Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : रजाई में आग लगाकर हत्या का प्रयास, बाप-बेटे बुरी तरह झुलसे

Banda : Husband kept sleeping in room, wife hanged herself-tractor collided with divider and entered house

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में घर में सो रहे व्यक्ति की रजाई में किसी व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे दोनों झुलस गए। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। बताते हैं कि रजाई में आग कमरे की खिड़की से लगाई गई। दोनों झुलसे हुए पिता-पुत्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के लालबाबू (35) चारपाई पर सो रहे थे।

पीड़ित बोले, जान से मारने की कोशिश

उनकी पत्नी अपने बेटे योगेंद्र के साथ सो रही थीं। बताते हैं कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिलड़ी से जलती हुई आग लालबाबू की रजाई पर फेंकी। थोड़ी से बाद उनको आग से झुलसे का आभास हुआ

बांदा के छोटी बाजार में पूजा गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता बोले-कार न देने पर मार डाला..

तो उन्होंने रजाई उठाकर फेंकी। जलती हुई रजाई पास में सो रही पत्नी-बेटे की रजाई पर गिरी। इससे उसमें भी आग लग गई। उनका 7 साल का बेटा भी झुलस गया। घटना से वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पीड़ित का कहना है कि अज्ञात लोगों ने रजाई में आग लगाकर उनकी जान लेने का प्रयास किया है। फिलहाल दोनों इलाज करा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा रोडवेज का रिश्वतखोर एआरएम गिरफ्तार, लखनऊ की एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा