Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, हर्ष फायरिंग में हुआ था निलंबन

UP : सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, हर्ष फायरिंग में हुआ था निलंबन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के चकेरी लाल बंगला एनटू रोड पर रहने वाले हेड कांस्टेबल ने आज ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान की। परिजनों को जानकारी दी। परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि बीते दिनों सिपाही को हर्ष फायरिंग के मामले में निलंबित किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 7-8 महीने पहले हुआ था निलंबन जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल राहुल वर्मा ने खपरा मोहाल रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। देखते ही देखते शरीर के परखच्चे उड़ गए। परिवार के लोगों का कहना है कि करीब 7 महीने पहले हर्ष फायरिंग के मामले में सिपाही निलंबित चल रहे थे। ये भी पढ़ें : UP : ऑफिस में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाने वाला SDO बर्खास्त इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मानसिक परेशानी की वजह से 3-4...
एक और बाप ने बेटी का गला दबाया, वजह वही..प्रेमप्रसंग

एक और बाप ने बेटी का गला दबाया, वजह वही..प्रेमप्रसंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : कानपुर के रावतपुर में सोमवार को बाप द्वारा बेटी की हत्या की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि आज फिर एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कल्याणपुर के बंबा रोड इलाके में हुई है। वहां रहने वाले व्यक्ति ने बेटी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। फिर खुद को गिरफ्तार करा दिया। दरअसल, हत्यारोपी का कहना है कि वह बीते एक साल से बेटी के एक युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग से नाराज था। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खुद पुलिस को बताई सारी बात जानकारी के अनुसार बंबा रोड के कश्यपनगर में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता ई-रिक्शा चालक हैं। उनकी बेटी खुशबू (17) प्राइवेट स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। ये भी पढ़ें : SP ने किया बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल समेत 34 थानेदारों के तबादले बताते हैं ...
UP : ऑफिस में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाने वाला SDO बर्खास्त

UP : ऑफिस में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाने वाला SDO बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजली विभाग के एक एसडीओ ने अपने आफिस में दुनिया के खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की फोटो लगा ली। फिर उसका महिमामंडन करना शुरू कर दिया। बात अधिकारियों तक पहुंची तो जांच शुरू हो गई। बताते हैं कि एसडीओ ने जांच के दौरान अधिकारियों को अमर्यादित आचरण में जवाब दिए। बिजली विभाग के इस एसडीओ को अब बर्खास्त कर दिया गया है। फर्रुखाबाद में तैनात था एसडीओ दरअसल, जून 2022 नवाबगंज (फर्रुखाबाद) में विद्युत विभाग के उपखंड कार्यालय में एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने कार्यालय व वहां के प्रतीक्षालय में आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई। खबरें मीडिया में आईं तो विभागीय अधिकारियों ने उपखंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम को सस्पेंड कर दिया था। ये भी पढ़ें : महोबा : दुल्हन ने दिया दूध का ऐसा गिलास, सुबह आंखें खूलीं तो सब बर्बाद  एसडीओ पर सात अन्य आरोप भी लगे थे। आरोप थे कि प्रब...
पिता ने बेटी का गला घोटकर की हत्या, प्रेम संबंध बने…

पिता ने बेटी का गला घोटकर की हत्या, प्रेम संबंध बने…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के रावतपुर में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि नाबालिग बेटी के एक युवक से प्रेम संबंध में थे, पिता ने उसे कई बार मना किया, लेकिन फिर भी बेटी ने लड़के से मोबाइल पर बातचीत जारी रखी। इसी बात को लेकर पिता आग बबूला हो गया। मायके में थी मां, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा बताते हैं कि रावतपुर में रहने वाले एक 16 साल की युवती बीते करीब एक माह से कुछ बीमार भी थी। उसका पास के श्यामनगर मोहल्ले में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध थे। ये भी पढ़ें : बांदा-चित्रकूट : लोहरा खदान पर अवैध खनन ने ली युवक की जान, लोगों ने फूंकी पोकलैंड-गाड़ियां, ठेकेदार समेत 4 पर.. इसकी जानकारी होने पर पिता ने बेटी की हत्या कर दी। घटना से पहले पिता ने अपनी पत्नी को मायके ले जाकर छोड़ दिया था। बाद में बेटे से जानकारी मिलने पर मां घर पहुंची तो बेटी का शव पड़...
UP : दो IAS और 1 PCS अफसर का तबादला, बिजनौर के ADM बदले, सीतापुर के CDO का ट्रांसफर रुका

UP : दो IAS और 1 PCS अफसर का तबादला, बिजनौर के ADM बदले, सीतापुर के CDO का ट्रांसफर रुका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का तबादला किया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी रहे गौरव कुमार को अब प्रयागराज जिले का सीडीओ बनाया गया है। बिजनौर के एडीएम विनय सिंह अब हापुड़ में.. वहीं गत दिवस हुए सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी के पद से स्थानांतरित हुए अक्षत वर्मा का तबादला रद्द कर दिया गयाहै। उनका तबादला पहले सीडीओ प्रयागराज के पद पर हुआ था। ये भी पढ़ें : बांदा जिला पंचायत में अटका करोड़ों का ठेका, क्या बड़े खेल की तैयारी ! अब अक्षत वर्मा सीतापुर के ही सीडीओ बने रहेंगे। इसी क्रम में बिजनौर के एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाकर हापुड़ स्थानांतरित कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार  ...
UP : सरकारी स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चे झुलसे, भवन में दरार..

UP : सरकारी स्कूल पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चे झुलसे, भवन में दरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अचानक बदले मौसम ने जानलेवा रूप ले लिया है। आज एक स्कूल भवन पर आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। यह बिजली प्रधानाचार्य के कार्यालय की छत पर गिरी। आकाशीय बिजली गिरने से स्कूल पर पड़ी विद्युत लाइन भी जल गई। तेज आवाज के धमाके से स्कूल भवन का प्लास्टर भी कई जगह से टूट गया। आकाशीय बिजली गिरने की यह घटना हरदोई जिले में हुई। तेज आवाज से सहमे बच्चे और ग्रामीण जानकारी के अनुसार हरदोई के हरियावां क्षेत्र के हिंगुआपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। तेज आवाज के साथ गिरी बिजली से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गांव और स्कूल के बच्चे से लेकर बड़े तक बिजली की तेज आवाज से बुरी तरह से सहम गए। भागते हुए स्कूल पहुंचे अभिभावक अपने-अपने बच्चों को संभालने लगे। ये भी पढ़ें : UP : शिक्षिका से बोले, 51 कदम चलो भ...
बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..

बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी एक डाक्टर की बेटी से हैवानियत की घटना को लोग भूले भी नहीं थे कि इसी बीच फजलगंज में युवती ने जिम ट्रेनर पर नशे का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। युवती का आरोप है जिम ट्रेनर ने दो साल तक उसको ब्लैकमेल कर शारीरिक रूप से शोषण किया। साथ ही लाखों रुपए वसूलता रहा। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट लिखते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिम में ट्रेनिंग के बहाने लिया झांसे में.. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती का कहना है कि उसने फरवरी 2021 में फजलगंज स्थित एचएच जिम ज्वाइन किया था। वहां ट्रेनिंग के दौरान उसकी मंगला विहार, चकेरी के रहने वाले ट्रेनर अर्जुन सिंह से मुलाकात हुई। धीरे-धारे दोनों में दोस्ती हो गई। ट्रेन ने फिर युवती ...
UP : हड़ताली बिजली कर्मचारियों पर एक्शन शुरू, 22 पर लगा एस्मा, 1322 हुए बर्खास्त

UP : हड़ताली बिजली कर्मचारियों पर एक्शन शुरू, 22 पर लगा एस्मा, 1322 हुए बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने हड़ताली बिजली कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने हड़ताली बिजली कर्मियों को शाम 6 बजे तक वापस काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। 22 कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एस्मा लगाया गया है। 1300 संविदाकर्मी बर्खास्त वहीं करीब 1300 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बताते चलें कि बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण राज्य के कई जिलों में बिजली संकट पैदा हो गया है। फैक्टरियों में उत्पादन ठप होने के साथ-साथ जलापूर्ति भी बाधित हो रही है। आज दोपहर उर्जा मंत्री ने मीडिया से बात की थी। ये भी पढ़ें : बांदा में कई साल से जमे आबकारी के कुछ अधिकारी, शराब बिक्री में नियम दरकिनार उर्जा मंत्री ने बताया था कि सीएम योगी को जानकारी दे दी गई है। विद्...
नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Chaitra Navratri 2023 इस वर्ष चैत्र नवरात्र की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। 30 मार्च तक नवरात्र रहेंगे। फिर 30 मार्च को श्रीराम नवमी है। पावन नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र अबकी बार चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास माना जा रहा है, ये पूरे 9 दिन रहने वाली है। विद्वानों का कहना है कि इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्रि की समाप्ति पर मां हाथी पर सवार होकर वापस देवलोक जाएंगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ने दी बधाई : बोले- नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना अतुल्य उपलब्धि ये भी पढ़ें : Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण   ...
यूपी में आज बिजली हड़ताल, मंत्री बोले-गड़बड़ी की तो रासुका और एस्मा..

यूपी में आज बिजली हड़ताल, मंत्री बोले-गड़बड़ी की तो रासुका और एस्मा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों ने आज यानी शुक्रवार से हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं सरकार पूरी तरह से सख्ती के मूड में है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने साफ कहा है कि अगर कोई गड़बड़ी की जाएगी तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। मंत्री श्री शर्मा ने कहा है कि विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यावधान डालने वालों के खिलाफ रासुका और एस्मा कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सख्ती के मूड में सरकार बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार से पूरे प्रदेश में हड़ताल की घोषणा की है। कर्मचारियों ने यह भी कहा है कि हमारे किसी साथी पर कोई एक्शन लिया गया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। बिजलीकर्मी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल का ऐलान कर चुके हैं। वहीं सरकार के मंत्री एके शर्मा ने भी साफ-साफ कह दिया है कि अगर जनता के लिए उपलब्ध विद्युत सुविधाओं में ...