Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

बांदा-फतेहपुर हाइवे पर यमुना पुल के पास हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक।

समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक पलट गया। जबकि दूसरे का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से निकल गया।

यमुना पुल के किनारे हादसा, एक ट्रक के चालक की हालत गंभीर, दूसरा फरार  

दूसरे चालक को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बांदा-फतेहपुर हाइवे पर बेंदाघाट पुलिस चौकी के यमुना नदी पुल के पास आमने-सामने तेज रफ्तार जा रहे दो ट्रक टकरा गए। इससे ट्रक वहीं पलटा खा गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। रात का समय होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं पलटा खाए ट्रक के बारे में लोगों ने पास में पड़ने वाली बेंदाघाट पुलिस चौकी पर इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रक से बाहर निकलवाया। चालक गंभीर रूप से घायल था और खून से लतपथ था। चालक की पहचान फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तीखेड़ा निवासी विपिन सिंह पुत्र भगवान शरण सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दी। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत होने के कारण बांदा जिलाअस्पताल रिफर कर दिया।