Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत तथा फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान

दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत तथा फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में जारी लोकसभा-2019 के पांचवें चरण के दौरान मतदान जारी है। सुबह 6 बजे से ही लोगों का मतदान को लेकर उत्साह नजर आने लगा था। इस दौरान महिला वोटरों की संख्या अच्छी-खासी नजर आई। चित्रकूट में भी वोटिंग पूरे उत्साह से चली। चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र के खपटिहा गांव में मतदान के बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। बांदा में 11 प्रतिशत और बबेरू में 11.50 प्रतिशत तथा नरैनी में 11.20 प्रतिशत  दोपहर 1 बजे तक बांदा में 44.30 प्रतिशत मतदान हो चुका है और वहीं पड़ोसी जनपद फतेहपुर में 27.48 प्रतिशत मतदान हुआ। बताया जाता है कि बांदा के अतर्रा के बूटूबाई इंटर कॉलेज (ओरन रोड) पर मशीन खराब होने के कारण 10 मिनट की देरी से गेट खोला गया। चित्रकूट में सुबह 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत मतदान हुआ। बांदा में 11 प्रतिशत और बबेरू में 11.50 प्रतिशत तथा नरैनी में 11.2...
लोकसभा-2019 का पांचवा चरणः उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक कुल 22.88 प्रतिशत पड़े वोट

लोकसभा-2019 का पांचवा चरणः उत्तर प्रदेश में 11 बजे तक कुल 22.88 प्रतिशत पड़े वोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज,  डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 14 लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। सुबह 11 बजे तक 22.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सर्वाधिक 28.41 प्रतिशत मतदान धौरहरा में और सबसे कम 20.80 प्रतिशत मतदान फतेहपुर में हुआ है। पांचवें चरण में आज धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। कहा पड़ा कितने प्रतिशत हुआ मतदान   सुबह 11 धौरहरा में 28.41, लखनऊ में 20.98, सीतापुर में 24.20,  रायबरेली में 21.28, मोहनलालगंज में 21.83,  अमेठी में 21.83, बांदा में 25.55, फतेहपुर में 20.80, कौशांबी में 21.86, बाराबंकी में 22.66, फैजाबाद में 23.15, बहराइच में 23.80, कैसरगंज में 22.90 और गोंडा में 21.48 प्रतिशत म...
पीएम मोदी पर प्रियंका-राहुल का पलटवार, कहा- आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं मोदी जी

पीएम मोदी पर प्रियंका-राहुल का पलटवार, कहा- आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं मोदी जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा चुनाव-2019 के समर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर पीएम मोदी की टिप्पणी से लोग स्तब्ध हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी, दोनों ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी के कर्म उनका इंतजार कर रहे हैं और अब वह मेरे पिता को भी बीच में लाकर नहीं बच पाएंगे। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है और आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं।' इतना ही नहीं राहुल ने आगे लिखा है कि 'खुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा, सप्रेम और झप्पी के साथ-राहुल।' प्रियंका ने किया यह ट्वीट   उधर, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि 'शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमा...
पीएम मोदी ने राहुल से कहा- आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-वन के रूप में हुआ समाप्त

पीएम मोदी ने राहुल से कहा- आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-वन के रूप में हुआ समाप्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर काफी बड़ा और अलग तरह का हमला किया है। पीएम ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से कहा कि आपके पिता जी का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में समाप्त हुआ। हांलाकि पीएम ने स्व. राजीव गांधी का नाम नहीं लिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर राफेल मुद्दे को लेकर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाने के बहाने यह हमला बोला है। उधर, राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के इस बयान की निंदा की। मायावती के प्रति पीएम ने दिखाई नरमी    पीएम मोदी ने राहुल गांधी के पिता राजीव पर तंज कसते हुए कहा है कि 'मिस्टर क्लीन' का जीवनकाल 'भ्रष्टाचारी नम्बर-1' के रूप में समाप्त हुआ। पीएम मोदी ने बस्ती और प्रतापगढ़ में चुनावी रैली में कहा कि राहुल ने एक इंटरव्यू में माना है कि वह मोदी से त...
‘फूट डालो-राज करो’ की नीति वाले प्रधानमंत्री मोदी तोड़ना चाहते हैं गठबंधन-मायावती

‘फूट डालो-राज करो’ की नीति वाले प्रधानमंत्री मोदी तोड़ना चाहते हैं गठबंधन-मायावती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः बसपा सुप्रीमों मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं और गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं। मायावती ने कहा कि बसपा-सपा गठबंधन वर्तमान समय ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी है। प्रधानमंत्री मोदी इसमें फूट नहीं डाल पाएंगे। माया ने चुनाव बाद भाजपा के साथ जाने के कयासों को भी निराधार बताया। कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस गठबंधन के सामने पूरी तरह से लाचार नजर आ रहा है और यही वजह है कि अब भाजपा दोनों पार्टियों और गठबंधन को लेकर भ्रम फैला रही है। कहा, अबतक चार चरणों के चुनावों में गठबंधन को जनता का भरपूर वोट, भाजपा परेशान  मायावती ने कहा कि अबतक हुए चार चरणों के लोकसभा चुनाव में जनता के गठबंधन को जबरदस्त समर्थन दिया है और इसलिए भाजपा बुरी तरह से परेशान है। माया ने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ नया प्रधानमंत...
लोकसभा-2019 का पांचवा चरण- 6 मई को यूपी की 14 सीटों समेत 7 राज्यों की 51 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा-2019 का पांचवा चरण- 6 मई को यूपी की 14 सीटों समेत 7 राज्यों की 51 सीटों पर होगा मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 के पांचवे चरण के लिए प्रचार का सिलसिला शनिवार शाम से थम गया है। अब सोमवार यानि 6 मई को यूपी की 14 लोकसभी सीटों समेत देश के 7 राज्यों की 51 सीटों मतदान होगा। इस दौरान लगभग 2 करोड़ 47 लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस पांचवे चरण में यूपी की कई महत्वपूर्ण सीटों का फैसला होना है। यूपी की 14 सीटों के लिए लगभग 181 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यूपी की लखनऊ, अमेठी, रायबरेली बांदा-सीतापुर सीटों पर मुकाबला  इनमें लखनऊ के साथ अमेठी, सीतापुर, बांदा, रायबरेली, फतेहपुर, मोहनलालगंज, धौरहरा तथा कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद और केसरगंज के साथ ही बहराइच और गोंडा सीटें शामिल हैं। खास बात यह है कि 2014 के चुनावों में भाजपा ने लहर में 14 सीटों में 12 पर जीत दर्ज कराई थी। इस बार गठबंधन की चुनौती के...
महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

महोबा ईवीएम गायब मामले में चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः यूपी के बुंदेलखंड में महोबा जिले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान गायब हुई ईवीएम के मामले में चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में इलाके के चौकीदार समेत 9 पुलिस व मतदान कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह जानकारी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि चरखारी क्षेत्र के एआरओ अरविंद कुमार की शिकायत पर महोबा सदर कोतवाली में फदना गांव के मतदान केंद्र संख्या-92 की बूथ संख्या 127 में ड्यूटी पर तैनात मतदान कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों व चौकीदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चौथे चरण के मतदान के बाद गायब हुआ था ईवीएम कंट्रोलर  बताया जाता है कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार, मतदान अधिकारी (प्रथम) शरद कुमार, रजिया बेगम, अमरेंद...
चिदंबरम ने कहा- मोदी और शाह के डर से बाहर निकलता दिख रहा है चुनाव आयोग

चिदंबरम ने कहा- मोदी और शाह के डर से बाहर निकलता दिख रहा है चुनाव आयोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने आज ट्वीट कर चुनाव अयोग के साथ-साथ मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के डर से बाहर निकल रहा है। मोदी-शाह का डर कमजोर पड़ रहा है। इसलिए चुनाव आयोग 19 मई तक मोदी और शाह को फटकार लगा सकता है। ट्विटर पर लिखते हुए चिदंबरम ने चुनाव आयोग को भी लपेटे में लिया। उन्होंने आयोग पर तंज कसते हुए कहा, 'आखिरकार चुनाव आयोग के एक सदस्य द्वारा मोदी-शाह के भाषणों में गलती पकडऩे और अन्य दो सदस्यों के फैसले से असंतोष दिखाने से, चुनाव आयोग में कुछ जान पड़ती दिखाई दी है'। कहा- आयोग में कुछ जान पड़ती दिख रही   मालूम हो चुनाव आयोग ने अब तक पीएम मोदी को पांच मामलों में क्लीन चिट दे चुकी है लेकिन दो मामले ऐसे थे, जिनमें कुछ सदस्यों ने क्लीन चिट दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। इन मामलो...
हद कर दी! बीजेपी सांसद से युवक ने पूछा 5 साल में क्या किया..? जवाब मिला- ‘बोलो, भारत माता की जय’

हद कर दी! बीजेपी सांसद से युवक ने पूछा 5 साल में क्या किया..? जवाब मिला- ‘बोलो, भारत माता की जय’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनावी मौसम में सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। नेताओं से मीडिया से लेकर जनता तक सवाल पूछ रही है। नेता अपनी उपलब्धि गिना रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को जवाब नहीं सूझ रहा तो 'भारत माता की जय' का नारा ही लगा दे रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया पश्चिमी दिल्ली में हुआ है। बीजेपी के लोकसभा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से जब एक युवक ने सवाल पूछा कि आपने पिछले पांच साल में क्या किया है, तो जवाब में सांसद जी ने 'भारत माता की जय' नारा लगा दिया। सांसद महोदय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपलब्धि नहीं बता पाए सांसद   पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं और अपना प्रचार कर रहे हैं। सांसद एक गांव में प्रचार करने पहुंचे हुए थे और गांववालों से बात कर रहे थे। जब वो गांव वालों से बात करने के लिए उठे तो भीड़ में से एक युवक ने सांसद...
रेप आरोपी बसपा नेता अतुल राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पकड़ने को रवाना हुईं पुलिस की 3 टीमें

रेप आरोपी बसपा नेता अतुल राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पकड़ने को रवाना हुईं पुलिस की 3 टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः रेप के आरोपी बसपा नेता अतुल राय के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। वारंट के जारी होते ही बसपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। बताते हैं कि पुलिस टीमें पूर्वांचल के बसपा नेता की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है। पुलिस की कुल 3 टीमें गाजीपुर और मऊ गई हैं। बताते चलें कि बसपा प्रतयाशी अतुल राय के खिलाफ 1 मई को लंका थाने में रेप समेत धारा 420, 376, 504, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था। घोसी सीट से गठबंधन प्रत्याशी हैं अतुल राय  बताते चलें कि बीती 29 अप्रैल को घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी अतुल राय पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए थे। इस युवती ने खुद वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया था कि बसपा नेता अतुल राय ने उसकी मां और भाई का अपहरण कर लिया और अब वीडियो डिलीट करने की धमकी दे रहा है। साथ ही ऐसा न करने पर दोनों की हत्या करने की धमकी भी दे रहा है।...