Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

आयोध्या पहुंचे उद्धव ने भरी हुंकार, बोले- श्रेय नहीं बल्कि आयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख दे सरकार

आयोध्या पहुंचे उद्धव ने भरी हुंकार, बोले- श्रेय नहीं बल्कि आयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख दे सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः अपने हजारों समर्थकों के साथ उद्धव ठाकरे आज आयोध्या पहुंचे। मुकेश अंबानी के विमान से आयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे ने राम की नगरी में यहां की परंपराओं में रमते हुए नजर आए। रामलला में नवग्रहों का पूजन करने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव अपने पूरे परिवार के साथ सरयू आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। चारों और राम नाम की गूंज थी। सरयू आरती में परिवार संग शामिल हुए उद्धव ठाकरे   बताते चलें कि अयोध्या में आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने आए उद्धव ठाकरे के आने से पहले और उनके साथ बड़ी संख्या में शिवसैनिक आयोध्या पहुंचे हैं। अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे उद्धव ने कहा कि हम सभी को रामंदिर बनाने की जरूरत है। उन्होंने लक्ष्मण किला में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनको सरकार से राममंदिर के निर्माण की तारी...
पाकिस्तान में धार्मिक सभा में बम धमाका, 25 से ज्यादा की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान में धार्मिक सभा में बम धमाका, 25 से ज्यादा की मौत, दर्जनों घायल

Breaking News, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंकवादियों की जन्मस्थली पाकिस्तान आज खुद हमले का शिकार हो गया। वहां एक धार्मिक सभा में हुए बम धमाके में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ। एक धर्मसभा में हुआ बम धमाका   वहां ब्लास्ट हांगू के लोअर ओरकाजी बाजार में हुए इस धमाके में बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं हमले से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। ये भी पढ़ेंः अमरीकी ड्रोन ने पाकिस्तान पर मिसाइल दागकर दो आतंकियों को किया ढेर वहीं आज पाकिस्तान के कराची में भी आज चीनी दूतावास पर हमला हुआ है। इसमें दो पुलिसकर्मी मारे गए है और 3 अन्य लोग भी मारे गए हैं। वहीं दूसरी ओर भारत ने कराची स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास के पास हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने शुक्रवार को कहा ह...
भारत की बेटी जाह्नवी बहल को फेसबुक पर मिल रहे अश्लील मैसेज और धमकियां, शिकायत दर्ज

भारत की बेटी जाह्नवी बहल को फेसबुक पर मिल रहे अश्लील मैसेज और धमकियां, शिकायत दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत की बेटी के नाम से पहचान रखने वाली लुधियाना की जाह्नवी बहल को एफबी पर अश्लील-धमकी भरे मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना डिविजन नंबर-8 की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस को दी गई शिकायत में जाह्नवी बहल का कहना है कि इंटरनेट के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जेएनयू के कन्हैया कुमार को चैलेंज के बाद आईं थीं सुर्खियों में  कभी उनको अश्लील मैसेज भेजे जाते हैं तो कभी धमकियां भरे मैसेज आते हैं। इससे वह इतना ज्यादा परेशान हो गई हैं कि वह दूसरे काम भी ठीक से नहीं कर पा रही हैं। जाह्नवी ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर डॉक्टर सुखचैन सिंह गिल को शिकायत दी है। ये भी पढ़ेंः फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार बताते...
प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के संस्थापक योग गुरू पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप

प्रयागराज में हाईप्रोफाइल योग आश्रम के संस्थापक योग गुरू पर बेटी ने लगाया रेप का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः जिले में रेप का एक बेहद चौंकाने वाला व रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। मामले में एक बेटी ने अपने पिता पर बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी तेजी जांच में जुट गई है। कर्नलगंज थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कर्नलगंज थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट  बताया जाता है कि क्रिया योग आश्रम के संस्थापक पर उनकी ही बेटी ने बंधक बनाने और रेप करने का आरोप लगाया है। क्रिया योग आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम ने रेप के आरोप को बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा है कि एक सोची समझी साजिश है। ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप योगी का कहना है कि उनकी बेटी एक हफ्ते पहले आश्रम के लोगों के साथ दिल्ली वगैरह गई थी। वहां से लौटकर आने के बाद इस तरह के बेबुन...
#ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट

#ME TOO : एनआरआई शोध छात्रा ने BHU के प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसी: देशभर में #ME TOO ने कई सफेदपोश चेहरों के पीछे छिपे उनके चरित्र के घिनौनेपन को सामने लाकर रख दिया है। अब ऐसा ही एक और चौंकाने वाला मामला वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सामने आया है। वहां के प्रोफेसर पर एक एनआरआई शोध छात्रा ने मीटू का आरोप लगाया है। अमरिका के न्यूयार्क में रहती है छात्रा  यह छात्रा दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री लेने न्यूयार्क से आई थी। दीक्षांत समारोह के बाद इस छात्रा ने सीधे लंका थाने में गुरुवार रात प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की इस शोध छात्रा ने आयुर्वेद संकाय के प्रोफेसर आनंद चौधरी के खिलाफ आरोप लगाए हैं। ये भी पढ़ेंः बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..  शोध छात्रा ने लंका थाने में यौन शोषण और गाली गलौज का शिकायत की है। साथ ही  कार्रवाई के लिए...
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए छह आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए छह आतंकवादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आपरेशन आल आउड के दौरान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में हुई मुठभेड़ में 6 आतंकियों को मार गिराया गया। बताते हैं कि यह मुठभेड़ सेकीपोरा के बिजबहेरा में अभी जारी है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। उधर, अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। अनंतनाग जिले के सेकीपोरा के बिजबहेरा में हुई मुठभेड़   बताया जाता है कि यह मुठभेड़ शुक्रवार सुबह शुरू हुई है और अनंतनाग जिले के सेकीपोरा के बिजबहेरा इलाके में अब भी जारी है। जानकारी मिल रही है कि सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए हैं। हांलाकि इस मुठभेड़ से जुड़ी बाकी खबर मिलना अभी बाकी है। ये भी पढ़ेंः जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली बताते चलें कि इससे पहले कुलगाम कुलगाम में सुरक...
चित्रकूट में आडवाणी-राफेल और नोटबंदी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी घेरा, जमकर बोला हमला

चित्रकूट में आडवाणी-राफेल और नोटबंदी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी घेरा, जमकर बोला हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुधवार को रामायण मेला परिसर में किसान रैली के आयोजन में आए फिल्म अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा फिर बेबाकी से बोले। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दरकिनार करने मुद्दे पर बोले। साथ ही राफेल विमान से लेकर नोटबंदी जैसे मुद्दे पर अपनी ही सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला बोला। साथ ही कहा कि अगर सच बोलना बगावत है तो वह बागी हैं। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह भाजपा के हैं और अभी न उन्होंने भाजपा छोड़ी है और न ही भाजपा ने उनको छोड़ा है। शत्रुघ्न सिन्हा बोले, सच बोलना बगावत है तो मैं बागी.. उन्होंने कहा कि आडवाणी जी मेरे पिता तुल्य हैं और भाजपा में आज उनको  दरकिनार कर दिया गया है। अब भी लगातार उनको किनारे किया जा रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज कोई भी उनका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन वह आडवाणी जी का साथ दे रहे ह...
पंजाब में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमला करने वाला एक आतंकी गिरफ्तार, अब दूसरे की तलाश तेज

पंजाब में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमला करने वाला एक आतंकी गिरफ्तार, अब दूसरे की तलाश तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पंजाब के अमृतसर निरंकारी डेरे पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की पहचान हो गई है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। दूसरे आतंकी का नाम अवतार सिंह, तलाश तेज  बताया जाता है कि पकड़ा गया हमले के आरोपी की पहचान बिक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है जो कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सदस्य है। इसकी जानकारी खुद पंजाबके मुख्यमंत्री कैप्टल अमरिंदर सिंह ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया है कि दूसरे की तलाश जारी है। दूसरे हमलावर का नाम अवतार सिंह है। मुख्यमंत्री कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से एक आतंकवादी घटना है। इसका मास्टर माइंड पाकिस्तान में बैठा है। ये भी पढ़ेंः अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट  ये भी पढ़ेंः अमृतसर में ग्रेनेड हमला करने व...
दिल्ली में चलती बस में युवती के सामने प्राइवेट पार्ट निकालकर करने लगा गंदा काम, फिर सैंडल और पुलिस..

दिल्ली में चलती बस में युवती के सामने प्राइवेट पार्ट निकालकर करने लगा गंदा काम, फिर सैंडल और पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भले ही दावे और प्रयास ढेरों किए जा रहे हों। फिर भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम कसती नजर नहीं आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में चलती बस में बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक पहले तो चलती बस में लड़की से छेड़छाड़ करता रहा। बाद में अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर लड़की को दिखाने लगता है। लड़की ने दिखाई बहादुरी सिखाया सबक  गुस्साई लड़की ने पहले तो उसकी सैंडल से पिटाई की। बाद में पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः अस्पताल में चेकअप करते-करते महिला मरीज से छेड़छाड़ करने लगा डाक्टर, शोर मचाकर महिला ने बचाई जान इस पूरे घटनाक्रम का एक और शर्मनाक पहलू यह रहा कि बस में मौजूद किसी भी व्य...
दिल्ली के कनाट प्लेस से 22 साल की लड़की को उठा ले गया नेपाली युवक, भाजपा सांसद के नौकर के क्वार्टर में 3 दिनों तक किया रेप

दिल्ली के कनाट प्लेस से 22 साल की लड़की को उठा ले गया नेपाली युवक, भाजपा सांसद के नौकर के क्वार्टर में 3 दिनों तक किया रेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज रेप की घटना प्रकाश में आ रही है। एक नेपाली युवक ने कनाट प्लेस से एक 22 साल की युवती को अपह्रत करके भाजपा सासंद के नौकर के क्वार्टर में बंधक बनाया। इसके बाद नशे के इंजेक्शन देकर तीन दिन तक उसके साथ बार-बार रेप करता रहा। बताया जाता है कि बाहर जाने से पहले यह आरोपी बाहर से ताला लगा जाता और लड़की को नशे का इंजेक्शन। नशे के इंजेक्शन से बनाया था बंधक   इस वजह से तीन तक किसी को घटना की कानों-कान खबर नहीं लगी। तीसरे दिन लड़की को नशे से थोड़ा सा होश आया। तब मामले का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि राष्ट्रपति भवन के पीछे एक भाजपा सांसद के नौकर का क्वार्टर है। इस सर्वेंट क्वार्टर नंबर-26 में केशव नाम का व्यक्ति रहता है। वह एक सांसद के यहां नौकर है। ये भी पढ़ेंः शाहजहांपुर में हैवान बने डाक्टर ने नर्सिंग होम में नाबालिग लड़की को दो द...