Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में लेखपाल पर युवती से रेप का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

बांदा में लेखपाल पर युवती से रेप का मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 36 घंटे से जिले में चर्चा का विषय बना लेखपाल द्वारा दलित युवती को जीप से ले जाने का मामला आखिरकार अपने परिणाम तक पहुंच ही गया। पुलिस ने पीड़ित लड़की की तहरीर पर आरोपी लेखपाल के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोपों में हरिजन एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार हुए लेखपाल की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि ''समरनीति न्यूज" ने इस खबर को काफी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पूरा मामला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आ सका था। इसी के बाद मामले में थाना पुलिस ने तेजी भी पकड़ी। आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से दूर बताते चलें कि नरैनी थाना कोतवाली क्षेत्र में एक हल्का लेखपाल ने एक गांव की 18 साल की लड़की को अपनी जीप में बैठाया और बाद में उसे सुनसान जगह ले गया था। हालांकि, लड़की म...
चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के द्वार समेत सभी मठ-मंदिरों के पट खुले

चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के द्वार समेत सभी मठ-मंदिरों के पट खुले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड में स्थित धर्मनगर चित्रकूट में सोमवार सुबह भगवान कामतानाथ के द्वार भक्तों के दर्शन के लिए खुल गए। साथ ही दूसरे मठ-मंदिरों के भी कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। भक्तों के चेहरे खिल उठे हैं। आज भक्तों के प्रभु के दर्शन भी किए। वहीं कामदगिरी परिक्रमा पथ पर भी श्रद्धालु भक्ति-पूजन करते नजर आए। हालांकि, हमेशा की तरह भक्तों की संख्या काफी कम दिखाई दी। आज सोमवार को अनलाॅक-1 के पहले दिन सोमवार सुबह 5 बजे भगवान कामतानाथ मंदिर में साफ-सफाई शुरू हुई। परिक्रमा पथ पर सफाई के लिए कर्मचारियों ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। सोशल डिस्टेंसिंग और माॅस्क के नोटिस चस्पा प्रमुख द्वार के अधिकारी संत मदन गोपाल दास ने जानकारी दी है कि भक्तों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इस बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर के बाहर सीढ़ियों तक गोले बनवाए गए हैं। मास्क और शा...
बांदा में खेत पर किसान का शव मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में खेत पर किसान का शव मिलने से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार सुबह बांदा में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह परिजनों को आसपास के लोगों से सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग उनको लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। खेत पर फसल की रखवाली को गए थे भानू प्रताप बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम साडा सानी में अपने निजी नलकूप में जायद फसल की रखवाली करने के लिए रोज की तरह बीती रात 52 साल के भानु प्रताप सिंह उर्फ पप्पू पुत्र निर्मल सिंह खेत पर गए थे। आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मेड़ पर वह पड़े मिले। पास के खेतों पर मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर में ...
बांदा में लेखपाल पर संगीन आरोप, लड़की को जीप से सुनसान जगह लेकर पहुंचा..

बांदा में लेखपाल पर संगीन आरोप, लड़की को जीप से सुनसान जगह लेकर पहुंचा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक लेखपाल पर एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी को जीप में बैठाकर जबरन ले गया। इसके बाद जीप से उनकी युवा बेटी को सुनसान जगह पर लेकर पहुंचा। हालांकि, लड़की किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। आरोप है कि परिवार के लोग जब पीछे से वहां पहुंचे तो लेखपाल ने पीड़ित परिवार को जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया। युवती के पिता ने नरैनी पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की मांग की। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा, जांच के बाद सख्त कार्रवाई बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने नरैनी कोतवाली में तहरीर दी है। पिता ने आरोप लगाया है कि हल्के का लेखपाल उनकी 18 साल की बेटी को जीप में जबरन बैठाकर ले गया...
बांदा शहर में टली बड़ी अनहोनी, किरन टाकीज चौराहे पर बोलेरो घर में घुसी

बांदा शहर में टली बड़ी अनहोनी, किरन टाकीज चौराहे पर बोलेरो घर में घुसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज रविवार को एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद किरन कालेज चौराहे के पास सड़क किनारे बने छोटे से मंदिर को क्षतिग्रस्त करती हुई एक मकान में जा घुसी। लोगों की समझ ही नहीं आया कि अचानक यह क्या हो गया। बाल-बाल बची लोगों की जान गनिमत रही कि इस दौरान कोई बोलेरो की चपेट में नहीं आया। इससे वहां हड़कंप मच गया। भागकर लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा ड्राइवर बच गया था। वहीं जिस घर में गाड़ी घुसी थी, वहां भी किसी को कोई चोट नहीं आई थी। लोगों ने गाड़ी से निकलने के बाद ड्राइवर की धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सचूना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली और पकड़े गए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। यह घटना किरन कालेज चौराहे के पास मोती भवन के करीब हुई। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह ड्राइवर का ठीक से गाड़ी न चला पाना है। ये भी पढ़ेंः बांदा मे...
बांदा में करंट से युवा दुकानदार की मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में करंट से युवा दुकानदार की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक दुकानदार की कूलर से कंरट से मौत की दुखद खबर सामने आई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है। बताते हैं कि 28 साल के दुकानदार अपने पीछे पत्नी व 8 माह की बेटी छोड़ गए हैं। घटना से कस्बे के लोगों में दुख की लहर दौड़ गई है। हालचाल लेने वालों का तांता लग गया है। परिवार में पत्नी और 8 माह की बेटी बताया जाता है कि जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम कुमेढासानी में रहने वाले 28 साल के विमल गुप्ता पुत्र भगवान दास किराने की दुकान करते थे। बीती रात करीब साढ़े 9 बजे वह घर के कूलर को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से चिपक गए। इसके बाद अचेत होकर गिर पड़े। परिवार के लोगों की जब उनपर नजर पड़ी तो उन्हें संभा...
बांदा की बड़ी खबरः संदिग्ध हालत में 15 गायें मरी मिलीं, प्रशासन-पुलिस में हड़कंप

बांदा की बड़ी खबरः संदिग्ध हालत में 15 गायें मरी मिलीं, प्रशासन-पुलिस में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज शनिवार को एक गांव के बाहर 15 गायें संदिग्ध परिस्थितियों में मृत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताते हैं कि ये सभी गायें बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोइलहा पुरवाहार में खेतों पर पड़ी मिलीं। चरवाहों ने देखा तो इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कराते हुए पशु चिकित्सकों को भी बुलाया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बबेरू सीओ व प्रशासन के अधिकारियों ने भी वहां पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन व पुलिस में मचा रहा हड़कंप सूचना मिलते ही बिसंडा थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ बबेरू व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे। गायों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने जल्द ही शवों को दफना भी दिया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला जहरीला चारा...
बांदा में कुलपति बोले, बुंदेलखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाएं

बांदा में कुलपति बोले, बुंदेलखंड में जैविक खेती की अपार संभावनाएं

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जैविक खेती न सिर्फ आम इंसान के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे दूसरे जीवों और मृदा को भी फायदा पहुंचता है। इतना ही नहीं जैविक खेती में मृदा को सजीव मानकर कृषि क्रियाएं की जाती हैं। वहीं दूसरी ओर रासायनिक उर्वरकों एवं पेस्टीसाइड से मृदा के भीतर पाए जाने वाले लाभकारी जीव भी प्रभावित होते हैं। ये बातें आज शनिवार को यहां बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. यूएस गौतम ने कहीं। वह आज यहां विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय आनलाइन ''जैविक खेती-अजीविका सुरक्षा एवं वैश्विक मांग को पूरा करने के लिये एक स्थायी दृष्टिकोण'' विषयक पर आयोजित राष्ट्रीय वेबीनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आनलाइन दो दिवसीय वेबीनार का आयोजन डा. गौतम ने कहा कि विश्व में भारत जैविक खेती में नौवें स्थान पर है, वहीं कुल किसानों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो पहले स्थान पर है। डा. गौतम न...
बांदा में बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, चालक को भीड़ ने धुना

बांदा में बाइक की टक्कर से शख्स की मौत, चालक को भीड़ ने धुना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार दोपहर घर से पैदल ही खाना खाने जा रहे एक शख्स को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाइक चालक को पकड़ लिया। भीड़ ने बाइक चालक की पिटाई भी की। घायल हालत में शख्स ने दम तोड़ दिया। इससे मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। किसी तरह लोगों ने परिजनों को शांत किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीड़ ने बाइक सवार को पीटकर पुलिस को सौंपा बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा सुकसना पुरवा निवासी ब्रजमेाहन (55) पुत्र रामकृपाल शुक्रवार दोपहर घर से खाना खाने के बाद चौराहे की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने...
बांदा में सदर विधायक-सांसद ने बांटे माॅस्क-सेनेटाइजर, पेयजल को लेकर कही बड़ी बात..

बांदा में सदर विधायक-सांसद ने बांटे माॅस्क-सेनेटाइजर, पेयजल को लेकर कही बड़ी बात..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में भारतीय जनता पार्टी ने अपने मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। यह कार्य सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद आरके सिंह पटेल द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की मौजूदगी में यह कार्य संपन्न हुआ। इन माॅस्क व सेनेटाइजर को क्षेत्रीय जनता के बीच वितरित कराया जाएगा। यह कार्यक्रम कुछ दिन जारी रहेगा। ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा सामान इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस काम का मकसद दूरस्त इलाकों में जनता तक कोरोना संकट से बचने के लिए लोगों तक जरूरी चीजों को पहुंचाना है। इस मौके पर जिला मंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, रजत सेठ, स्वदेश समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं द...