Thursday, August 20सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः पैदल मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, 6 मरे, सीएम दुखी

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः पैदल मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, 6 मरे, सीएम दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगरः जिले में बीती रात ताज डिपो की रोडवेज बस ने भूखे-प्यासे अपने घरों को पैदल ही लौट रहे प्रवासी मजदूरों को रौंद दिया। इससे छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बाकी मजदूरों को ट्रक से आगे के लिए रवाना कर दिया। बताते हैं कि ये मजदूर पंजाब से पैदल ही पंजाब से बिहार की ओर जा रहे थे। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मदद देने की घोषणा की है। हरियाणा से पैदल बिहार लौट रहे थे मजदूर बताया जाता है कि हरियाणा में मजदूरी करने वाले बिहार के मजदूर काम बंद होने की वजह से अपने घरों को लौट रहे थे। लाकडाउन की वजह से गाड़ियां बंद हैं तो सभी पैदल ही घरों के लिए निकल पड़े। पुलिस का कहना है कि घलौली चेकपोस्ट ...
सीतापुर में वारदातः जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी, जेठ समेत 4 पर आरोप

सीतापुर में वारदातः जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी, जेठ समेत 4 पर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर के मुख्य पुल पर एक महिला को बीती देर रात कुछ लोगों ने प्रापर्टी के विवाद में गोली मार दी। वारदात को आरोपियों ने रात करीब 12 के आसपास नए व पुराने शहर को जोड़ने वाले कैंची पुल पर अंजाम दिया गया। बताते हैं कि आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे। महिला को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जेठ समेत चार लोगों पर महिला ने आरोप लगाए हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बेटी को दवाई दिलाकर लौट रही थीं महिला बताया जाता है कि शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी त्रिवेदी का विवाह कुछ साल पहले इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के दहेलिया गांव के रहने वाले विजय त्रिवेदी से हुआ था। कुछ समय पहले ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगीं। बताते हैं कि बुधवार को उनकी बेटी की तबियत खरा...
यूपी में 3 जिलों के CMO नपे, कोविड-19 के दौरान लापरवाही पर गाज

यूपी में 3 जिलों के CMO नपे, कोविड-19 के दौरान लापरवाही पर गाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना संकट के प्रकोप को कम करने में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुधवार को सख्त फैसला लिया। सरकार ने बुलंदशहर, आगरा समेत तीन जिलों के सीएमओ को हटा दिया। उनके स्थान पर नई तैनाती हुई है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित बुलंदशहर और आगरा के सीएमओ के तबादले रहे हैं। सरकार ने बुलंदशहर के सीएमओ केएन तिवारी को उनके पद से हटा दिया है। उन्हें मुरादाबाद स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर जिला अस्पताल मुरादाबाद में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डा. भवतोष शंखधर को बुलंदशहर का नया सीएमओ बना दिया गया है। बुलंदशहर-आगरा और मथुरा में नए सीएमओ बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने यूपी के तीन सीएमओ को कोविड-19 के दौरान लापरवाही बरतने पर उनके पदों से हटाया है। बुलंदशहर की ही तरह मथुरा के सीएमओ डा शेर सिंह को मुरादाबाद आरएफपीटीसी स्थानांतरित कर दिय...
सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी शोभन सरकार ब्रह्मलीन

सोने के खजाने की भविष्यवाणी करने वाले स्वामी शोभन सरकार ब्रह्मलीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः परमहंस स्वामी विरक्तानंद उर्फ शोभन सरकार आज ब्रह्मलीन हो गए। बुधवार को सुबह उन्होंने देह त्याग दी। शोभन सरकार उस वक्त तेजी से चर्चा में आए थे जब उन्होंने उन्नाव जिले के एक किले में 1000 टन सोना दबा होने की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद सरकार ने उनके कहने पर खजाने की तलाश में खुदाई भी कराई थी, लेकिन खजाना नहीं मिला था। 11 साल की उम्र में बन गए थे सन्यासी शोभन सरकार की बात काफी सच मानी जाती थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी भविष्यवाणी के बाद खजाने के हकदार भी जुट गए थे। ये भी पढ़ेंः कानपुरः पनकी हनुमान मंदिर के बड़े महंत ने देह त्यागी, भक्तों में शोक की लहर  राजा के वंशज दाबेदारी करने के लिए मौके पर डट गए थे। वहीं केंद्र सरकार ने कहा था कि खजाने पर सिर्फ देशवासियों का हक होगा। तत्कालीन सपा सरकार ने कहा था कि खजाना राज्य सरकार का होगा। बताते हैं कि शोभन...
राजधानी लखनऊ में फिर फूटा कोरोना बम, 14 नए संक्रमित मिले, 280 कुल संख्या

राजधानी लखनऊ में फिर फूटा कोरोना बम, 14 नए संक्रमित मिले, 280 कुल संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को यहां 14 नए मामले सामने आए हैं। केजीएमयू की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बताते हैं कि नए संक्रमित पाए गए सभी मरीज कैसरबाग और सब्जीमंडी इलाके के हैं। इसके साथ ही लखनऊ में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 280 हो गई है। बताते हैं कि मंगलवार को लखनऊ सीएमओ ने कुल 303 संदिग्ध लोगों के सैंपुल जांच को भेजे थे। इनमें से 14 के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताते चलें कि इससे पहले मंगलवार को भी चार नए मरीज मिले थे। 60 से ज्यादा उम्र वालों को केजीएमयू शिफ्ट किया बताते हैं कि कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने काफी गंभीर कदम उठाए हैं। अमीनाबाद दवा मंडी को दो दिनों के लिए यानी 13 और 14 मई के लिए बंद किया गया है। आज मिले सभी 14 कोरोना पाजिटिव लोग कैसरबाग इलाके के बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि अ...
कानपुर में श्रमिकों की डीसीएम ट्रक में घुसी, 2 की मौत, 50 घायल

कानपुर में श्रमिकों की डीसीएम ट्रक में घुसी, 2 की मौत, 50 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज सुबह गुजरात से श्रमिकों को ले जा रही एक डीसीएम गाड़ी पीछे से ट्रक में जा घुसी। इससे उसपर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां मजदूरों की चीख-पुकार से हड़कंप मचा रहा। गुजरात से बलरामपुर जा रही थी डीसीएम इस सबके बीच अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारियों ने बड़ी कुशलता के साथ घायलों का इलाज किया। बताया जाता है कि यह डीसीएस गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर यूपी के बलरामपुर जिला जा रही थी। हादसा कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। ये भी पढ़ेंः लाॅकडाउन 3ः बांदा पुलिस-शराब बिकेगी पर दूध नहीं, प्रशासन अंजान-जनता परेशान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती गांव के पास आज सुबह गुजरात से बलरामपुर श्रमिकों को ले जा रही डीसीएम हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे...
लाॅकडाउनः फतेहपुर में हादसा, मां-बेटी की मौत, आटो से महाराष्ट्र से जौनपुर जा रहा था परिवार

लाॅकडाउनः फतेहपुर में हादसा, मां-बेटी की मौत, आटो से महाराष्ट्र से जौनपुर जा रहा था परिवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र से एक परिवार निजी आटो से यूपी के जौनपुर स्थित अपने घर लौटने के लिए निकल पड़ा। रास्ते में हादसे का शिकार होने पर मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि आटो चला रहा व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाइवे पर कंटेनर की टक्कर से हादसा यह हादसा फतेहपुर क्षेत्र में हाइवे पर कटोहन टोल प्लाजा के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की जिद्द बन गई मौत की वजह बताया जाता है कि यूपी के जौनपुर जिले के थाना सराएं के मोकलपुर के रहने वाले राजन यादव महाराष्ट्र के ठाणे में आटो चलाते हैं। शनिवार शाम राजन यादव की पत्नी संजू यादव (32) ने घर चलने की जिद्द की। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में भीषण अग्निकांडः महिला की जलकर मौत, 47 घर राख-12 घंटे बाद काबू इसपर राजन अपना निजी आटो लेकर भ...
Covid-19: प्रवासियों से फैला कोरोना, यूपी में बस एक जिला बचा

Covid-19: प्रवासियों से फैला कोरोना, यूपी में बस एक जिला बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) ने प्रवासियों के लौटने के बाद तेजी से पैर पसारे हैं। अब पूरे राज्य में सिर्फ चंदौली को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी जिलों में कोरोना पांव पसार चुका है। खास बात यह है कि यूपी में जैसे-जैसे प्रवासी श्रमिक और कामगारों का यूपी में लौटना शुरू हुआ, राज्य के जिलों में कोरोना का विस्तार होता चला गया। स्थिति यह है कि आज चंदौली को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी जिलों में कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं। बलिया-अंबेडकरनगर जिलों में भी पाॅजिटिव केस सोमवार को यूपी के बलिया और अंबेडकरनगर जिलों में भी कोरोना पाजिटिव मरीज मिल गए। कोरोना वायरस यूपी के 74 जिलों में फैल चुका है। सोमवार को यूपी के 75 जिलों में 74 में कोरोना घुस चुका है। 109 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही यूपी में कुल संख्या 3573 हो चुकी है। हाल ही में कोरोना मुक्त जिले घोषित हुए लखीम...
Covid-19: लखीमपुर अस्पताल के डाक्टर को कोरोना, सीतापुर में डाक्टर की पत्नी भी क्वारंटाइन

Covid-19: लखीमपुर अस्पताल के डाक्टर को कोरोना, सीतापुर में डाक्टर की पत्नी भी क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुर/लखीमपुरः लखीमपुर खीरी जिला अस्पताल में कार्यरत डाक्टर के सैंपुल जांच की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है। आज उनके कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उनको लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं सीतापुर के खैराबाद में स्थित बीएसएम हास्पिटल में तैनात उनकी डाक्टर पत्नी को भी क्वारंटाइन करने के लिए लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया है। संदेह के आधार पर उनका भी सैंपुल जांच को भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी सीतापुर के सीएमओ डा. आलोक वर्मा की ओर से दी गई है। 9 तारीख को भेजी गई थी जांच को रिपोर्ट बताया जा रहा है कि डाक्टर संविदा पर तैनात थे। बताया जाता है कि लखीमपुर के जिला अस्पताल में तैनात एक डाक्टर की ड्यूटी वहां बने कोविड-19 वार्ड में थी। वह सीतापुर में डाक्टर पत्नी के सा...
सीतापुर जिला अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी, स्वास्थ कर्मियों में हड़कंप

सीतापुर जिला अस्पताल में युवक ने लगाई फांसी, स्वास्थ कर्मियों में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुरः आज सोमवार को सीतापुर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के पीछे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि उक्त युवक 4-5 साल से जिला अस्पताल में ही रहता था। युवक का नाम सचिन अवस्थी है जो जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चंदनपारा गांव का रहने वाला था। बताते हैं कि सचिव लगभग 4 साल पहले बिजली के करंट से झुलस गया था। इसके बाद से उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस उसकी कुछ हरकतों की विजह से घर वाले भी उससे धीरे-धीरे दूर होते चले गए। वह अस्पताल में ही इधर-उधर घूमा करता था। डॉ. अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि सचिन को एक बार घर भेजा गया था, लेकिन फिर लौटकर आ गया था। उधर, सीएमएस डा. अनिल अग्रवाल का कहना है कि युवक वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती नहीं था, लेकिन यहीं घूमता रहता था। मामले में शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि शव क...