Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

राम मंदिर पर सुनवाई अब 29 जनवरी को, जस्टिस यूयू ललित ने सुनवाई से किया खुद को अलग

राम मंदिर पर सुनवाई अब 29 जनवरी को, जस्टिस यूयू ललित ने सुनवाई से किया खुद को अलग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 29 जनवरी को होगी। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के लिए पहले 10 जनवरी की तारीख तय हुई थी। अब इसे 29 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। ऐसा मुस्लिम पक्षकार राजीव धवन के जस्टिस यूयू ललित को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के बाद किया गया है। मामले में जस्टिस यूयू ललित ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है। अब नई बेंच का गठन होगा। दोबारा होगा बेंच का गठन   इसके साथ ही हिंदू महासभा के वकील ने भी दस्तावेजों के अनुवाद की जांच की मांग की है। अब नई बेंच का गठन किया जाएगा। बताते हैं कि कोर्ट में कुल 13886 पन्नों के दस्तावेज पेश किए गए हैं। ये भी पढ़ेंः सुप्रीमकोर्ट में राममंदिर पर सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी बताते चलें कि 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राम मंदिर मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया था जिसमें 2.77 एकड़ की विव...
गुरुग्राम में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पांच युवतियों समेत मसाज पार्लर का मैनेजर गिरफ्तार

गुरुग्राम में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पांच युवतियों समेत मसाज पार्लर का मैनेजर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गुरुग्रामः पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और वहां के मैनेजर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के बाद एक गुप्त योजना के तहत इस रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारी रेड   बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहारा मॉल के अलाइव केयर स्पा में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। उक्त व्यक्ति ने ग्राहक की तरह मैनेजर से बात की तो उसे एक युवती भी सेक्स के लिए उपलब्ध करा दी गई।  ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री इसके बाद बाद उसका इशारा मिलते ही पुलिस फोर्स ने...
सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी  सरकार का फैसला रद्द

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी सरकार का फैसला रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: सुप्रीमकोर्ट ने आज केंद्र सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया है जिसमें सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया था। अब आलोक वर्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो यानि सीबीआई के निदेशक बने रहेंगे। अदालत ने यह फैसला सीबीआई निदेशक की याचिका पर सुनाया है। इस मामले को केंद्र सरकार को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बताते चलें कि आलोक वर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उनको अधिकारों से वंचित कर अवकाश पर भेजा गया है। केंद्र के अधिकारी वापसी और छुट्टी वाले आदेश रद्द  वहीं मामले की सुनवाई करते हुए देश के उच्चतम न्यायालय ने आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक पद पर बहाल कर दिया। साथ ही उनके अधिकार वापस लेने और छुट्टी पर भेजने वाले केंद्र सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं सुप्रीमोकोर्ट द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की जांच पूरी होने तक आलो...
सवर्णों को आरक्षण के फैसले का मायावती ने किया स्वागत, लेकिन मोदी सरकार की नियत पर उठाए सवाल

सवर्णों को आरक्षण के फैसले का मायावती ने किया स्वागत, लेकिन मोदी सरकार की नियत पर उठाए सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमों मायावती ने सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण का स्वागत करते हुए इसे चुनावी छलावा बताया है। माया ने केंद्र सरकार से पूछा है कि आखिर सरकार ने यह फैसला पहले क्यों नहीं लिया। इस मामले में प्रेसवार्ता करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि वह सरकार के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण का स्वागत करती हैं। प्रेस कांफ्रेस कर कही बात   साथ ही इसका संसद में भी समर्थन करेंगी। साथ ही यह भी कहा कि मोदी सरकार ने चुनावों से ठीक पहले यह फैसला किया है। इसलिए इससे मोदी सरकार की नियत पर सवाल उठता है। कहा कि यह मोदी सरकार का 'चुनावी स्‍टंट' लग रहा है। कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण केंद्र सरकार का रानीतिक छलावा लग रहा है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा बताते चलें कि सवर्ण...
अवैध खनन मामले में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के घर सीबीआई का छापा

अवैध खनन मामले में चर्चित आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला के घर सीबीआई का छापा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः अपने कामों से ज्यादा अधिकारियों को फटकारने वाले वीडियो के लिए चर्चित रहीं आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला अवैध खनन के लपेटे में आ गई हैं। शनिवार को सीबीआई अधिकारियों की दिल्ली की टीम ने राजधानी लखनऊ में अवैध खनन मामले में बी.चंद्रकला के घर छापा मारा। सीबीआई की यह छापेमारी बी.चंद्रकला के हुसैनगंज स्थित सफायर अपार्टमेंट में स्थित घर पर हुई। बताया जाता है कि मामले में चंद्रकला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यूपी में अवैध खनन की जांच में सामने आया था नाम   बताते चलें कि 2008 बैच की आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला इस वक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में नियुक्त हैं। वह यूपी में तैनाती के दौरान खनन क्षेत्र वाले जिला हमीरपुर, बुलंदशहर, बिजनौर समेत कई जिलों में कलेक्टर रहीं। अपनी तैनाती के दौरान भी बी.चंद्रकला काफी चर्चा में रहीं। अब सीबीआई छापे के बाद वह फिर से चर्चा में...
सुप्रीमकोर्ट में राममंदिर पर सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी

सुप्रीमकोर्ट में राममंदिर पर सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के मालिकाना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में बेंच का गठन नहीं हो पाया। 10 जनवरी को होगा बेंच का गठन   कोर्ट ने बेंच के गठन के लिए 10 जनवरी का दिन तय किया है। बताते चलें कि यह मामला देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायाधीश संजय किशन कौल की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। बताते चलें कि राजनीतिक मुद्दा बन चुके इस मामले की सुनवाई पर सभी की नजर है। ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईपीसी की धारा-497, शादी के बाहर के संबंध अपराध नहीं  ...
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः दिल्ली कांग्रेस से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की जानकारी खुद मानक ने ट्वीट करके दी है। दिल्ली कांग्रेस में हलचल  माकन ने राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया है। हांलाकि इस्तीफे के पीछे के कारणों पर अबतक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उधर, उनके इस्तीफे से दिल्ली कांग्रेस में खासी हलचल मची हुई है। पार्टी के नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन इसको लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी का बयान, हम मोदी को सोने नहीं देंगे, चैन नहीं लेने देंगे जबतक किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा ...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई, संदेश में कहीं ये खास बातें…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की बधाई, संदेश में कहीं ये खास बातें…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नववर्ष 2019 के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाइयां दीं हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि की मंगल कामना करते हुए बधाई संदेश जारी किया है। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी ने कहा है कि सरकार प्रदेश को समृद्धि और विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रयास तेज करेगी। किसानों, युवाओं के लिए कहीं ये बातें  साथ ही कहा है कि प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं, जनकल्याणकारी कार्यक्रम तथा रोजगारपरक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जनता का रहन-सहन ऊपर उठेगा। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में यह भी कहा है कि राज्य सरकार किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में नवनिर्माण सेना ने लगाए ‘मोदी हटाओ-योगी लाओ’ के होर्डिंग, भाजपा में...
दिग्गज अभिनेता कादर खान का निधन, 81 साल की उम्र में कनाडा में लीं अंतिम सांसें

दिग्गज अभिनेता कादर खान का निधन, 81 साल की उम्र में कनाडा में लीं अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कादरखान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन कनाडा में एक अस्पताल में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहां उनका बेटा सरफराज और बहू शाइस्ता उनकी देखभाल कर रहे थे। हांलाकि इससे पहले कादरखान के बेटे ने उनकी मौत की खबरों को अफवाह बताया था। ये भी पढ़ेंः सनसनीखेज खुलासे के बाद बरेली जेल में शिफ्ट होगा माफिया अतीक अहमद, देवरिया डिप्टी जेलर समेत कई सस्पेंड बताया जाता है कि कादर खान का लंबी बीमारी के बाद 31 दिसंबर शाम 6 बजे (कनाडाई समय) निधन हुआ। बताते चलें कि कादर खान पिछले कई वर्षों से कनाडा में अपने बेटे-बहू के साथ रह रहे थे। बेटे सरफराज का कहना है कि डाक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। 31 दिसंबर शाम 6 बजे (कनाडाई समय) पर हुआ निधन   उनको सांस लेने में दिक्कत होने के कारण बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा गय...
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का मशहूर गोल्फर पति ज्योति सिंह रंधावा साथी समेत गिरफ्तार, प्रतिबंधित सामान के साथ कर रहा था शिकार

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का मशहूर गोल्फर पति ज्योति सिंह रंधावा साथी समेत गिरफ्तार, प्रतिबंधित सामान के साथ कर रहा था शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पति एवं अंतरराष्ट्रीय गोल्फ शूटर ज्योति सिंह रंधावा तथा उसके एक साथी को वनविभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई बहराइच के कतर्नियाघाट में अवैध शिकार करने पर की है। इतना ही नहीं टीम ने रंधावा के पासे से .22 की राइफल भी बरामद की है। रंधावा के खिलाफ अगली कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच की जा रही है कि रंधावा वहां कैसे और किन हालात में वहां पहुंचे। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।  वन विभाग की टीम ने जानवरों की खाल और 0.22 की राइफल की बरामद  बताया जाता है कि देश-विदेश के जाने-माने मशहूर गोल्फर ज्योति रंधवा को बहराइच स्थित कतर्नियाघाट वन रेंज से अवैध रूप से शिकार करते हुए पकड़ा गया है। उसके साथ एक अन्य साथी महेश भिरासकर भी था। दोनों वहां अवैध रूप से जानवरों का शिकार कर ...