Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में भाजपा विधायक को अदालत ने 25 साल के कारावास और 10 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने बीती 12 दिसंबर को सोनभद्र के दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड को मामले में दोषी करार दिया था। आज सजा का ऐलान किया है। अब यह भी तय हो गया है कि गोंड की विधायकी भी जाएगी। दुद्धी सीट से भाजपा विधायक है रामदुलार गोंड जानकारी के अनुसार सोनभद्र की दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड पर 2014 में प्रधानपति रहते हुए दुष्कर्म का आरोप लगा था। एक नाबालिग लड़की की ओर से आरोप लगाते हुए नवंबर 2014 में म्योरपुर थाने में मुकदमा लिखाया गया था। इसके बाद 8 साल तक मामले में https://samarneetinews.com/parliament-security-lapse-master-mind-lalita-jha-surrenders-in-police-station/ लंबी सुनवाई चली। पीड़ित पर तमाम तरह के दबाव डाले गए। लालच और धमकियां भी दी ...
संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ (डेस्क) : Lalit Jha Arrested संसद के भीतर और बाहर कोहराम मचाने वाले घटनाक्रम का मास्टर माइंड ललित झा आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया। हालांकि, आरोपी मास्टर माइंड ने खुद ही गुरुवार रात नई दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के बाद से ही इसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। बताते हैं कि घटना के बाद यह चारों गिरफ्तार लोगों के फोन लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद से था फरार बताते चलें कि वह घटना के बाद से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस मामले का मास्टर माइंड https://samarneetinews.com/another-lapse-i...
UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा की बबेरू तहसील में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र लिखकर तूफान ला दिया है। महिला जज ने बाराबंकी के जिला जज पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाते हुए सीजेआई से न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। बाराबंकी के जिला जज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पत्र वायरल होते ही बांदा से लेकर लखनऊ-दिल्ली तक हड़कंप मच गया। बाराबंकी में तैनात रहीं हैं पीड़ित महिला जज, अब बांदा में.. हालांकि, जिस जिला जज पर आरोप लगाया गया है, वह बाराबंकी में तैनात है। मामला वहीं का है। आज बांदा की बबेरू और जिला अदालत परिसर में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं रहीं। जानकारी के अनुसार महिला जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला...
संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हो गई। दो युवकों ने सदन में प्रवेश कर कोहराम मचा दिया। दर्शक दीर्घा से दोनों नीचे कूदे और फिर संसद की कार्यवाही के बीच टियर गैस का स्प्रे चलाया। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़कर उनकी धुनाई की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संसद के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा तार-तार कर दी। इनमें एक महिला भी है। चिंता की बात यह है कि यह सबकुछ संसद पर हुए कायराना हमले की बरसी के दिन हुआ। इससे लग रहा है कि संसद आज भी सुरक्षित नहीं है। वीडियो में साफ दिख रहे युवक कूदते हुए संसद की कार्यवाही के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों उत्पाद मचाने वाले युवक संसद भवन में मेज पर कूदते हुए भाग रहे हैं। इनमें से एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाला और उसे चलाया। इससे सदन में पीला ...
UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक को अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है। विधायक को उम्रकैद तक सजा हो सकती है। विधायकी जाना तय है। आज अदालत के फैसले के बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। सोनभद्र जिले में नाबालिग लड़की ने 4 नवंबर 2014 को तत्कालीन प्रधानपति और वर्तमान में दुद्धी का भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सोनभद्र की दुद्धी से विधायक हैं रामदुलारे गोंड जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में मामला विचाराधीन था। बताते हैं कि इस बीच ने पीड़ित पक्ष को 40 लाख रुपए लेने का लालच दिया। धमकियां भी दीं, ताकि समझौता हो जाए। मगर पीड़ित परिवार अपने संकल्प पर अड़ा रहा। https://samarneetinews.com/in-banda-murder-of-bjp-leader-friend-and-his-wife-arrested-illicit-rela...
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा, खत्म हुआ सस्पेंस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : Bhajan lal Sharma Rajasthan New CM राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आखिरकार सस्पेंस को खत्म हो गया है। भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम के लिए भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी है। पहली बार संगानेर विधानसभा से विधायक बने भजन लाल शर्मा अब राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। दो डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम की भी घोषणा राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद पिछले 9 दिनों से इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ था। बताया जाता है कि भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने बाहरी होने के आरोपों के बीच https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-congresss-mohabbat-e-azam-azam-khan-did-not-meet-ajay-rai-in-sitapur-jail-blame-on-yogi-government/ सांगानेर से बड़े अंतर से...
मायावती का बड़ा ऐलान, आकाश आनंद उत्तराधिकारी

मायावती का बड़ा ऐलान, आकाश आनंद उत्तराधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजनीति में आज रविवार का दिन खास रहा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में बड़ा फैसला लिया। मायावती ने एलान किया है कि बसपा में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे। आकाश आनंद मायावती के भतीजे हैं। इस बैठक में बसपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के प्रमुख को बुलाया गया था। बताते चलें कि यह बेहद खास है कि मायावती ने लखनऊ पार्टी कार्यालय में की घोषणा अपने भतीजे को अपना घोषित किया है, क्यों कि इससे पहले अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं कि मायावती के बाद बसपा कौन संभालेगा। मायावती ने इस बैठक में पार्टी नेताओं के साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों में हाल में हुए चुनावों पर भी चर्चा की। चुनौतियों से https://samarneetinews.com/up-politics-shock-to-bsp-in-purvanchal-former-mp-narendra-kushwaha-joins-bjp/ ...
UP : बरेली के भोजीपुरा में सड़क हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

UP : बरेली के भोजीपुरा में सड़क हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : #Road_Accident यूपी में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोग कार में जिंदा जल गए। यह हादसा बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाइवे पर शनिवार देर रात हुआ। बताते हैं कि भोजीपुरा थाने से कुछ ही दूरी पर डंपर से टकराने के बाद कार में आग गई। देखते ही देखत कार में बैठे आठ बाराती जिंदा जल गए। काफी मशक्कत के बाद सभी बारातियों की पहचान हो सकी। बहेड़ी के बताए जा रहे मृतक, बरेली के भोजीपुरा.. बरेली एसएसपी सुशील चंद्रभान ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। मृतक बरेली के बहेड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं। बारात अर्टिका गाड़ी से पीलीभीत जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार बहेड़ी के मितीपुर के रहने वाले फुरकान चला रहे थे। जानकारी के अनुसार बहेड़ी के जाम गांव के आरिफ, शादाब, आसिफ, आलिम, अय्यूब, आसिफ और उसके पिता यूसुफ उर्फ मुन्ने भी https://samarneetinews.com/danish-ali-bs...
Danish Ali : बसपा ने अमरोहा सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाला, बताई यह वजह..

Danish Ali : बसपा ने अमरोहा सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाला, बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने अमरोहा से सांसद दानिश अली को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने दानिश को सस्पेंड करते हुए इसकी वजह भी पत्र जारी कर बताई है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण दानिश को पार्टी से बाहर किया गया है। पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल बताया बताते चलें कि अमरोहा के बसपा सांसद दानिश अली हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए थे, जब संसद के भीतर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने उनपर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर संसद से लेकर सड़क तक हंगामा हुआ था। इसके बाद राहुल गांधी ने दानिश से मुलाकात भी की थी। आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बिधूड़ी की काफी निंदा भी हुई थी। ये भी पढ़ें : अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा  ये भी पढ़ें : यूपी में बड़ी घटना, हल्दी की रस्...
अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक बेहद गैरजिम्मेदार, अनुशासनहीन दरोगा की कारगुजारी से महिला की जान पर बन आई है। यह दरोगा थाने में हाथ में पिस्टल लेकर ट्रायल ले रहा था, तभी गोली चल गई। दरोगा की पिस्टल से चली यह गोली वहां पासपोर्ट वैरिफिकेशन को पहुंची महिला की सिर में लगी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दरोगा थाने से फरार हो गया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जो भी वीडियो देख रहा है वह दरोगा की करतूत की निंदा कर रहा है। दरोगा निलंबित, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज एसएसपी ने फरार दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं परिवार के लोगों ने दरोगा पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के तुर्कमान हड्डी गोदाम के पास रहने वाली इशरत निगात (55) पत्नी शकील अहमद अपने बेटे के साथ दोपहर को कोतवाली गई थीं। पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए गई थीं...