Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में रात में नाले में गिरी बुजुर्ग महिला, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने निकाला बाहर

समरनीति न्यूज, लखनऊः  बीती रात राजधानी के इंदिरानगर के खुर्रम नगर में अंधेरे में खुले नाले में एक बुजर्ग महिला गिरकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला वहां से गुजर रही थी इसी दौरान वह खुले नाले में जा गिरीं। नाला लगभग 20 फीट गहरा था और महिला के गिरने से अफरा-तफरी मच गई।

प्रतिकात्मक फोटो।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत ही पास के पुलिस थाने को दी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग महिला को निकालने का प्रयास किया। नाला ज्यादा गहरा होने के कारण पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः रायबरेली में धरा गया लखनऊ में राजभवन के सामने दिनदहाड़े हत्या-लूट करने वाला विनीत त्रिपाठी

बाद में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने महिला को नाले से बाहर निकाला। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। घायल होने के कारण महिला अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रही है।