Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तरप्रदेश

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से 3 बालकों की मौत

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से 3 बालकों की मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में खंडेह गांव में सोमवार सुबह 3 बालक तालाब में डूब गए। बताते हैं कि तीनों बालक गांव में तालाब में नहाने गए थे। तीन बालकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। नहाते समय हुई दुखद घटना जानकारी के अनुसार, खंडेह गांव के प्रबल यादव (10), आदित्य कुशवाहा  (7) और भोला कुशवाहा (10) तालाब पर नहाने गए थे। उनके साथ कुछ और बच्चे भी थे। ये भी पढ़ें: Mahoba: महोबा के आबकारी अधिकारी निलंबित, Video हुआ था वायरल.. वहां तीनों की नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। जानकारी पर गांव के लोग भागकर वहां पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि घटना उस समय हुई जब बच्चे तालाब में नहा रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता औ...
बांदा में IMA ने लगाया पियाऊ..राहगीरों को मिली राहत

बांदा में IMA ने लगाया पियाऊ..राहगीरों को मिली राहत

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कचेहरी चौराहे पर पियाऊ लगाया। पियाऊ में ठंडे पानी के साथ पेठे का वितरण किया गया। इससे कचेहरी चौराहे से होकर गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली।  शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने दी सहभागिता बताते चलें कि भीषण गर्मी में बीते कई दिनों से बांदा का अधिकतम तापमान लगातार पूरे प्रदेश में सर्वाधिक है। इससे पहले पूरे देश और एशिया में बांदा का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री रह चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी चौराहों पर टेंट और पियाऊ लगवाने की व्यवस्था की है। वहीं समाजसेवी भी पियाऊ लगवाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज आईएमए ने पियाऊ लगवाया। इसमें शहर के डाॅ नरेंद्र गुप्ता, डाॅ जे विक्रम, डाॅ प्रज्ञा जायसवाल, डाॅ अशोक गुप्ता, डाॅ एसपी गुप्ता, डाॅ शबाना रफीक, डाॅ मोनिका सक्सेना, डाॅ केशव गुप्ता, डाॅ हर्ष भार्...
’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!

’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसियां बांदा में कार्रवाई कर सकती है। चर्चाएं हैं कि ईडी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है। दरअसल, इन चर्चाओं की शुरूआत कुछ दिन पहले बांदा में आयकर कार्रवाई से हुई। आयकर ने खनन कारोबारियों के घरों पर बड़ी छापेमारी की। अब इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और, जिनके यहां छापे पड़े वे पूर्व मंत्री के कभी करीबी रहे हैं। बालू कारोबारियों पर पड़े आयकर छापों से निकलीं चर्चाएं माना जा रहा है कि बांदा में ऐसे स्कूल-काॅलेज व शिक्षण संस्थाओं की भी जांच हो सकती है, जिनको पूर्व मंत्री कुशवाहा का वरदहस्त है। बताते चलें कि पूर्व मंत्री कुशवाहा पहले भी ईडी के रडार पर रहे हैं। पूर्व मंत्री और जौनपुर के सांसद हैं बाबू सिंह कुशवाहा वर्ष 2015 में एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अपहरण-दुष्कर्म पीड़ित नीट छात्रा के घर पहुंचे। वहां पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान कथित रूप से अजय राय ने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी नेताओं ने इसकी निंदा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो को बताया एआई जनरेटेड हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे एआई जनरेटेड बताया है। दरअसल, दोपहर लगभग 1 बजे भीषण धूप के बीच अजय राय महोबा पहुंचे। वहां अपहरण कर दुष्कर्म का शिकार हुई नीट छात्रा के मामले में पुलिस पर निशाना साधा। ये भी पढ़ें: सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी  साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और दोषियों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने की मांग की। कहा कि छात्रा को आरोपियों ने 16 दिनों तक बंधक बनाकर इंजेक्शन दिए। ...
बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के खनिज परिवहन ठेके की आड़ में "गुंडा टैक्स" का काला कारनामा तूल पकडने लगा है। सपा ने इस मामले में अब बीजेपी को घेरा है। साथ ही स्थानीय बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, बांदा में खनिज तहबाजारी परिवहन शुल्क के नाम पर सड़कों पर वाहनों से 'गुंडा टैक्स' वसूली हो रही है। इसकी शिकायतें सामने आई हैं। महोबा में कार्रवाई, लेकिन बांदा के अधिकारियों चुप्पी दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों से भी खनिज शुल्क सड़कों पर बैरियर लगाकर वसूला जा रहा है। मंडालयुक्त ने महोबा में इसी तरह के मामले में कार्रवाई की। वहीं बांदा के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं। सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा बोले.. सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा है कि स्थानीय भाजपा नेता ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली कर रहे हैं। सपा नेता ने कहा ...
गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..

गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा डीएम की फर्जी आईडी से साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए मैसेज भेजकर अधिकारियों से पैसे मांगे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि साइबर ठग कामयाब नहीं हुए। बांदा का कोई भी अधिकारी साइबर ठगों के जाल में नहीं फंसा। डीएम अमित आसेरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना की काफी चर्चा है। मामले की जांच शुरू सूत्रों का कहना है कि साइबर ठगों ने जिले के कई अधिकारियों को मोबाइल पर मैसेज भेजे और पैसे मांगे। जिलाधिकारी के नाम और फोटो वाले इस व्हाट्सएप नंबर से मैसेज से अधिकारी चौंक गए। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट  बताते हैं कि मैसेज में अधिकारियों से डीएम के नाम पर पैसे मांगे गए। हालांकि, उक्त अधिकारियों ने डीएम के ओएसडी को स...
बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..

बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवविवाहित युवती ने शादी के मात्र 13-14 दिन बाद ही प्रेमी के साथ आत्महत्या कर ली। युवती और युवक के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले। युवती और प्रेमी की आत्महत्या की यह घटना विवाहिता के मायके में हुई है। एएसपी शिवराज ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती और युवक के बीच प्रेमपप्रसंग की बात सामने आ रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 7 मई को हुई थी युवती रोशनी की शादी जानकारी के अनुसार बांदा के मरका थाना क्षेत्र के अंधाव गांव में बुधवार सुबह युवक और युवती के शव पेड़ से लटकते मिले। दोनों के शव साड़ी से फंदे पर लटक रहे थे। गांव के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्र...
पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। यूपी का बांदा शहर देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में 48.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मंगलवार 19 मई को बांदा का तापमान अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम  विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी व आसपास लू का अलर्ट जारी  किया है। दो दिन बांदा समेत कुछ जगहों पर गर्मी का रेड अलर्ट यह कोई पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान देश में सर्वाधिक रहा हो। इससे पहले मई 2019 में बांदा का तापमान 48.1 डिग्री और वर्ष  2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। आज 20 मई 2026 को भी सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट  हालत यह है कि सुबह 8 बजे की धूप तेज तपन महसूस क...
अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: बांदा में उत्खनन का पुराना मुद्दा है, लेकिन इस बार इसे उठाया है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पर्यावरण की दृष्टि से बांदा को लेकर बेहद संवेदनशील मुद्दा उठाया है। इसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बांदा के नाम पत्र लिखा है। अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व CM ने अपने एक्स (X) एकाउंट पर लिखा यह पत्र.. अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि  "प्रिय बांदा वासियों, अगर बांदा का शोषण-दोहन लगातार यूँ ही होता रहा तो एक दिन दुनिया कहेगी : एक था बांदा। आज की धन लोभी भाजपा सरकार और उनके पालित-पोषित लालची ठेकेदारों द्वारा निर्मम उत्खनन के कारण बांदा को साज़िशन ख़त्म  किया जा रहा है। ‘बांदा’ को मिटाया जा रहा है और दूसरी जगहों को बस...
UP: लखीमपुर खीरी में हाइवे पर भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत-कई घायल

UP: लखीमपुर खीरी में हाइवे पर भीषण हादसा, 9 लोगों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के लखीमपुर खीरी में आज सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। लखीमपुर खीरी-बहराइच नेशनल हाइवे-730 पर यह सड़क हादसा सुबह लगभग 8 बजे हुआ। सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 7 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मौके पर लखीमपुर खीरी पुलिस ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों में शामिल लोग बहराइच के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में बहराइच के रहने वाले.. बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में कुल 12 लोग बैठे थे। पुलिस का कहना है कि मैजिक में सवार लोग लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. ...