Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

खास खबर : बांदा में BJP-SP के प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस-बसपा में सन्नाटा

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका से होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं कांग्रेस और बसपा दोनों अबतक बांदा से नगर पालिका चुनाव किसे लड़ाएंगे, तय नहीं कर पाए हैं। अब समझा जा सकता है कि दोनों दलों की निकाय चुनाव को लेकर बांदा जिलास्तर पर तैयारियों की रफ्तार क्या है।

कांग्रेस में अतर्रा-बांदा पर संशय बना

कांग्रेस ने तो बांदा और अतर्रा नगर पालिकाओं को छोड़ जिले की बाकी नगर पंचायतों से प्रत्याशी घोषित कर भी दिए हैं, लेकिन बसपा की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। बसपा जिले में कहीं अपने प्रत्याशी फाइनल नहीं कर पाई है।

बसपा में कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं

बसपा का जिला संगठन बेहद कमजोर नजर आ रहा है। अंदरखाने खबरें आ रही हैं कि प्रत्याशी तय नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस और बसपा के शहर से प्रत्याशी घोषित न करने को लेकर लोग इसलिए हैरान हैं, क्योंकि कल यानी 24 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि है। ऐसे में समझा जा सकता है कि बसपा और कांग्रेस बाकी दोनों दलों से कितना पीछे चल रहे हैं।

क्या कहते इन पार्टियों के नेता

उधर, इस बारे में बात करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू का कहना है कि कुछ ही देर में प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष गुलाब वर्मा का कहना है कि आज रात में सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। जल्द ही मीडिया को भी बता दिया जाएगा। नामों पर विचार चल रहा है। बहरहाल, दोनों दलों के लिए यह चिंता की बात है।

ये भी पढ़ें : बीजेपी ने बांदा से मालती बासू और अतर्रा से संगीता को बनाया प्रत्याशी

ये भी पढ़ें : बांदा निकाय चुनाव : सपा प्रत्याशी रुचि त्रिपाठी ने कराया नामांकन