Wednesday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

हरियाणा में हादसा, यूपी पुलिस के दो दरोगा-दो सिपाहियों समेत पांच की मौत

4 UPPolice personnel died in an accident in Nuh Haryana

समरनीति न्यूज, लखनऊ: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें यूपी पुलिस के दो दरोगा और दो सिपाहियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देकर लौट रहे थे। हादसे की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। चारों पुलिसकर्मी बुंदेलखंड के उरई जिले में तैनात थे। हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी यूपी के बुंदेलखंड के उरई में तैनात थे। हादसे में मुकदमे के वादी की भी जान चली गई है।

उरई में थी तैनाती, एक कांस्टेबल बांदा के बबेरू का..

मृतकों में शामिल पुलिसकर्मी कन्नौज, कासगंज, बांदा और रायबरेली के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, हादसे में रमने वालों में जालौन पुलिस के दरोगा मोहित यादव (सौरिख-कन्नौज), दरोगा सत्यभान (जटमाली-कासगंज), सिपाही अशोक कुमार (निवासी बबेरू, बांदा), सिपाही प्रदीप कुमार (निवासी रायबरेली) और वादी अमरीक सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

हादसा हरियाणा के नूंह जिले के तावड़ू थाना क्षेत्र में ओवरटेक के दौरान हुआ। पुलिस कर्मियों को ले जा रही स्कार्पियों कार को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे वाहन से जा टकराई।

4 UPPolice personnel died in an accident in Nuh Haryana

हादसा इतनी तेज रफ्तार में हुआ कि स्कार्फियों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवाल पुलिस कर्मी और बाकी लोग उसी में फंसे रह गए।

ये भी पढ़ें: झांसी में 100 करोड़ के सट्टे का खुलासा, भाजपा नेता समेत 9 की तलाश-3 गिरफ्तार

उनके शवों को निकालने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार सुबह 11 बजे जब जालौन में हादसे की जानकारी पहुंची तो पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हरियाणा पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने 11वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड, IPL सट्टे में..

जालौन में बड़ा हादसा, अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की मौत-4 गंभीर

बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

सिद्धार्थनगर: पानी की टंकी आंधी में तिनके सी टूटी-जल जीवन मिशन से..

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म, लाखों उपभोक्ताओं को राहत 

पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम