Monday, March 30सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बांदा में दो फाड़ हुई भाजपा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जीतू ने निर्दलीय कराया नामांकन

बांदा में दो फाड़ हुई भाजपा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जीतू ने निर्दलीय कराया नामांकन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के मौजूदा सदस्य आशोक त्रिपाठी जीतू बागी हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर जीतू ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सम्मान में चुनाव मैदान में आए हैं। कहा कि वह पार्टी के जिला अध्यक्ष समेत कई पदों पर रहे हैं। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है और अटैची संस्कृति तेजी से चल रही है। कहा, अटैजी कल्चर हावी, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के विरोध में उतरा हूं मैदान में  कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान बचाने के लिए किसी न किसी को आवाज उठानी होगी इसलिए वह मैदान में उतरे हैं। जीतू ने कहा कि फिलहाल अभीतक वह भाजपा में है और हो सकता है कि आज नामांकन के बाद उनपर गाज गिर जाए। कहा कि उनको मनाने के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं ने बातचीत तो की ल...
बीजेपी की एक और लिस्टः जूता कांड वाले सांसद का टिकट कटा, गोरखपुर से रविकिशन मैदान में..

बीजेपी की एक और लिस्टः जूता कांड वाले सांसद का टिकट कटा, गोरखपुर से रविकिशन मैदान में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः पहला चरण पूरा होने के बाद उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूचटी में लोकसभा चुनावों के लिए सात और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। ये सभी उम्मीदवार यूपी से हैं। इनमें बड़ा नाम भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन का है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं संत कबीर नगर में जूता-कांड को अंजाम देने वाले शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर प्रवीण निषाद को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता, आंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी  शरद त्रिपाठी मौजूदा सांसद हैं और कुछ दिन पहले उन्होंने भरी सभा में विधायक राकेश बघेल पर जूते बरसाकर सनसनी फैला दी थी। उनके टिकट कटने को इसकी सजा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उनके पिता भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया स...
आयोग का डंडाः योगी और मायावती पर बैन, इतने दिन नहीं कर सकेंगे रैली-रोड शो

आयोग का डंडाः योगी और मायावती पर बैन, इतने दिन नहीं कर सकेंगे रैली-रोड शो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां पूरे दम-खम के साथ प्रचार में जुटी हैं। वहीं अपनी विवादित और आचार संहिता के उल्लंघन वाली बयानबाजियों के चलते आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमों पर रैली और रोड-शो करने पर बैन लगा दिया है। यह बैन योगी पर 72 घंटे तक लागू रहेगा और मायावती पर 48 घंटे। ऐसा कदम चुनाव आयोग द्वारा दोनों को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद किया या है। आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई  बता दें कि आयोग ने यह एक्शन मामले में सुप्रीमकोर्ट द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान योगी और मायावती द्वारा कथित रूप से विद्वेष फैलाने वाले भाषणों का सोमवार को संज्ञान लेने के बाद उठाया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से जानना चाहा है कि आयोग ने इन दोनों के खिलाफ अबतक क्या कार्रवाई की है। आयोग की इस कार्रवाई से राजनीतिक हल्...
पूर्व राज्यपाल का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, कहा-मोदी ने प्लान के साथ पुलवामा हमला कराया

पूर्व राज्यपाल का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, कहा-मोदी ने प्लान के साथ पुलवामा हमला कराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः पुलवामा आतंकी हमला चुनाव में रह-रहकर सामने आ ही जा रहा है। विपक्षी दल जहां मोदी को पुलवामा हमले को लेकर निशाने पर लिए हुए है तो वहीं अब पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने निशाना साधा है। उन्होंने  पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला सोची-समझी साजिश थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्लान के साथ पुलवामा हमला कराया है, ताकि उन्हें फिर से सत्ता में आने का मौका मिल सके। मध्यप्रदेश के सीहोर में दिया बयान   उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का यह बयान काफी गंभीर है। उन्होंने यह बयान मध्य प्रदेश के सीहोर में दिया। उन्होंने यहां 14 फरवरी जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आत्मघाती बम धमाके को एक गहरी साजिश करार दिया। कुरैशी ने कहा कि...
बैंक बैलेंस में टॉप पर बीएसपी, 669 करोड़ हैं जमा, पढ़िए दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन..?

बैंक बैलेंस में टॉप पर बीएसपी, 669 करोड़ हैं जमा, पढ़िए दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मायावती की पार्टी बसपा के पास मजबूत बैंक बैलेंस है। इस मामले में वह पहले पायदान पर विराजमान हैं। भले ही चुनावी चंदे में बीजेपी आगे है लेकिन बैंक बैलेंस के मामले में उनके नजदीक भी कोई पार्टी नहीं है। फरवरी माह में चुनाव आयोग को बीएसपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बीसीएपीके एनसीआर के सरकारी बैंकों में मौजूद 8 खातों में पार्टी के 669 करोड़ रुपए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बसपा के पास बैंक बैलेंस के साथ-साथ लाखों का कैश भी है। रिपोर्ट के मुताबिक बीएसपी के पास 95.54 लाख रुपए कैश है। दूसरे पायदान पर है सपा   पहले नंबर पर बसपा है तो दूसरे नंबर पर भी उत्तर प्रदेश की ही समाजवादी पार्टी है। सपा के पास भी मजबूत बैंक बैलेेंस है। समाजवादी पार्टी के बैंक खातों में कुल 471 करोड़ रुपये जमा हैं। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद एसपी ...
पाकिस्तानी मूल की महिला ब्रिटिश सांसद को देखकर चलती बस में गंदी हरकत करने लगा शख्स..

पाकिस्तानी मूल की महिला ब्रिटिश सांसद को देखकर चलती बस में गंदी हरकत करने लगा शख्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः गंदे और घिनौनी मानसिकता के लोग हर जगह मिल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश सांसद नाज शाह को बीते दिनों एक बेहद असहज कर देने वाली स्थिति से गुजरना पड़ा। उनके साथ यौन उत्पीड़न का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसपर एकाएक भरोसा नहीं किया जा सकता है। यह चौंका देने वाली घटना बीते सप्ताह की बताई जा रही है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। बताते हैं कि पाकिस्तान मूल की महिला ब्रिटिश सांसद नाज शाह बस में सफर कर रहीं थीं। शिकायत के बाद नाज ने दी सोशलमीडिया पर जानकारी   इसी दौरान उनके सामने वाली सीट पर बैठा शख्स उनको घूरने लगा। थो़ड़ी देर बाद उस शख्स ने उनको देखकर मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। इस घटना से स्तब्ध नाज ने तुरंत ही ब्रैडफोर्ड वेस्ट पुलिस को इसकी शिकायत की। मामले में एक्टिव ह...
बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

बांदा में महोबा के तीर्थ यात्री की हादसे में मौत, कानपुर-औरैया के युवक घायल पड़े मिले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक हादसे में महोबा के तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक महिला भी थ्रेसर में फंसकर घायल हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कानपुर के गुजैनी और औरैया के रहने वाले दो युवक पुलिस को घायलावस्था में पड़े मिले हैं। उनको बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महोबा के कबरई थानांतर्गत धरौन गांव का रहने वाला निवासी पप्पू (26) शनिवार को बांदा के जमुनी पुरवा के बरमबाबा स्थान पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। पूजा करके घर लौटते समय हादसे का शिकार   पूजा के बाद शाम को घर लौटते वक्त बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उनको किसी तरह अतर्रा स्वास्थ केंद्र पहुंचा...
आवारा कुत्तों को खाना खिलाती थी यह महिला, इसलिए 3.5 लाख का लगा जुर्माना..

आवारा कुत्तों को खाना खिलाती थी यह महिला, इसलिए 3.5 लाख का लगा जुर्माना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आवारा जानवरों को खाना खिलाना कुछ लोगों का शोक होता है। कुछ का मानना है को ऐसा करके वह पुण्य के भागीदार बनेंगे, लेकिन मुंबई की एक महिला को यह शौक भारी पड़ गया। वह आवारा कुत्तों को खाना खिलाया करती थीं। उनपर 3.5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह महिला कांदीवली ईस्ट की निसर्ग हैवेन को-ऑपरेटिव सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आना मना है। सोसाइटी के अंदर आवारा कुत्तों को खिलाने-पिलाने पर सोसाइटी उनपर पहले 2500 रुपए का जुर्माना लगा चुकी है। सोसाइटी में है कुत्तों के आने पर रोक  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वर्ष सोसाइटी ने यह फैसला किया था कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए इनपर रोक लगाई जाएगी। इसके बाद भी नेहा दतवानी नाम की महिला ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाना जारी रखा। इसके बाद उनपर जुर्माना लगाया गया...
ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों पर दिया जोर, माल्यार्पण कर किया नमन

ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों पर दिया जोर, माल्यार्पण कर किया नमन

Breaking News, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले में डॉ भीमराव अंबेडकर की 128वी जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कई समाजसेवियों व राजनैतिक लोगों ने बाबा साहब को याद किया। साथ ही उनकी प्रतिमा पर माला चढ़ाकर उनकी जयंति मनाई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने विकासखंड नवाबगंज की ग्रामसभा बजेहरा में स्थित बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। साथ ही विकासखंड के ग्राम जगदीशपुर स्थित बौद्धविहार पार्क में भगवान बुद्ध तथा संत रविदास व बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा, बाबा साहेब ने दिया था शिक्षा पर जोर  वही ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी को बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सबसे ज्यादा जोर शिक्षा पर दिया। इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को हर हाल मे...
आदर-सम्मान दें अखिलेश तो चुनाव बाद सहयोग को तैयार हैं हम – शिवपाल यादव

आदर-सम्मान दें अखिलेश तो चुनाव बाद सहयोग को तैयार हैं हम – शिवपाल यादव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालिटिकल डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) के प्रमुख शिवपाल यादव ने रविवार को बड़ी बात कही। हालांकि शिवपाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी का न तो सपा में विलय होगा और न ही वह खुद सपा में जाने वाले हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए पीएसपी के प्रमुख शिवपाल ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं और इसके लिए पहले अखिलेश यादव को उनसे बात करनी होगी। चुनाव बाद साथ आने के संकेत  कहा कि चुनाव बाद अगर अखिलेश यादव उनसे बात करते हैं, उनको आदर और सम्मान देते हैं तो वह सहयोग पर विचार करेंगे। शिवपाल ने खुद पर लगे उन आरोपों को खारिज किया कि उन्हें बीजेपी की बी-टीम बताया जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा सपा में रहते हुए बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाई है। कहा कि वह बीजेपी की बी-टीम हो ही नहीं सकते हैं। ये भी ...