मुस्ताक (28) पुत्र मेहंदी हसन बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र से बांदा जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।  ...
बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक पलट गया। जबकि दूसरे का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से निकल गया। यमुना पुल के किनारे हादसा, एक ट्रक के चालक की हालत गंभीर, दूसरा फरार   दूसरे चालक को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बांदा-फतेहपुर हाइवे पर बेंदाघाट पुलिस चौकी के यमुना नदी पुल के पास आमने-सामने तेज रफ्तार जा रहे दो ट्रक टकरा गए। इससे ट्रक वहीं पलटा खा गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। रात का समय होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं पलटा खाए ट्रक के बारे में लोगों ने पास में पड़...