Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर के गोविंदनगर इलाके के दादानगर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर के गोविंदनगर इलाके के दादानगर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  शहर के गोविंदनगर इलाके में एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोविंदनगर के 20 फिट गहरे दादानगर नाले में लोगों ने एक शव को देखा। जल्द ही आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोविंदनगर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी। शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। हालांकि मामला हत्या का लग रहा है।  ...
कानपुर के स्वरूपनगर में महिला सिपाही मिनी चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत, हास्टल में मिली लाश

कानपुर के स्वरूपनगर में महिला सिपाही मिनी चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत, हास्टल में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव हास्टल में मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बताते हैं कि मिनी  चौधरी (25) कानपुर के चमनगंज थाने में तैनात थीं। 2016 बैच में भर्ती हुईं मिनी इस समय कानपुर के स्वरूपनगर इलाके में बने एक हास्टल में रहा करती थीं। इसी हास्टल में पांच अन्य महिला सिपाही भी रहती थीं। आज  हास्टल के कमरे में उनका शव पड़ा मिला। हास्टल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी (पश्चिम)  ने बताया है कि सिपाही मिनी चौधरी के पति भी सेना में हैं। बताया कि उनके शव का पैनल पोस्टमार्टम होगा। साथ ही उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी।   ...
देर रात सीबीआई ने केडीए के घूसखोर इंजीनियर को धर दबोचा

देर रात सीबीआई ने केडीए के घूसखोर इंजीनियर को धर दबोचा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः घूसखोरों के खिलाफ सीबीआई ने बीते 24 घंटे में कानपुर में अभियान की तरह ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की। इंकम टैक्स अफसर, एयरफोर्स अफसर के बाद सीबीआई ने केडीए के असिस्टेंट इंजीनियर राजीव गौतम को चकेरी में एयरपोर्ट के पास टेनरी निर्माण में घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सीबीआई देर रात राजीव गौतम के घर पहुंची। सूचना पर केडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। एनओसी के एवज में मांगी थी 15 लाख घूस  सूत्रों की माने तो राजीव को टेनरी मालिक की बिल्डिंग को एयरफोर्स से एनओसी के एवज में 15 लाख की घूस मांगने के मामले में एयरफोर्स अफसर अमित की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। इस पूरे घटनाक्रम से शुक्रवार से केडीए आफिस में हड़कंप की स्थिति थी। आरोपी राजीव गौतम के बारे में ऐसी जानकारी  केडीए इम्प्लाइज के मुताबिक राजीव गौतम पहले मिल...
आईआईटी में एडमिशन प्रॉसेस अंतिम दौर में : 20 से रिपोर्टिंग, 30 से शुरू होंगी क्लासेस

आईआईटी में एडमिशन प्रॉसेस अंतिम दौर में : 20 से रिपोर्टिंग, 30 से शुरू होंगी क्लासेस

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में है। तीन राउंड की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। गुरुवार शाम चौथे राउंड का रिजल्ट घोषित होने के बाद 29 स्टूडेंट्स को कॉल किया गया है। आईआईटी कानपुर में शुक्रवार की शाम तक सिर्फ तीन स्टूडेंट ने अपने एकेडमिक सर्टिफिकेट का वेरीफिकेशन कराया। आईआईटी में ब्वॉयज व गर्ल्स के बीच बैलेंस स्टेब्लिश करने के लिए पहली बार सुपर न्यूमेनिटी में 800 गर्ल्स को देश की आईआईटीज में एडमिशन दिया जा रहा है। तीसरे राउंड की काउंसिलिंग खत्म होने तक आईआईटी में 12048 स्टूडेंट्स ने एडमिशन के लिए अपनी सहमति व्यक्त कर चुके हैं। जूनियर्स की समस्या को सॉल्व करेंगे सीनियर्स   आईआईटी जेईई एडवांस्ड के ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन प्रो. शलभ ने बताया है कि देश की 23 आईआईटी में एडमिशन प्रॉसेस फाइनल स्टेज पर चल रहा है। फोर्थ राउंड की काउंसिलिंग का रिजल्ट थर्सडे की शाम क...
अनोखी पहलः कानपुर को पालीथिन के अभिशाप से मुक्त कराएंगे नौनिहाल

अनोखी पहलः कानपुर को पालीथिन के अभिशाप से मुक्त कराएंगे नौनिहाल

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति नीति न्यूज, कानपुरः शहर को पॉलिथीन से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है. पॉलिथीन बेचने और प्रयोग करने वालों पर सख्ती के साथ ही उन्हें जागरुक भी किया जाएगा. बुधवार को डीएम विजय विश्वास पंत ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए स्कूलों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाए. स्कूलों को इसके दुष्प्रभाव को दर्शाते हुए प्रभात फेरी निकालने के निर्देश दिए गए हैं. अभियान चलाकर जागरूकता की अलख जगाएंगे   इतना ही नहीं विद्यालयों में जागरूकता हेतु फ्लैक्सी बोर्ड, हर क्लास में स्वच्छता दूत, स्कूल में पर्यावरण दीवार, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, माता-पिता के नाम प्रथम पत्र और होमवर्क कॉपी पर पॉलिथीन न प्रयोग करने की मोहर लगाई जाए. यह अभियान 11 से 30 जुलाई तक सभी स्कूलों में चलाया जाएगा. इसके साथ ही केस्को क...
संदेह के घेरे में हैलट को ऑक्सीजन सप्लाई देने वाली कंपनियां, प्रशासन कराएगा ऑडिट

संदेह के घेरे में हैलट को ऑक्सीजन सप्लाई देने वाली कंपनियां, प्रशासन कराएगा ऑडिट

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी एक खास और बड़ी खबर सामने आई है। पता चला हैं कि यहां ऑक्‍सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां अब संदेह के घेरे में हैं। ऐसे में अब तक इन्होंने जितनी ऑक्सीजन भी सप्लाई की है। हैलट प्रशासन उसका ऑडिट कराने की तैयारी में जुट गया है। बता दें कि हर साल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल ऑक्सीजन सप्लाई के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च करते हैं लेकिन अब आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनियां खपत से ज्यादा सप्लाई दिखा कर पैसा वसूल कर रही हैं। बिल बनाने में किया जाता गड़बड़झाला   बताते चलें कि हैलट व संबद्ध अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई का ठेका पनकी ऑक्सीजन व मुरारी इंडस्ट्रीयल गैसेस के पास है। ऑक्सीजन प्लांटों में बड़े सिलेंडरों के साथ ही मरीजों के लिए छोटे सिलेंडरों की सप्लाई होती है। अभी हैलट व किसी भी संबद्ध अस्पताल में किस सिलेंड...
अमावस्याः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को तीर्थ कराएंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

अमावस्याः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को तीर्थ कराएंगी मेला स्पेशल ट्रेनें

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, झांसी/कानपुरः झांसी रेलवे मंडल ने अमावस्या मेला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए दो अतिरिक्त ट्रेनें मेला स्पेशल नाम से चलाने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों की समयसारणी भी जारी की है। हर छोटे-बड़े स्टेशन पर ट्रेनों को पहुंचने और छूटने का समय बताया गया है। ये दोनों ट्रेनों 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक चलेंगी। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। पहली मेला स्पेशल ट्रेनः  यह ट्रेन झांसी - चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका प्रस्थान समय झांसी से 10.10 बजे, ओरछा से 10.27 बजे, बरूआसागर से 10.39, निवाडी से 10.50, मगरपुर से 10.57, टेहरका से 11.08, रानीपुर रोड से 11.20, मऊरानीपुर से 11.32, रोरा से 11.44, हरपालपुर से 11.55, घुटई से 12.05, बेलाताल से 12.18, कुलपहाड से 12.42, चर...
झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस

झांसी में मिली कानपुर के नंबर वाली लावारिस मारूति-800 कार, उसमें रखे मिले दो बोरा मांस

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः कानपुर के नंबर वाली एक मारूति-800 कार नंबर यूपी-78 R-6045, पुलिस को जिले के नवाबाद थाने के आगे लावरिस हालत में खड़ी मिली है। इसमें दो बोरियां रखी हुई मिली हैं जिसमें किसी जानवर का मांस बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस पता लगा रही है कि कार किसकी है और वहां कैसे पहुंची। इतना ही नहीं मांस का कार में मिलना भी कई तरह के सवाल उठा रहा है। वैसे पुलिस का कहना है कि मांस किसी जानवर का है।...
नई व्यवस्था : अब टेनरियों को खादी बोर्ड समीतियों के जरिए मिलेगा कच्चा माल

नई व्यवस्था : अब टेनरियों को खादी बोर्ड समीतियों के जरिए मिलेगा कच्चा माल

उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः चमड़े को एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) में शामिल कर चुकी प्रदेश सरकार अब इस उद्योग को बढ़ावा देने की कोशिश में जुट गई है। इस क्रम में टेनरियों को कच्चा माल (जानवरों की खाल) उपलब्ध कराने के लिए खादी बोर्ड की समितियों को सक्रिय कर जिम्मेदारी दी जाएगी। इतना ही नहीं, बोर्ड के अधिकारियों को एमएसएमई, खादी वस्त्रोद्योग, रोशन एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बैठक में लिया गया फैसला   सत्यदेव पचौरी ने जिला प्रशासन, उद्योग समेत विभिन्न विभागों के मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक में उन्होंने योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने हर जिले से एक उत्पाद को 'एक जिला, एक उत्पाद' योजना में लिया है। उससे संबंधित उद्योग में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। इसके अला...
कानपुर में गंगा बैराज पर गंगा नहाने गए छह बच्चे डूबे, 3 के शव मिले, 1 सहीसलामत

कानपुर में गंगा बैराज पर गंगा नहाने गए छह बच्चे डूबे, 3 के शव मिले, 1 सहीसलामत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः गंगा बैराज पर गंगा नहाने गए सात बच्चों में छह गंगा में डूब गए। जबकि एक सहीसलामत है। छह डूबे हुए बच्चों में तीन के शव गोताखोरों ने निकाल लिए हैं जबकि तीन का अभी कुछ पता नहीं चला है। इन सभी की उम्र 10 से 13 साल के बीच बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन साइकिलों से सात बच्चे गंगा नहाने आए थे। पुलिस मौके पर है और बच्चों के शवों की तलाश की जा रही है। गंगा में जाल डालकर शवों को तलाशा जा रहा है।...