Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..

UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड नंबर-78 पुराना गोरखपुर स्थित शहर के प्रथामिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या के बूथ पर मतदान किया। दरअसल, नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 'पहले मतदान फिर जलपान' के मंत्र का पालन करते हुए वोट डालने पहुंचे। सीएम योगी ने किया पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र का पालन सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर सीएम योगी ने पहुंचकर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर लौटे और फिर जलपान किया। सीएम योगी ने कहा कि मतदान अधिकारी ही नहीं, हमारा कर्तव्य भी मुख्यमंत्री योगी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सीएम योगी ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया लोकतांत्र...
मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी

मुझे माफिया, डाॅन, गुर्गा और बाहुबली न लिखा जाए, मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में दी अर्जी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने वकील के जरिए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में एक अर्जी दी है। इसमें उसने दुष्प्रचार रोकने की अपील की है। मुख्तार ने कहा है कि उसके नाम के आगे माफिया, डाॅन, गुर्गा या बाहुबली लिखकर मीडिया से दुष्प्रचार कराया जा रहा है। कहा, कुछ पुलिस अधिकारी और राजनीतिज्ञ कर रहे बदनाम ऐसा उसे बदनाम करने के लिए कुछ पुलिस और राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा किया जा रहा है। मुख्तार की ओर से लिखा गया है कि देश के निर्माण में उसकी व उसके परिवार की खास भूमिका रही है। मुख्तार की ओर से दी गई अर्जी में कहा गया है कि पुलिस के कुछ पूर्व और वर्तमान अधिकारी उसे बदनाम करने के लिए ऐसा करा रहे हैं। मुख्तार ने कहा है कि मीडिया ट्रायल के जरिए पुलिस अधिकारी और कुछ राजनीतिक लोग उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय...
यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 4 मई को इन जिलों में वोटिंग

यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 4 मई को इन जिलों में वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार शाम 6 बजे थम गया। अब आने वाली 4 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले 2 मई शाम 6 बजे से प्रचार-प्रसार बंद कर दिया गया। हालांकि, प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों का डोर-टू-डोर कंपेन जारी रहेगा। उधर, चुनावी शोर बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पहले चरण में इन जिलों में मतदान यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में लखनऊ, ललितपुर, झांसी, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में वोटिंग होगी। इसी तरह संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी में भी मतदान होगा। इन जिलों में भी 4 को वोटिंग इसी तरह प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा में भी वोट पड़ेंगे। इसके...
UP Breaking : भाजपा विधायक के 14 साल के बेटे की अचानक मौत, आवास पर समर्थकों की भीड़

UP Breaking : भाजपा विधायक के 14 साल के बेटे की अचानक मौत, आवास पर समर्थकों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भाजपा विधायक संजीव दिवाकर के 14 साल के बेटे रेनू की अचानक मौत हो गई। यह खबर मिलते ही विधायक के आवास पर हजारों की संख्या में समर्थकों व नेताओं की भीड़ जुट गई। परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोककर बुरा हाल है। बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार संजीव दिवाकर एटा जिले की विधानसभा जलेसर से विधायक हैं। उनके 14 साल के बेटे रेनू की आज अचानक तबियत बिगड़ी। बच्चे को इलाज के लिए आगरा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी संख्या में समर्थकों व भाजपा नेता उनके आवास पर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : फिर बदजुबान हुए आजम खान, प्रचार में आपा खोया..  ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं...
Kanpur : स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने टक्कर मारी, एक बच्ची की मौत, चार घायल

Kanpur : स्कूली बच्चों से भरे ई-रिक्शा को कार ने टक्कर मारी, एक बच्ची की मौत, चार घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के डॉल्फिन चौराहे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में स्कूली बच्चे सवार थे। साइड से टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया। उसपर सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे और चालक घायल हो गए। बाकी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायलों को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। कार सवार मौके से फरार हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार मकड़ीखेड़ा का अमित ई-रिक्शा से बच्चों को लेकर एनएलके स्कूल छोड़ने जाता है। सोमवार को वह पांच बच्चों सात्विक, भाव्या, कर्तव्य, कल्पना और अंशुमान को लेकर एनएलके स्कूल गया था। ये भी पढ़ें : UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..    वहां अंशुमान को एनएलके जूनियर स्कूल म...
UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..

UP : दो प्रेमियों संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने कमरे में ताला डालकर पुलिस बुलाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बहू अपने दो प्रेमियों के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। इसकी भनक उसकी सास को लग गई। सास ने बहू को प्रेमियों के साथ कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। बाद में पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। महिला के साथ पकड़े गए दोनों युवक उसके मायके के रहने वाले हैं। महिला का पति सऊदी अरब में रहकर रोजगार कर रहा है। सऊदी अरब में काम करता है महिला का पति घटना महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र की है। वहां एक गांव में एक महिला अपने दो प्रेमियों संग घर के एक कमरे में रंगरेलियां मना रही थी। महिला की सास ने शक होने पर जाकर देखा। कमरे का नजारा देख सास के पैरों तले जमीन खिसक गई। सास ने बहू को उसके दो आशिकों के साथ आपत्तिनजक हालत में देखकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया। पु...
पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े हुई थी राजनरायन सिंह की हत्या, पढ़िए पूरी खबर..

पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत 4 को उम्रकैद, दिनदहाड़े हुई थी राजनरायन सिंह की हत्या, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता राजनरायन सिंह की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री समेत 4 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई है। दरअसल, आजमगढ़ में शुक्रवार को न्यायालय ने पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अंगद यादव समेत 4 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही गैंगस्टर के मामले में चारों को 7-7 साल की सजा और 10-10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2015 को राजनरायन सिंह निवासी सम्मोपुर थाना सिधारी घर से घूमने के लिए निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। ये भी पढ़ें : CM Yogi का बड़ा एक्शन, साइबर अटैक पर नपे परिवहन निगम के एमडी संजय कुमार   मृतक की पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री अंगद यादव, अपने पट्टीदार सुनील सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। जांच में शूटर के रूप...
UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैकेट में पाॅलिटेक्निक लेक्चरर समेत 13 लड़कियां- 7 लड़कें गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में..

UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैकेट में पाॅलिटेक्निक लेक्चरर समेत 13 लड़कियां- 7 लड़कें गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर पुलिस ने छापा मारकर शहर के पाॅश इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार में शामिल 13 लड़कियों और 7 लड़कों को पकड़ा है। यह सेक्स रैकेट कानपुर के नजीराबाद के सरदार आया सिंह कांप्लेक्स की पहली और दूसरी मंजिल पर तीन स्पा सेंटरों में चल रहा था। तीनों पर पुलिस ने एक साथ छापा मारा। तीनों स्पा सेंटरों पर एडिशनल डीसीपी दक्षिण की अगुवाई में हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि तीन स्पा सेंटरों की संचालिकाओं समेत 13 युवतियों और सात युवकों को पकड़ा गया है। भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली जानकारी के अनुसार सेक्स रैकेट में जिन युवकों को पकड़ा गया है, उनमें से एक पाॅलिटेक्निक का लेक्चरर भी है। निकाय चुनाव में उसकी ड्यूटी भी लगी है। तीनों स्पा सेंटरों से पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक साम...
अतीक के बेटे अली का कथित पत्र वायरल, लिखा-BJP और SP दोनों को न दें वोट..

अतीक के बेटे अली का कथित पत्र वायरल, लिखा-BJP और SP दोनों को न दें वोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया अतीक अहमद के बेटे अली का एक पत्र सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। पत्र में अली ने अपने पिता अतीक और चाचा अशरफ की मौत के लिए भाजपा और सपा दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। अली ने लिखा है कि उसके पिता और चाचा की मौत के लिए जितना मुख्यमंत्री योगी जिम्मेदार हैं उतने ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी। अली इस समय नैनी जेल में बंद है। बीजेपी और सपा दोनों को वोट न देने की अपील अली ने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी और सपा दोनों को टिकट न देने की अपील की है। मुसलमानों से एक होने को कहा है। अली ने लेटर में कहा है कि सबने देखा कि कैसे उसके पिता (अतीक अहमद) और चाचा अशरफ व भाई असद को मार दिया गया। अब उसे मारने की कोशिश हो रही है। लिखा है कि पुलिस अब उसकी मां शाइस्ता के एनकाउंटर के लिए उसे तलाश रही है। आगे लिखा है कि आप लोग मेरा साथ दीजिए। ये भी पढ़ें : फेसबुक फ्रैंड से अ...
यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्त: जिला स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर बुधवार को शासनादेश जारी हुआ है। स्थानांतरण या समायोजन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी। जारी हुए जरूरी दिशा-निर्देश परिषद के अधिकृत सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि अन्तः जिला स्थानांतरण/समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साफ्टवेयर से ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (लखनऊ) से होगी। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा   ये भी पढ़ें : ...