Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रोफेसर की मौत, परिवार में कोहराम

Dead body of female home guard found hanging in Banda, husband and son had beaten her

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राजादेवी डिग्री कालेज में कार्यरत एक प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

जानकारी के अनुसार मरका थाना के समगरा गांव के रहने वाले शिवकांत तिवारी (38) राजादेवी डिग्री कालेज में इतिहास के प्रोफेसर थे। बताते हैं कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता, जंगल में चलती अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

वहां से चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बड़े भाई कृष्णकांत तिवारी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि मृतक अपनी पत्नी और बच्ची को इलाज के लिए ले गए थे। वहां से वापस लौटे और इसके बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। मामला संदिग्ध लग रहा है इसलिए थाने पर सूचना दी है।

ये भी पढ़ें : सेल्फी विद अमृत सरोवर : बांदा में पद्मश्री और डीएम ने जल संरक्षण की महत्ता बताई

सेल्फी विद अमृत सरोवर : बांदा में पद्मश्री और डीएम ने जल संरक्षण की महत्ता बताई