Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में संकटमोचन मंदिर के पास चाकू चले-दो घायल, यह है वजह..

Knives fired near Sankatmochan temple in Banda, fierce fight - two injured

समरनीति न्यूज, बांदा : पुरानी रंजिश में आज शहर के व्यस्तम इलाके संकट मोचन मंदिर के पास चाकू चल गए। चाकू लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं उसे बचाने में एक किशोर भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घायल व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। जांच की जा रही है।

बाप की हत्या की पुरानी रंजिश में घटना

जानकारी के अनुसार बनारस के मडवाडी स्टेशन का रहने वाला रकम लाल (45) पुत्र गोना बाल्मीक अपने परिवार के साथ खुरहंड में डेरा डालकर रहता है। बताते हैं कि वह कवाड़ का

बांदा के इस गांव में PAC तैनात…, धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार..

नाती बचाने दौड़ा तो उसे भी पत्थरों से मारा

भी धंधा करता है। शुक्रवार रात रकम लाल अपने नाती अमर (17) के साथ संकट मोचन मंदिर दर्शन करने पहुंचा था। वहां से निकलकर पास की दुकान पर चाय पीने लगा।

In Kanpur daughter-in-law killed her father-in-law with a knife
सांकेतिक फोटो।

तभी जहीर क्लब मैदान में डेरा डाल कर रहने वाले 5 लोग वहां पहुंचे और उससे मारपीट शुरू कर दी। बताते हैं कि उनमें से कछ लोगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। चाकू पीठ, सीने और सिर पर लगने से

बांदा में जालसाज विकास चौरसिया पर 25 हजार का ईनाम, महिला कारोबारी से 44.58 लाख की ठगी..

वह लहूलुहान हो गया। बताते हैं कि घायल को बचाने नाती अमर आया तो उसे भी पत्थरों से मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल रकम लाल का कहना है कि हमलावर का नाम राजा दुस्तानी है और वह अपने पिता की हत्या का उसे दोषी मानता है। इसी रंजिश में उसपर हमला किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा के इस गांव में PAC तैनात…, धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार..