Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

CM Yogi बोले, नोएडा मुख्यमंत्रियों के लिए ‘मनहूस’, यह अफवाह अफसरशाही की देन, आगरा-बिजनौर को..

CM Yogi बोले, नोएडा मुख्यमंत्रियों के लिए ‘मनहूस’, यह अफवाह अफसरशाही की देन, आगरा-बिजनौर को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि नोएडा मुख्यमंत्री के लिए 'मनहूस' है, यह अफवाह पूरी तरह से अफसरशाही की देन है, क्यों कि अधिकारियों ने इस शहर को लूट का अड्डा बना रखा था। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आज देश के प्रमुख औद्योगिक संगठन फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। कहा, नोएडा को बना लिया था लूट का अड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिक्की की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा को मुख्यमंत्री के लिए मनहूस शहर का तमगा अफसरों ने दिया। यह पूरी तरह से अफसरशाही की देन है। इसकी वजह है कि अफसरों ने इसे लूट का अड्डा बना रखा था। यहां कोई मुख्यमंत्री ना आए, इसलिए नोएडा को मनहूस बताकर दूर कर दिया जाता था। सीएम बोले, आज नोएडा जीवंत हो उठा सीएम ने कहा कि इस मिथक को उन्होंने यह कहकर तोड़ा, कि कुर्सी पर जिंदगीभर के लिए बैठने नही...
Blue Supermoon : 30 अगस्त को सबसे बड़ा चांद, पढ़िए पूरी खबर..

Blue Supermoon : 30 अगस्त को सबसे बड़ा चांद, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : 30 अगस्त यानी बुधवार को आसमान में Blue Supermoon (पूरा चमकदार चंद्रमा) दिखाई देने वाला है। दरअसल, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के निकटतम बिंदु (पेरिगी) पर पहुंच जाता है तो इसे सुपरमून पुकारा जाता है। हमारे ग्रह से लगभग 226,000 मील की दूरी चंद्रमा स्थित है। सामान्य पूर्णिमा की तुलना में दिखेगा लगभग 7 प्रतिशत बड़ा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 30 अगस्त को यह लगभग 7 प्रतिशत बड़ा दिखेगा। हालांकि आपको बहुत ज्यादा फर्क नजर नहीं आने वाला है। फिर भी एक मजेदार एस्ट्रोनॉमिकल इवेंट होने वाला है। ये भी पढ़ें : chandrayaan-3 की चांद पर सफल लैंडिंग, भारत ने रचा इतिहास  इसे लोग देखकर रोमांचित तो होंगे ही। लगभग 33 चंद्रमाओं में केवल एक ही ब्लू सुपरमून पुकारे जाने लायक है। यह हर 10 से 20 वर्षों में नजर आता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगला ब्लू सुपरमून 2037 में दिखाई देने ...
UP Politics : मायावती ने इमरान को बसपा से निकाला, कांग्रेस पार्टी..

UP Politics : मायावती ने इमरान को बसपा से निकाला, कांग्रेस पार्टी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने पश्चिमी यूपी के मुस्लिम नेता इमरान मसूद को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अभी लगभग 10 महीने पहले ही मायावती ने खुद मसूद को अपने दफ्तर में बुलाकर बसपा ज्वाइन कराई थी। इसकी जानकारी मायावती ने ट्वीटर के जरिए दी थी। अब मायावती ने मसूद को पार्टी से निकाले जाने की जानकारी दी है। कुछ दिन पहले की थी राहुल गांधी की भरपूर तारीफ उनपर अनुशासनहीनता का आरोप है। कांग्रेस से सपा और सपा से बसपा में जाने वाले मसूद के लिए यह झटका है। ये भी पढ़ें : UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल.. हालांकि, कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भरपूर तारीफ की थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकले लगाई जा रही थीं। अब उनके जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस में जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि अपनो...
कानपुर : रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, बहन को बचाने में इकलौता भाई गंगा में डूबा

कानपुर : रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा, बहन को बचाने में इकलौता भाई गंगा में डूबा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में बिठुर थाना क्षेत्र में रक्षा बंधन से ठीक पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बहन को बचाने में इकलौता भाई की गंगा में डूब गया। यह हादसा बिठूर के सुंदर घाट पर हुआ। युवक अपनी चचेरी बहन को बचाने के लिए गंगा में कूदा। स्थानीय लोगों ने बहन को तो बचा लिया, लेकिन युवक गंगा में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। गोताखोर तलाश कर रहे हैं। बिठूर में सुंदरघाट पर हुई घटना मिली जानकारी के अनुसार, बिठूर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर मंधना के गैस एजेंसी संचालक राजीव दुबे उर्फ राजा पांडेय का इकलौता बेटा उज्ज्वल (13) सावन के आखिरी सोमवार पर गंगा स्नान के लिए गया था। साथ में उसकी सगी बड़ी बहन आयुषी और चचेरी बहन साक्षी (23) भी थे। तीनों बिठूर पहुंचे थे। सबसे पहले तीनों पुराना बिठूर में रहने वाली अपनी मौसी पारुल के घर पहुंचे। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 3...
Lucknow : यूपी में 3 IAS के तबादले, नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने

Lucknow : यूपी में 3 IAS के तबादले, नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में रविवार को 3 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। आईएएस नवदीप रिणवा यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। अबतक रिणवा मंडलायुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात थे। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। अजय शुक्ला बने सचिव नगर विकास वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी देख रहे अजय कुमार शुक्ला को सचिव नगर विकास के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। तबादलों के इसी क्रम में आईएएस रविंदर को सचिव नगर विकास के पद से हटाकर अलीगढ़ का मंडलायुक्त बना दिया गया है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और आईएएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। ये भी पढ़ें : MuzaffarNagar : छात्र को सहपाठियों से पिटवाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/madurai-train-accident-10-people-from-sitapur-were-present-in-train-two-...
UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल..

UP Politics : यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट की जारी, ये नाम हैं शामिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी यूपी में तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी कांग्रेस ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी घोसी उपचुनाव लड़ने जा रही है। ये है प्रवक्ताओं की सूची इसमें समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन भी कर रही है। वहीं बीजेपी के लिए घोसी सीट पर होने वाले उप चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल हैं। बीजेपी के डिप्टी सीएम से लेकर कई मंत्री वहां स्टार प्रचारकर बनकर प्रचार में जुटे हैं। ये भी पढ़ें : UP Politics : अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान..  https://samarneetinews.com/seema-haider-seema-haider-sent-rakhis-to-pm-modi-and-cm-yogi-raised-slogans-of-jai-shri-ram-and-bharat-zindabad/...
MuzaffarNagar : छात्र को सहपाठियों से पिटवाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर..

MuzaffarNagar : छात्र को सहपाठियों से पिटवाने वाली शिक्षिका पर मुकदमा, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल में विशेष समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई कराने के मामले में नया अपडेट आया है। पिटाई कराने और जातीय टिप्पणी करने वाली शिक्षिका तृप्ति त्यागी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। वीडियो वायरल होने से मच गया था हड़कंप उधर, मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे वायरल किया गया है। बताते चलें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें एक यूकेजी के छात्र को छात्रा द्वारा सहपाठियों से पिटवाया जा रहा है। वायरल वीडियो में तृप्ति त्यागी एक बच्चे को कक्षा में खड़ा करके उसी से सहपाठियों से चांटे और मुक्के मरवा रही हैं। 34 सेकेंड के इस वीडियो ने देशभर में हड़कंप मचा दिया था। ...
मदुरै ट्रेन हादसा : सीतापुर के 10 लोग ट्रेन में थे मौजूद, दो की मौत की पुष्टि, कई झुलसे

मदुरै ट्रेन हादसा : सीतापुर के 10 लोग ट्रेन में थे मौजूद, दो की मौत की पुष्टि, कई झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास दुखद ट्रेन हादसा हुआ। ट्रेन के कोच में आग लग गई। जानकारी के अनुसार इस कोच में सीतापुर जिले के भी 10 लोग मौजूद थे। ट्रेन में इन लोगों की टिकट बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर स्थित भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स ने की थी। 17 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक इन लोगों की यात्रा प्रस्तावित थी। हादसे में जिले के शत्रु दमन सिंह (65) की मौत की पुष्टि हुई है। सीतापुर के बाकी लोग सुरक्षित वहीं सीतापुर शहर के आदर्श नगर के मिथिलेश (50) भी इसी ट्रेन में सवार थे। उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। बताते हैं कि उन्हें आज भगवान रामेश्वरम के दर्शन करने पहुंचना था। मगर घर हादसे की खबर आई। परिवार में कोहराम मचा है। इस हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप घायल हुए हैं। वहीं शत्रुदमन की पत्नी भी घायल बताई जा रही हैं। हादसे में कुल 9 लोगों की हुई मौत बताते हैं कि ...
Hema Malini : ‘हम ऐसे लोग नहीं हैं..’, धर्मेंद्र के बेटों, सनी-बॉबी के साथ रिश्तों पर बोलीं हेमा मालिनी

Hema Malini : ‘हम ऐसे लोग नहीं हैं..’, धर्मेंद्र के बेटों, सनी-बॉबी के साथ रिश्तों पर बोलीं हेमा मालिनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क :  महान अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के लिए वर्ष 2023 मील का पत्थर साबित हुआ है। इस साल उनकी फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकार्ड तोड़कर रख दिए। बात यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि निजी जिंदगी में भी उनकी बहनों, एशा देओल और आहना संग उनके अच्छे रिश्ते खुलकर सामने आए। हेमा मालिनी एक एंटरव्यू में खुलकर की बात दरअसल, हेमा मालिनी की बेटी और सनी देओल की बहन एशा देओल ने 'गदर-2' की मुंबई में स्क्रीनिंग रखी। स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस एशा अपने दोनों भाइयों सनी और बॉबी के साथ नजर आईं। इतना ही नहीं एशा ने मीडिया कैमरा के लिए भी भाइयों संग जमकर पोज दिए थे। फिर हेमा मालिनी ने भी सनी देओल की 'गदर 2' थिएटर में देखी। फिल्म की तारीफ भी की। गदर-2 की स्क्रीनिंग में खुलकर सामने आया देओल परिवार का प्यार अब बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल का एक इंटरव्यू खूब देखा और सुना जा...
आजमगढ़ केस : श्रेया कांड में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़िए पूरी खबर..

आजमगढ़ केस : श्रेया कांड में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Azamgarh Shreya Tiwari Case : चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने वाली 11वीं की छात्रा श्रेया तिवारी की मौत का मामला फिर सुर्खियों में है। पुलिस ने भले ही इसमें आश्चर्यजनक ढंग से आरोपियों को क्लीन चिट दे दी हो, लेकिन जिला जज की कोर्ट ने निगरानी याचिका पर नोटिस जारी किया है। दिवंगत छात्रा के पिता ने जिला जज की अदालत में निगरानी याचिका दाखिल की है। पीड़ित पक्ष की अपील को स्वीकार किया है। साथ ही जिला जज संजीव शुक्ला ने सभी पक्षों को नोटिस भी जारी किया है। जिला जज ने जारी की सभी पक्षों को नोटिस जिला जज ने अगली सुनवाई 29 अगस्त को निर्धारित की है। यह है पूरा मामला चिल्ड्रेन स्कूल की छात्रा श्रेया तिवारी ने बीती 31 जुलाई को विद्यालय के तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली थी। श्रेया के पिता ऋतुराज तिवारी ने विद्यालय की प्रिंसिपल सोनम प्रणव मिश्र...