Saturday, July 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देशन में जिले की बबेरू पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के कब्जे से करीब ढाई किलो सूखा गांजा मिला है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको जेल भेज रही है। इस बात की जानकारी बबेरू कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला ने दी। बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेजा जा रहा है। गश्त के दौरान पकड़ में आए तीनों आरोपी बताया जाता है कि कोतवाली प्रभारी श्री शुक्ला ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त के दौरान गोरे यादव निवासी ग्राम सिमोनी और राधेश्याम यादव को चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर पकड़ा। उनके पास से तलाशी पर 1 किलो 50 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसी क्रम में तीसरे अभियुक्त पड़री गांव निवासी शिवशरण यादव को 1 किलो 100 सूखे ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। टीम मे...
बांदा पहुंचीं 1226 लोगों लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

बांदा पहुंचीं 1226 लोगों लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रवासी मजदूरों को लेकर शनिवार को दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा पहुंचीं। इनमें से एक ट्रेन पंजाब से तो दूसरी राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को लेकर आई हैं। इन दोनों ट्रेनों में सबसे ज्यादा 619 श्रमिक बांदा जिले के रहने वाले थे, जबकि बाकी प्रदेश के अन्य 28 जिलों के रहने वाले हैं। बताते हैं कि पंजाब के लुधियाना और राजस्थान के राजकोट से 28 जिलों के 1226 प्रवासी मजदूरों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा पहुंचीं। स्पेशल ट्रेनों में घर वापसी करने वाले लगभग 619 प्रवासी मजदूर बांदा जिले के रहने वाले हैं। एक पंजाब व दूसरी राजस्थान से आई ट्रेन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों की जांच करने के बाद उनको घरों के लिए बसों से रवाना किया। बताया जाता है कि पहली ट्रेन सुबह साढ़े 8 बजे बांदा पहुंची। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन दोपहर पौने 2 बजे करीब मजदूरों को लेकर राजकोट (राजस्थान) ...
बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में एक युवक ने खुद को जिंदा फूंक डाला। परिवार के लोग जबतक आग बुझाकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से टोका तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताते हैं कि युवक ने पत्नी पर भी केरोसिन डाला, लेकिन उसने भागकर जान बचा ली। उधर, एक अन्य घटना में एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई हैं। हंगामे से रोकने पर उठाया आत्मघाती कदम बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी चिंटू (32) पुत्र दुर्गा प्रसाद आज दोपहर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां हंगामा करते हुए परिवार के लोगों से झगड़ा करने लगा। परिजनों ने ऐसा करने से मना किया। नाराज होकर चिंटू ने खुद पर केरोसिन डा...
रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः जिले के कालपी में एक भांजे ने पास सो रहे मामा की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की यह वारदात कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकूपुर में शुक्रवार रात हुई। बताते हैं कि मामा मोहर सिंह पाल बीती रात अपने भांजे के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात भांजे ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि सोते वक्त मामा को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पहले पेरोल पर छूटा है हत्यारोपी भांजा बताया जाता है कि हत्यारोपी भांजा कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश जेल से पेरोल प...
बुंदेलखंड में लाॅकडाउन के हीरो बनकर उभरे सत्ता के ये कद्दावर..

बुंदेलखंड में लाॅकडाउन के हीरो बनकर उभरे सत्ता के ये कद्दावर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
नम्रता लोधी, बांदा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) के संकट से लोगों को बचाने के लिए पूरा देश लाॅकडाउन हो गया। यूपी का बुंदेलखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। लोगों ने लाॅकडाउन की तपिश को सुदूर ग्रामीणों इलाकों तक महसूस किया। इसकी वजह है कि बुंदेलखंड में आज भी बड़ी आबादी रोज खाने और रोज कमाने पर निर्भर है। ऐसे में स्वभाविक है कि लोगों को लाॅकडाउन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाॅकडाउन में हर जाति-वर्ग को सहारा हालांकि, सरकार ने अपने स्तर से प्रयास किए, सरकारी मशीनरी जुटी रही, लेकिन फिर भी कुछ सामर्थ्यवान लोगों का आगे आना जरूरी था। कुछ ऐसे लोग सामने आए भी जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए लाॅकडाउन के बीच हर जाति-वर्ग के गरीब-जरूरतमंदों तक खाना, राशन और दूसरा जरूरत का सामान पहुंचाया। एक फोन काल पर मदद पहुंचाई। गांव-गांव और डगर-डगर पहुंचकर गरीबों की मदद की। संकट की इस घड़...
लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) से अब बुंदेलखंड भी जूझ रहा है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है जिसे बराबर निभाया भी जा रहा है। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार लगातार कोरोना से बचाव को निर्धारित सरकार के निर्देशों का अनुपालन कराने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करते भी नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को डीआईजी दीपक कुमार ने शहर के प्रमुख मार्गों और जगहों का दौरा किया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा, कोरोना संकट टला नहीं-अलर्ट रहें आम लोगों से भी रूबरू हुए। उनको सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है, इसलिए लाॅकडाउन-4 में मिली छूट का यह मतलब कतई न निकालें कि अब सावधान रहने की जरूरत नहीं है। डीआईजी ने कहा कि लोगों को अब और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की य...
बांदा शहर में पेयजल संकट पर सदर विधायक नाराज, जलसंस्थान को दो टूक..

बांदा शहर में पेयजल संकट पर सदर विधायक नाराज, जलसंस्थान को दो टूक..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अलीगंज और खाईंपार मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस संबंध में सभासदों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही जलसंस्थान की लापरवाही भी बताई। जानकारी होने पर सदर विधायक द्विवेदी शुक्रवार को खुद खाईंपार और अलीगंज मोहल्लों में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। साथ ही जलसंस्थान के अधिकारियों को तलब करते हुए उनसे लोगों की समस्या पर जवाब मांगा। सदर विधायक ने दो टूक कहा कि जनता को बहानेबाजी और बातों से मतलब नहीं, पेयजल चाहिए। इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करें। जनता की समस्या पर लिया आड़े हाथ सदर विधायक ने जलसंस्थान के अधिकारियों से दो टूक कहा कि विभाग अपनी कार्यशैली सुधार ले, जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। जल्द से जल्द समस्या दूर करने को कहा सदर विधायक ने कहा कि जहां उनकी जरूरत है, उनको बताया जाए। संसाधनों की कमी नही...
दर्दनाकः बेटी की मौत से दुखी पिता ने पूरा परिवार मिटाया, पत्नी-बेटे समेत मौत 

दर्दनाकः बेटी की मौत से दुखी पिता ने पूरा परिवार मिटाया, पत्नी-बेटे समेत मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः झांसी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। अपनी इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली बेटी की अचानक मौत से दुखी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 12 साल के मासूम बेटे को भी जहर दे दिया। बाद में खुद भी खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को तब हुई जब बच्चा हालत बिगड़ने पर बाहर आकर इधर-उधर भागने लगा। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्चे को मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना झांसी जिले के थाना चिरगांव के पहलापुरा की है। तीन माह पहले हुई थी बेटी की मौत बताया जाता है कि पहलापुरा के रहने वाले अरविंद पांडे का बाॅयो डीजल पेट्रोल पंप है। बेटी नैंसी की बीती 20 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। इससे पहले ही उसकी बीमारी से मौत हो गई। बेटी की मौत ने दंपति को इतना तनावग्रस्त कर दिया कि...
साइकिल चलाकर महाराष्ट्र से बांदा लौटे युवक ने फांसी लगा जान दी

साइकिल चलाकर महाराष्ट्र से बांदा लौटे युवक ने फांसी लगा जान दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाल ही में मुंबई से लौटे युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवा गांव की है। बताते हैं कि गांव के रामकरण पाल का 19 साल का बेटा सुनील उर्फ मंजय मुंबई से लौटा था। वहां से आने के बाद युवक सुनील को होम क्वारंटाइन किया गया था। इसी बीच देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। दोस्त ने बताया साइकिल से लौटे थे वापस उधर, मृतक के दोस्त नवनीत ने बताया कि वे सुनील के साथ पांच लोग साइकिल से मुंबई से घर लौटे थे। वहां पर वे सभी स्टील फैक्ट्री में काम किया करते थे। मामले में कमासिन थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि युवक कुछ दिन पहले मुंबई से लौटा था। इसके बाद उसने रात में फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि घर में ग...
महोबा पहुंची प्रवासियों की ट्रेन, 200 से ज्यादा मजदूर घर लौटे

महोबा पहुंची प्रवासियों की ट्रेन, 200 से ज्यादा मजदूर घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः प्रवासी मजदूरों की बुंदेलखंड वापसी लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन महोबा पहुंची। इसमें 231 प्रवासी श्रमिक घर लौटे। जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने पहले ही तैयारियां कर ली थीं। ऐसे में प्रवासी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। फिर उनको नाश्ता-पानी दिया गया। वाहनों से उनको घरों तक भेजा गया। इस दौरान जिन प्रवासी मजदूरों को बुखार या अन्य कोई बीमारी के लक्षण दिखाई दिए, उनको क्वरंटाइन सेंटर भेजा गया। डीएम-एसपी भी पहुंचे इस मौके पर जिलाधिकारी अवधेश तिवारी, पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। आज ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले प्लेटफार्म को सेनेटाइज किया गया। महानगरों से आए प्रवासियों को भी सेनेटाइजर दिए गए। बतात...