Tuesday, February 17सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुर देहात : अधिकारियों के सामने जिंदा जलीं मां-बेटी, डीएम की यह सफाई..

कानपुर देहात : अधिकारियों के सामने जिंदा जलीं मां-बेटी, डीएम की यह सफाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर देहात : कानपुर देहात के मैथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव में सोमवार को जो हुआ, वह रौंगटे खड़े कर देने वाला था। वहां ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही झोपड़ी में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। उनको बचाने के प्रयास में गृहस्वामी और रुरा थाने के इंस्पेक्टर भी झुलस गए हैं। उधर, मौके पर आक्रोशित लोगों का आरोप है कि आग लगाई गई है। ग्रामीणों का गुस्सा भड़का गुस्साई भीड़ ने हंगामा किया और कुल्हाड़ी से लेखपाल पर हमला करते हुए अधिकारियों को दौड़ा लिया। भीड़ का गुस्सा देख अधिकारी वहां से भागे। मामले में एसडीएम, रुरा इंस्पेक्टर, तहसीलदार व लेखपाल समेत गांव के 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। देर रात तक शव नहीँ उठने दिया गया। मंडलायुक्त और आईजी के अलावा डीएम लोगों को समझाने में लगे रहे। यह है पूरा ...
तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले

तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षा अधिकारियों के तबादले हुए हैं। बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, सहारनपुर और आजमगढ़ समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को बदला गया है। तबादलों के इस क्रम में अचल कुमार मिश्रा को कानपुर देहात का जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सभी को बिना छुट्टी लिए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश वहीं विजय पाल सिंह को बांदा का डीआईओएस नियुक्त किया गया है। इसी तरह कमलेश कुमार को हमीरपुर और योगराज सिंह को सहारनपुर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है।  ये भी पढ़ें : UP की बड़ी खबर, चित्रकूट के जेलर-डिप्टी जेलर दोनों सस्पेंड, अब जेल अधीक्षक की बारी.. शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना कार्यभार ग्रहण किए छुट्टी...
कानपुर-औरैया में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 30 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, प्लांट का निरीक्षण

कानपुर-औरैया में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 30 मीटर ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, प्लांट का निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज कानपुर पहुंचे। यहां पनकी स्थित एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्र देव सिंह ने पूरे प्लांट के विषय में जानकारी ली। उन्होंने नाले और सीवर का पानी साफ कर किसानों को इस्तेमाल कराने के आदेश भी दिए। बताते चलें कि यह प्लांट सीवर के पानी की सफाई के लिए बना है। इसके बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सीधे औरैया पहुंचे। औरैया सदर में स्थापित 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। साथ ही मिलेट्स फूड की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने आरएसएस-सपा को लेकर कही यह बड़ी बात.. ये भी पढ़ें : Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य के ट्वीट से फिर बढ़ी ‘शूद्...
दुखद : एक्सप्रेसवे पर हादसा, ADJ पूनम त्यागी की मौत

दुखद : एक्सप्रेसवे पर हादसा, ADJ पूनम त्यागी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक हादसा हो गया। एक कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इससे कार में सवार मैनपुरी की एडीजे पूमन त्यागी की मौत हो गई। एडीजे पूमन त्यागी मूलरूप से गाजियाबाद के मोदीनगर के राजेंद्रनगर की रहने वाली थीं और इस समय मैनपुरी में एडीजे के पद पर तैनात थीं। जानकारी के अनुसार यह हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के पास हुआ। मैनपुरी में तैनात थीं पूनम त्यागी दरअसल, कार सवार मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। दोनों को सैफई पीजीआई भेजा गया। वहां डाक्टरों ने एडीजे पूनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे (पाक्सो) पूनम अपनी कार से ...
UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

UP : एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत, CM Yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव में दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इससे 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि आगरा से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन में जा घुसी। वहां मथुरा जा रही कार को टक्कर मार दी। डिवाइडर तोड़ने वाली कार में पांच लोग सवार थे। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बाराबंकी का था परिवार बताते हैं कि मरने वालों में बाराबंकी जिले के चित्रगुप्त नगर निवासी दिनेश राजपूत (39) उनकी पत्नी अनीता सिंह (34), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9), बेटों में आर्यन ( 16) व लक्ष्यवीर (13) और उनकी सास कांती देवी (52), साली प्रीती (15) और प्र...
UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

UP : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, छह गाड़ियां टकराई-चार लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले के साथ आज हादसा हो गया। उनके काफिले में चल रहीं छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय सपा मुखिया अखिलेश यादव की फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। यह हादसा हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र में हुआ। हरदोई के मल्लावा क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए निकले थे। शुक्रवार दोपहर कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल चुकी थीं। इसी दौरान पीछे काफिले में चल रहीं कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। ये भी पढ़ें : दुस्साहस : बहनों के साथ जा र...
दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

दुस्साहस : बहनों के साथ जा रही युवती के अपहरण का प्रयास, विरोध पर तमंचे की बट मारी, बोलेरो पलटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : महिला अपराध की एक दुस्साहिस वारदात सामने आई है। बोलेरो सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर भाई-बहनों के साथ जा रही युवती का अपहरण कर जबरन बोलेरो में बैठा लिया। एक बहन ने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचा की बट दे मारी। इसके बाद युवती को लेकर भागने लगे। तभी अपहरणकर्ताओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने बोलेरो से युवती को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीन बदमाश भागे, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा तबतक तीन अपहरणकर्ता भाग निकले। एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर के समय औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर के पास भाईपुर गांव के रहने वाले किरन कुमार की तीन बेटियां रुचि, जूली और सुभी अपने भाई अरुण के साथ गुड़गांव से बस से बिधनू ...
MLC Election : एमएलसी की पांच में  4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

MLC Election : एमएलसी की पांच में 4 सीटों पर बीजेपी जीती, 1 पर निर्दलीय आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : UP MLC Election 2023 result उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। सपा ने टक्कर तो दी, लेकिन जीत नहीं सकी। पांच सीटों पर हुए चुनावों में 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीद ने बढ़त बनाई है। दरअसल, इन पांच सीटों पर यूपी विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। कानपुर से बीजेपी के अरुण पाठक जीते 100 सदस्यों वाली भाजपा के 81 सदस्य हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के 9 सदस्य हैं। इन चुनावों में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह ने जीत दर्ज कराई है। वहीं उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक जीते हैं। झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर भाजपा के बाबूलाल तिवारी जीते हैं। इसी तरह गोरखपुर-फैजाब...
UP में MLC चुनाव की काउंटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज

UP में MLC चुनाव की काउंटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में स्नातक व शिक्षक एमएलसी की 5 सीटों के लिए आज मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना जारी है। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी को स्नातक व शिक्षक एमएलसी की 5 सीटों पर कुल 39 जिलों में मतदान हुआ था। इन सीटों पर कुल 56.53 % वोटिंग हुई। वोटिंग के इस क्रम में सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर 75.86% रहा। कानपुर खंड स्नातक सीट पर सबसे कम थी वोटिंग इसी तरह कानपुर खंड स्नातक सीट पर सबसे कम 40.93% रहा था। इसके साथ ही इन कुल 5 सीटों के लिए 63 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बाक्स में बंद हुई थी। इसी मतदान में गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक व कानपुर खंड शिक्षक सीट पर आज फैसले आने हैं। सभी को इन फैसलों का बेसब्री से इंतजार है। सभी प्रत्याशी अपने जीत ...
यूपी में MLC की 5 सीटों के लिए 39 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़िए पूरी खबर..

यूपी में MLC की 5 सीटों के लिए 39 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (समरनीति न्यूज) : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। स्नातक क्षेत्र की गोरखपुर-फैजाबाद, कानपुर, बरेली-मुरादाबाद, शिक्षक खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की इलाहाबाद-झांसी और कानपुर सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 75.86% वोटिंग इलाहाबाद-झांसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुई। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाधिक 60.09% वोटिंग बलरामपुर में हुई। सबसे कम मतदान गोरखपुर जिले में 33.83% हुई। अंबेडकरनगर में 53.92% मतदान संपन्न हुआ। इन 39 जिलों में पड़े वोट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जानकारी के अनुसार इन 5 सीटों के लिए कुल 39 जिलों में मतदान हुआ। इनमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, प्रयागराज, कौशांबी, फतेह...