Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी निकाय चुनाव : सपा महापौर प्रत्याशी भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम ने..

UP civic elections : SP mayor candidate Archana Verma joins BJP, deputy CM joins in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : शाहजहांपुर में यूपी निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को तगड़ा झटका लगा है। सपा की मेयर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। सपा ने अर्चना को महापौर प्रत्याशी बनाया था। अर्चना को आज लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

चुनाव से ठीक पहले दल बदला

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी वहां मौजूद रहे। 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं अर्चना 4 बार की विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा की बहू हैं। समाजवादी पार्टी ने 12 अप्रैल को महापौर प्रत्याशी के लिए अर्चना के नाम का ऐलान किया था। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान अर्चना ने पाला बदल लिया।

ये भी पढ़ें : हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू