Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में बारिशः पारा लुढ़का, किसानों के लिए ऐसी होगी संभावना..

बांदा में बारिशः पारा लुढ़का, किसानों के लिए ऐसी होगी संभावना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां गुरुवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार भोर से शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला दोपहर तक झमाझम बारिश में बदल गया। जगह-जगह जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से पारा भी लुढ़क गया और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बुंदेलखंड में इस तरह नौतपा की विदाई हो गई। बताते चलें कि 25 मई से शुरू हुए नौतपा ने लोगों को गर्मी से खूब तपाया। भीषण गर्मी में लोग कभी पसीना पोछते थे तो कभी पानी पीकर गला तर करते थे। इसी बीच नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार से ही आसमान में काले बादल छा गए थे। रिमझिम फुहार लेकर आई सुबह इसके बाद आज सुबह रिमझिम बारिश के साथ शुरू हुई। दोपहर होते-होत बारिश ने सभी को भिगोकर रख दिया। लोगों को बारिश ने पूरी तरह ठंड से राहत दिलाने का काम किया। इसके साथ ही...
कोरोना ब्लास्टः कानपुर में 20, चित्रकूट में 11 और उन्नाव में मां-बेटे पाॅजिटिव मिले

कोरोना ब्लास्टः कानपुर में 20, चित्रकूट में 11 और उन्नाव में मां-बेटे पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः आज गुरुवार को कानपुर और आसपास के जिलों में कोरोना बम ब्लास्ट हुआ। इसके साथ ही रिकार्ड कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले। कानपुर में जहां 22 कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में 11 कोरोना पाॅजिटिव सामने आने से खलबली मच गई है। बता दें कि यह लगातार दूसरे दिन कोरोना पाॅजिटिव मामले रिकार्ड बनकर सामने आ रहे हैं। इससे पहले बुधवार को एक साथ कानपुर नगर में 30 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए थे। वहीं बांदा में 2 कोरोना पाॅजिटिव मिले थे। बुंदेलखंड में भी लगातार कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं। कानपुर में 22, चित्रकूट में 11 कोरोना पाॅजिटिव मिले बताया जाता है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की लैब से आई रिपोर्ट में 22 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मिली है। वहीं इसके साथ ही अब कानपुर जिले में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 441 हो गई है। क...
बांदा में काउंसलिंग को आए सैकड़ों अभ्यर्थियों के मददगार बने शिक्षक संघ पदाधिकारी

बांदा में काउंसलिंग को आए सैकड़ों अभ्यर्थियों के मददगार बने शिक्षक संघ पदाधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने यहां शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए अभ्यर्थियों का न सिर्फ स्वागत किया, बल्कि उनकी हर संभव मदद भी की। इतना ही नहीं कोविड-19 के संकट को देखते हुए इन अभ्यर्थियों को सेनेटाइजर से हाथ धुलवाकर उनको नया माॅस्क भी भेंट किया। साथ ही मिठाई खिलाकर अभ्यर्थियों को राहत भी दी। बाहर से आए अभ्यर्थियों को इससे काफी राहत मिली। बताते चलें कि बुधवार को 69000 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत राजकीय इंटर कालेज में 1070 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। मास्क देकर सेनेटाइज कराए हाथ इसमें सामान्य वर्ग से महिला, सामान्य पुरुष, पिछड़ी वर्ग की महिलाएं, पिछड़े वर्ग के पुरुष तथा अनुसूचित वर्ग के महिला, पुरुष और विकलांग अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग कराई। काउंसलिंग के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ, खंड शिक्षा...
बांदा में पति की मौत के बाद 3 बेटियों संग पत्नी ने खाया जहर, तीनों..

बांदा में पति की मौत के बाद 3 बेटियों संग पत्नी ने खाया जहर, तीनों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। एक महिला ने पति की मौत के 24 दिन बाद अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ जहर खा लिया। चारों की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उनको क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं चर्चा है कि महिला के पति का निधन काफी पहले हो चुका है। इसलिए वह समस्याओं से जूझ रही थीं। इसी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। पति की मौत के बाद से सदमे में था परिवार बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी सुषमा (26) के पति लवकुश ने बीती 11 मई को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पति की मौत के बाद से पत्नी काफी सदमे में थीं। परिवार के साथ आर्थिक समेत दूसरे समस्याएं खड़ी हो गई थीं। तं...
बड़ी खबरः बांदा में पखवारे की राहत के बाद दो कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

बड़ी खबरः बांदा में पखवारे की राहत के बाद दो कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते करीब 15 दिन तक कोरोना वायरस के संकट से मुक्त रहने वाले बांदा जिले में आज बुधवार को दो पाॅजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए कोरोना प्रोटोकाल के तहत एहतियातन ठोस कदम उठाए हैं। कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने वाले इलाके अतर्रा कस्बे और पुनाहुर गांव को सील कर दिया गया है। अतर्रा कस्बा सील, एहतियातन काम शुरू वहीं इन जगहों पर सेनेटाइजेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों कोरोना पाॅजिटिव मामले जिले के अतर्रा कस्बे में मिले हैं। दोनों ही मरीज गुजरात और दिल्ली से घर लौटे थे। बताया जा रहा है कि 30 लोगों के सैंपुल जांच को भेजे गए थे। इनमें से 28 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दो पाजिटिव मिले हैं। इस मामले में चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि नरैनी स्थित कोविड-19 अस्पता...
बांदा में प्राचीन कुएं से बेशकीमती कृष्ण मूर्ति मिली

बांदा में प्राचीन कुएं से बेशकीमती कृष्ण मूर्ति मिली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे मवई गांव में बुधवार को एक प्राचीन कुएं की खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति मिली है। यह मूर्ति काफी प्राचीन और बेशकीमती धातु की बताई जा रही है। शहर नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मूर्ति को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। मौके पर मूर्ति को देखने वालों की भी भीड़ बड़ी संख्या में जुटी रही। मवई गांव के अवस्थी कुएं से मिली मूर्ति बताया जाता है कि मवई गांव में स्थित अवस्थी कुआं से खुदाई के दौरान भगवान कृष्ण की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति मिली। बताते हैं कि कानूनी कार्रवाई के बाद इस मूर्ति को पुरातत्व विभाग के हवाले किया जाएगा। बताते हैं कि मवई गांव में स्थित पुराने अवस्थी कुआ की खुदाई का कार्य तकरीबन एक महीना से चल रहा था। बुधवार को खुदाई के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन बेशकीमती मूर्ति खुदाई के दौरान मिली तो हलचल बढ़ गई। ये भी पढ़ेंः बांदाः तालाब ...
बांदाः तालाब में खजाने की सच्चाई पता करने पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम

बांदाः तालाब में खजाने की सच्चाई पता करने पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में तिलौसा तालाब खुदाई के दौरान खजाना मिलने को लेकर हुए हंगामा के बाद आज मंगलवार को पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची इस दौरान तालाब में खोदे गए उस गड्डे को देखा गया, जिसमें खजाने की संभावना जताई गई थी। बताते हैं कि बाद में निष्कर्ष निकला कि तालाब के जिस स्थान में खजाने की बात समझी जा रही थी वहां पर एक पुरानी कुइंया (कुआं) पाया गया है, जो पानी के लिए बनाया जाता है। फिर भी पुरातत्व विभाग के लोग सबकुछ जांच लेने में जुटे हैं। कमासिन क्षेत्र के तिलौसा तालाब का मामला हालांकि, कुछ पक्की ईंटे मिलने की बात अधिकारियों ने भी मानी थी। आज दोपहर पहुंची टीम ने अपना काम किया और लोगों के साथ अधिकारियों से भी बातचीत की। टिल्लू पंप से पानी निकलवाने का काम शुरू इस दौरान टिल्लू लगवाकर गड्ढे में भरे पानी को बाहर निकलवाया गया। इस दौरान जिलाधिक...
बांदा में दर्दनाक हादसे में पिता व पुत्र की मौत, बाइक से शहर आते वक्त दुर्घटना

बांदा में दर्दनाक हादसे में पिता व पुत्र की मौत, बाइक से शहर आते वक्त दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक पोस्टमैन पिता और उनके बेटे की मौत हो गई। यह हादसा बांदा जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र में बहरगहनी गांव के पास हुआ। वहां अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक पिता-पुत्र पचनेही गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रामस्वरूप (59) पुत्र भरोसा डाक विभाग में पोस्टमैन थे। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही उनको मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मंगलवार दोपहर वह अपने बेटे दीपक लखेरा (27) के साथ बाइक से डाक लेने बांदा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार पिता-पुत्र को ब...
चाचा का कत्ल कर बोला भतीजा, डबल मर्डर का ट्रायल था यह..

चाचा का कत्ल कर बोला भतीजा, डबल मर्डर का ट्रायल था यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक सनकी भतीजे ने अपने चाचा की पत्थर से सिर कुचल-कुचलकर हत्या कर दी। इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, सनकी भतीजा ज्यादा दूर नहीं जा सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद भतीजे न सिर्फ अपने जुर्म को कबूल किया, बल्कि चाचा के कत्ल को अपने अगले डबल मर्डर का ट्रायल बताया। इसके अलावा उसने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। दरअसल, यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र में नदना गांव के 65 साल के परमेश्वरी दयाल लोधी रोज की तरह अपने खेत पर बने ट्यूबेल पर सोने गए थे। सब्जी की फसल की पैदावर करने वाले परमेश्वरी के पास 4 बीघा खेत थे। उनके दो बेटें हैं जो कि ई-रिक्शा चलाकर अपना पेट पालते हैं। सनकी भतीजे ने ईंट से कुचल-कुचलकर किया कत्ल बताते हैं कि रविवार शाम को रोज की तरह परमेश्वरी अपने ट्यूबेल पर सोने चले गए। सुबह 6 बजे करीब उनको खेत पर खून...
बड़ी खबरः बांदा में दो बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाया

बड़ी खबरः बांदा में दो बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार देर शाम बांदा में दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। गुस्साई भीड़ ने वहां सड़क पर जाम लगा दिया। डंपर पर भी भीड़ ने पत्थर चलाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और भीड़ को शांत किया। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जाता है कि पैलानी क्षेत्र में खरई निवासी बृजलाल (15) पुत्र भरोसा अपने ममेरे भाई मुन्ना निवासी बरेहटा के साथ गांव से आटा लेकर ट्यूबेल जा रहा था। दोनों घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर रास्ते में साड़ी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने दोनों युवकों को कुचल दिया। इससे डंपर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को जिला अस्पता...