Saturday, October 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

लोकसभा – 2019 – 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

लोकसभा – 2019 – 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का 18 अप्रैल, तीसरे चरण का 23 अप्रैल को और चौथे चरण का 29 अप्रैल को होगा। इसी तरह पांचवे चरण का मतदान 6 मई और 12 मई को छठवें तथा 19 मई सातवें चरण का मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेसवार्ता में दी। बताया कि विभिन्न राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत के बाद चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है। अरोड़ा ने कहा कि 3 जून को 16वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की तारीखों में फसल की कटाई और परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है ताकि किसी को दिक्कत न हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेसवार्ता में की घोषणा  बताया कि इस बार 84 मिलियन वोटर बढ़े हैं और कुल 90 करोड़ लोग इस बा...
बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शराबी और कलयुगी बेटा अपने कुर्कमों के चलते अपनी ही मां का हत्यारा बन बैठा। शनिवार शाम हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हत्यारा बेटा मौके से फरार है। बेटे के हाथों मां की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शराबी बेटे को रोकते-रोकते जान गवां बैठी मां  बताया जाता है कि जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गौरी निवासी कालका प्रसाद द्विवेदी का बेटा सुशील द्विवेदी शराबी किस्म व्यक्ति है। बताते हैं कि आज शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर सुशील अपने पड़ोसी दुकानदार विजय गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। वहां दुकानदार से सिगरेट-गुटखा आदि कुछ सामान मांगा। दुकानदार ने पहले पुराना उधार चुकाने को कहा। ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा नेता के ह...
महिला दिवस पर बांदा पुलिस की महिलाओं को बड़ी सौगात, रेस्ट रूम व उत्थान केंद्र का उद्घाटन

महिला दिवस पर बांदा पुलिस की महिलाओं को बड़ी सौगात, रेस्ट रूम व उत्थान केंद्र का उद्घाटन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महिला दिवस के मौके पर बांदा पुलिस ने महिलाओं के लिए कई सुविधाजनक व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की पत्नी डा. कोमल ने महिलाओं के लिए उत्थान केंद्र व रेस्ट रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, फैशन डिजाइनिंग कोर्स , मेहंदी कोर्स के अलावा जिमनेजियम के साथ ही वाहन प्रशिक्षण तथा टेनिस जैसे खेलों की भी व्यवस्था की गई है। महिलाओं को जिम और खेल जैसी सुविधाएं  इससे महिलाएं अपनी इच्छा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी। इस मौके पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कालेज की प्राचार्या सबीहा रहमानी ने बताया है कि उनको इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र में लगातार बीते 10 वर्षों से अधिक समय से 400 से ज्यादा परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में दिए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ...
बांदा में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग में 3550 चूजों की जिंदा जलकर मौत, पोस्टमार्टम के साथ जांच शुरू

बांदा में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग में 3550 चूजों की जिंदा जलकर मौत, पोस्टमार्टम के साथ जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक भीषण अग्निकांड में भारी तबाही हुई। एक पोल्ट्री फार्म में लगी आग में सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। वहां मौजूद करीब 3550 चूजों (मुर्गी के बच्चों) की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह पोल्ट्री फार्म रामकिशुन नाम के व्यक्ति की देख-रेख में बांदा शहर से सटे मवई गांव में संचालित हो रहा था। बताते हैं कि पशुपालन विभाग द्वारा एनआरएलएम योजना द्वारा इस पोल्ट्री फार्म को सहायता प्रदान थी। जांच में जुटे अधिकारी  शुक्रवार रात इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्निकांड में 3550 चूजे जिंदा जल गए। प्रशासन ने राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को इस घटना की जांच सौंपी गई है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा मृत चूजे का पोस्टमार्टम भी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच में इस बात का पता लगाया जाएगा कि आग किन कारणों से लगी। कहीं किसी व्यक्ति ने व्यक्तिगत फायदे के लिए तो घट...
बांदा में महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं.. 

बांदा में महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं.. 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज महिला दिवस के अवसर पर आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो में गीतों व नृत्यों के बीच भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं नें विश्व महिला दिवस के संदर्भ में महिला स्वावलंबन, महिला शिक्षा, महिला उत्पीड़न, महिला जागरण तथा महिलाओ से संबंधित अनेक विषयों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि भारत वर्ष की महिलाओं ने ना सिर्फ समय के साथ-साथ खुद को ऊंचा उठाया है, बल्कि विश्व पटल पर भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसा करके अपने साथ-साथ देश का भी मान बढ़ाया है। स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित  इस अवसर पर स्टूडियो की संरक्षक व समाज सेविका डा शबाना रफीक व निदेशक निशा गुप्ता ने  विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रीती शर्मा, सुष्मा सैनी तथा शालिनी को सम्मानित किया। इन सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रानी दु...
बेटियों की बहादुरी के स्वर्णिम बुंदेली इतिहास को दोहरातीं बांदा की प्रीति..

बेटियों की बहादुरी के स्वर्णिम बुंदेली इतिहास को दोहरातीं बांदा की प्रीति..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर महिलाओं की भूमिका की बात करें तो शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा जहां महिलाओं ने अपनी काबलियत का लोहा न मनवाया हो। खासकर बुंदेलखंड में बेटियों की बहादुरी और हिम्मतवर भूमिका का एक बेहद स्वर्णिम इतिहास रहा है। आज भी यहां की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का लोहा मनवा रहीं हैं। बांदा की ऐसी ही एक बहादुर बेटी हैं प्रीति। जी हां, अपनी बहादुरी के बल पर आज ऐसा मुकाम हासिल कर चुकी हैं कि जहां किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। SSB में असिस्टेंट कमांडेंट हैं प्रीति यह प्रीति की बहादुरी का ही प्रमाण है कि वह जल्द ही आतंक और जातीय हिंसा से जूझ रहे मध्य अफ्रीकी देश कांगो जा रही एसएसबी की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली हैं। दरअसल, बांदा के पुलिस सब इंस्पेक्टर रामकुमार शर्मा की बेटी प्रीति एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट हैं। बुं...
आजमगढ़ से बुक कराई कार को बांदा में ड्राइवर पर हमला कर लूटा, छानबीन में जुटी पुलिस

आजमगढ़ से बुक कराई कार को बांदा में ड्राइवर पर हमला कर लूटा, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आजमगढ़ से कार बुक कराकर बदमाश चित्रकूट और खजुराहों घूमने की बात कहकर ड्राइवर के साथ निकले। इसके बाद बांदा में कार लूट ली। चालक के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और उससे नगदी, मोबाइल भी छीन लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों ने यात्री बनकर की वारदात  बताया जाता है कि आजमगढ़ जिले के ग्राम मूढ़ेंरी थाना क्षेत्र तरवां, निवासी विनोद (30) गाड़ी का चालक है। बताते हैं कि बीते दिवस बदमाशों ने उससे यात्री बनकर कार बुक कराई। बदमाशों ने उससे कहा कि वे लोग चित्रकूट और खजुराहो घूमने जाना चाहते हैं। इसके बाद बदमाश उसे लेकर चित्रकूट होते हुए बांदा के रास्ते खजुराहो की ओर बढ़ें। बताते हैं कि रास्ते में बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में करतल गांव के पास बीती रात करीब 1...
हमीरपुर पहुंचे क्रिकेटर अंकित राजपूत, युवाओं को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित

हमीरपुर पहुंचे क्रिकेटर अंकित राजपूत, युवाओं को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर जिले में लोकसभा चुनाव-2019 में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान को जागरूक करने के लिए आईपीएल खिलाड़ी अंकित राजपूत को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बताते चलें कि क्रिकेटर अंकित राजपूत को पंजाब किंग इलेवन ने आईपीएल में 3 करोड़ में खरीदा था। अंकित के पिता सियाराम राजपूत हमीरपुर जिले में यूपी डायल-100 के प्रभारी के तौर पर तैनात हैं। आज इस मौके पर आज अंकित हमीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। किंग्स-11 पंजाब ने खरीदा है 3 करोड़ में  24 साल के होनहार अंकित ने अपनी शानदार बॉलिंग के दम पर वो शोहरत हांसिल कर ली है जिसके लिए खिलाड़ियों को कई साल मेहनत करनी पड़ती है। अब आयोग ने अंकित को हमीरपुर जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया है ताकि वह युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करें। अंकित औरैया के हजारीपुर गांव के रहने वाले हैं और कानप...
बांदा में घर से महिला को रास्ता बताने निकले व्यक्ति की पड़ी मिली लाश…

बांदा में घर से महिला को रास्ता बताने निकले व्यक्ति की पड़ी मिली लाश…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिले एक सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। यह सफाईकर्मी अपने घर से एक महिला को रास्ता बताने के लिए बाहर निकला था। वहीं रास्ते में अचानक गिरकर बेहोश हो गया और गिर पड़ा। आसपास के लोगों से जानकारी परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच चल रही है। चिल्ला के पपरेंदा इलाके की घटना  बताया जाता है कि थाना चिल्ला क्षेत्र में पपरेंदा निवासी थाना चिल्ला में बलुआ रैदास का पुत्र राजकिशोर (45) बीती रात एक महिला को रास्ता बताने के लिए घर से निकल कर थोड़ी दूर पहुंचा। वहां अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि उनको शक है कि उसकी मौत जहरखुरानी की वजह से हुई है। मृतक खप्टिहाकला में सफाई कर्मचारी था। उधर, पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम...
बांदा शहर में युवा प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया, घरवालों का डांटना नागवार गुजरा..

बांदा शहर में युवा प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया, घरवालों का डांटना नागवार गुजरा..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बीती रात एक युवक ने खुद को गोली से उड़़ा लिया। परिवार के लोग युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत बेहद गंभीर रही। चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक प्रापर्टी डीलर का काम करता था। शहर के अर्दली बाजार की घटना  बताया जाता है कि शहर के अर्दली बाजार मोहल्ला निवासी रफीक के पुत्र अतीक (25) ने बीती रात घर में खुद को तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह द...