Friday, July 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में लाॅकडाउनः एमपी बार्डर सील-पुलिस तैनात

बांदा में लाॅकडाउनः एमपी बार्डर सील-पुलिस तैनात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना को लेकर देशभर में लाकडाउन की घोषणा होते ही पुलिस प्रशासन काफी एक्टिव नजर आया। खासकर पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया। डीआईजी दीपक कुमार व एसपी एसएस मीणा खुद स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं गिरवां इंस्पेक्टर शशि पांडे ने पुलिस बल के साथ तत्काल ही सीमा पर बैरिकेटिंग लगाई। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोका गया। इसी तरह मटौंध और दूसरे थाना क्षेत्रों में भी बार्डर सील किए गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस लौटाया कुछ वाहन चालक वहां रोज की तरह पहुंचे तो उनको कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए सरकार की एडवाइजरी के बारे में बताया गया। इसके बाद उनको समझाया गया कि रास्ता सील है, इसलिए वे लोग वहां से आगे नहीं जा सकते हैं। पुलिस की बात लोगों की समझ ...
विधायक प्रकाश द्विवेदी-सांसद आरके सिंह पटेल ने कोरोना से जंग को लाखों का अनुदान दिया

विधायक प्रकाश द्विवेदी-सांसद आरके सिंह पटेल ने कोरोना से जंग को लाखों का अनुदान दिया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा सांसद आरके सिंह पटेल ने अपनी-अपनी निधियों से कोरोना से जंग के लिए लाखों रुपए देने की घोषणा की है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जहां 10 लाख रुपए अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की है। वहीं इस निधि के खर्च के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी, बांदा को नामित किया है। ताकि कोरोना से जंग के लिए मास्क, सैनेटाइजर तथा दूसरे उपाए किए जा सके। सांसद-विधायक दोनों ने घोषणाएं कीं वहीं सांसद पटेल ने अपनी सांसद निधि से बांदा और चित्रकूट जिले के लिए 50-50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है। विधायक और सांसद ने अपनी-अपनी निधियों से अनुदान राशि के संबंध में पत्र जिलाधिकारी बांदा को भेज दिए हैं। साथ ही कहा है कि जल्द से जल्द यह धनराशि संबंधित विभागों के लिए अवमुक्त किया जाए। बताते चलें कि देश इस वक्त कोरोना वायरस की महामारी...
बांदा से बड़ी खबरः हादसे में 3 दोस्तों की मौत, दो थे छात्र

बांदा से बड़ी खबरः हादसे में 3 दोस्तों की मौत, दो थे छात्र

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के रहने वाले बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा क्योटरा तिराहे के पास उस वक्त हुआ जब तीनों को ट्रक ने कुचल दिया। बताते हैं दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। बताते हैं कि मरने वाले तीनों युवक दोस्त थे और तीनों पड़ोसी भी थे। घटना के वक्त दीनों भूरागढ़ किला घूमकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। बताते हैं कि तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि नगर कोतवाली के क्योटरा मोहल्ला मुक्तिधाम के रहने वाले दीनदयाल का 18 साल का बेटा मोहित अपने पड़ोसी दोस्त अरविंद (22) पुत्र सत्तीदीन प्रजापति और राजकुमार (19) पुत्र रमेश के साथ बाइक से सोमवार शाम भूरागढ़ किला घूमने गया था। भूरागढ़ से लौटते वक्त हादसा वहां ये लोग करीब दो घंटे रुके। इसके बाद रात 8 ...
बांदा के सांसद आरके पटेल घर में आइसोलेट हुए, राष्ट्रपति भवन में हुई थी सांसद दुष्यंत से मुलाकात

बांदा के सांसद आरके पटेल घर में आइसोलेट हुए, राष्ट्रपति भवन में हुई थी सांसद दुष्यंत से मुलाकात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने शनिवार को खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वह हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। बताते हैं कि दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में उनकी मुलाकात राजस्थान के सासंद एवं भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह से हुई थी। बताते चलें कि दुष्यंत सिंह इस वक्त आइसोलेट सेंटर में हैं। दुष्यंत उन लोगों में शामिल थे जो लखनऊ में बालीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। राजस्थान के सांसद से मुलाकात के बाद एहतियात गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस पाजीटिव मिली हैं। उनका इलाज चल रहा है। उधर, बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद से बात की गई तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया। इतना जरूर कहा कि सांसद जी का हालचाल लेंगे। वहीं पार्टी के लोग जानकारी होने पर सासंद का हालचाल जानने की कोशिश ...
बांदा में सफल ‘जनता कर्फ्यू’ और DIG दीपक कुमार की अपील, देखें फोटो..

बांदा में सफल ‘जनता कर्फ्यू’ और DIG दीपक कुमार की अपील, देखें फोटो..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय पर जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल दिख रहा है। मुख्य बाजार से लेकर वीआईपी मोहल्लों की गलियों तथा बस्तियों तक में सन्नाटा पसरा है। लोग पूरी तरह से स्वअनुशासन का पालन कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी लोगों से लगातार धैर्य और संयम से काम लेने की अपील कर रहे हैं। डीआईजी ने की यह अपील उधर, डीआईजी दीपक कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी कोरोना से लड़ने के लिए धैर्य से काम लें। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए जरूरी है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें और आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें। डीआईजी ने कहा कि ऐसा करके आप खुद के प्रति तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सरकार के प्रयास आए काम, जागरुक हुए लोग वहीं दूसरी ओर लोग स्वअनुशासित नजर आए। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिय...
प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन मोड पर आ गई है। पार्टी ने अपने कार्यालय कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी दे दी है। यह छुट्टी 21, 22 और 23 मार्च को रहेगी। इस दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय के चपरासी से लेकर सहायक व अन्य संबंधित कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। उनको पार्टी कार्यालय नहीं आना होगा। बुंदेलखंड में भी ऐसे कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है। 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने की है जनता कर्फ्यू की अपील बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को देशवासियों से कोरोना से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दफ्तर के कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी दे दी है। 21 से लेकर 22 और 23 मार्च को पार्टी के प्रदेशभर में स्थित कार्यालयों में कर्मचारियों को नहीं आना हो...
बांदा के डाक्टर जे विक्रम ने दिए कोरोना से बचाव के टिप्स

बांदा के डाक्टर जे विक्रम ने दिए कोरोना से बचाव के टिप्स

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
नम्रता लोधी, बांदा : कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे लड़ने की जरूरत है और लड़ने के लिए सबसे बड़ा हथियार जागरुकता है। जागरुकता के जरिए ही हम इसे हराकर भगा सकते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी को फालो करें, पूरी सावधानियां बरतें। यह कहना है बांदा के चाइल्ड स्पेशलिस्ट और जाने-माने डाक्टर जे विक्रम का। जागरुकता के साथ बचाव जरूरी डाक्टर विक्रम बताते हैं कि कोरोना एक महामारी है जिससे हम सभी को मिल-जुलकर जगारुकता से लड़ना होगा। उनका कहना है कि सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए शानदार काम कर रही है, जनता को चाहिए कि सरकार की एडवाइजरी का पालन करे। कहते हैं कि इस बीमारी का फैलाव विदेशों से आने वाले लोगों से हो रहा है। जो लोग आ रहे हैं उनको खुद ही 14 दिन तक आइसोलेशन सेंटर में रहना चाहिए। ऐसे संक्रमित हो रहे लोग डाक्टर बताते हैं कि कोरोना वायरस से डरने की जरू...
हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री-बैनामा पर रोक, मंत्री ने घोषणा की

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री-बैनामा पर रोक, मंत्री ने घोषणा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री मोदी जहां देशभर में कोरोना से बचाव के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करा रहे हैं तो वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से बचाव को युद्ध स्तर तैयारियां कर चुके हैं। इसी क्रम में आज बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने आज शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में मकान-घर और जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। ऐसा कोरोना से बचाव के मद्देनजर किया गया है, ताकि भीड-भाड़ इकट्ठा होने से रोका जा सका। मंत्री ने कहा कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। सभी तरह की रजिस्ट्री पर लगाई रोक साथ ही किसी भी तरह के बैनामे पर रोक लगा दी गई है। राज्यमंत्री शुक्रवार को हमीरपुर के अब्दुल कलाम सभागार में मौजूद थे। वह योगी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर सरकार के कार्यों की ज...
बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को विशिष्ट पुरस्कार की घोषणा

बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को विशिष्ट पुरस्कार की घोषणा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को शास्त्रों की सेवा के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बताते हैं कि उनको विशिष्ट पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के तहत उनको एक लाख रुपए की नकद धनराशि और सम्मान पत्र साथ में दिया जाएगा। बता दें कि प्रो द्विवेदी को इसके पहले भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं। इन पुरस्कारों में कर्नाटक के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मिले महर्षि पाणिनी सम्मान शामिल हैं। इससे पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान साथ ही भारत सरकार से महर्षि व्यास सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान तथा अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली, शीला दीक्षित द्वारा दिया दिए गए संस्कृत भूषण सम्मान भी शामिल हैं। आपके राष्ट्रीय शोधपत्र 55 तथा अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र 25 और एक दर्जन ग्रन्थ प्रकाशित हो चुके हैं। इतना ही नह...
अपडेटः बांदा बड़ा रेल हादसा टला, पटरी से उतरा माल गाड़ी का डिब्बा

अपडेटः बांदा बड़ा रेल हादसा टला, पटरी से उतरा माल गाड़ी का डिब्बा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार को बांदा में रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यह हादसा उस वक्त टला जब माल गाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। तेज आवाज के साथ हुई घटना से स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने के तकनीकि प्रयास शुरू कर दिए। दोपहर करीब 1 बजे तक रेलवे ने दोनों डिब्बों पर पटरी पर दोबारा लाकर स्थिति को सामान्य कर दिया। हालांकि, स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस दौरान दो ही ट्रेनें बांदा स्टेशन से गुजरीं और दोनों ही समय से रवाना हुईं। दुर्घटना यान ने पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाया। रेलवे अधिकारी मौके पर जुटे, तकनीकि काम शुरू हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यातायात पर भी इससे कोई असर नहीं पड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने क...