Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागीं दो लड़कियां, कुछ घंटे बाद ही..

Two girls run away from quarantine center in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुरः महानगर में बने राजकीय बालिका संरक्षण गृह का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में वहां की 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। आज गुरुवार को फिर इस मामले ने तूल पकड़ा है। दरअसल, इनमें से दो लड़कियां क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकली हैं। गुरुवार सुबह भागीं इन लड़कियों को शाम होने से पहले ही पुलिस ने कानपुर शहर के सीसामऊ से पकड़ लिया। बाद में इनको दोबारा क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया। लेकिन इसके साथ ही मामला सुर्खियों में छा गया। बताते चलें कि बीते दिनों बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही हल्कों में हड़कंप मच गया था। इसका खुलासा उस वक्त हुआ था जब स्वरूप नगर में स्थित एक राजकीय बालिका गृह की महिला संक्रमित मिली थीं।

कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोबारा पकड़ा

इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की गई। तब यह बड़ा खुलासा हुआ था। इसी बीच आज गुरुवार को बालिका गृह की दो लड़कियां केडीए ड्रींस क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकलीं। दोनों लड़कियों ने बड़ी चालाकी से सुरक्षा गार्डों को चकमा दे डाला। हालांकि, पुलिस ने मामले में बड़ी ही समझदारी और तेजी दिखाई। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में काॅलसेंटर सेंटर संचालक-कर्मचारियों का अपहरण, 15 लाख लेकर छोड़ा, 4 गिरफ्तार

कुछ घंटे बाद दोनों को सीसामऊ इलाके से पकड़ लिया गया। हालांकि, जब पुलिस ने इनसे वहां से भागने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि उनके साथ जो दूसरी कोरोना संक्रमित लड़कियां रह रही हैं, वे उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही थीं। इसलिए दोनों भाग निकलीं। उधर, मामले में एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि दोनों लड़कियों को दोबारा क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ेंः यूपीः पंजाब में तैनात रेलवे अभियंता की कार नहर में गिरने से मौत, दो बाल-बाल बचे