Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 19 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर के इस इलाके में सबसे ज्यादा..

Banda 2 year girl raped
जिला अस्पताल बांदा।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज शुक्रवार को देर शाम आई रिपोर्ट में 19 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से एक रिपीट केस बताया जा रहा है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि पाॅजिटिव आए मामलों में तीन बांदा के आवास विकास कालोनी-A ब्लाक के हैं। इनमें एक 39 साल की महिला, दूसरी 33 साल की महिला तथा एक 15 साल का लड़का है। इसी तरह जिले के कुसमा गांव के दो व्यक्ति भी हैं। इनमें एक 48 साल का शख्स और दूसरा 28 साल का युवक है। बदौसा के नई बाजार निवासी 40 साल के एक शख्स और 35 साल की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 219 पर पहुंच गई है।

सबसे ज्यादा मामले बांदा सर्वोदय नगर के

आज शाम आई जांच रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मामले बांदा शहर के सर्वोदय नगर मोहल्ले के हैं। जहां 8 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इन आठ में 3 महिलाएं हैं जिनमें से दो की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है। वहीं एक 28 साल की महिला हैं।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

इसी तरह एक 21 साल का युवक और अतर्रा की 35 साल की महिला के साथ ही मौदहा गांव के 36 वर्षीय व्यक्ति समेत जजी से संबंधित 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बताते चलें कि इधर कुछ दिनों से लगातार बांदा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले अब संक्रमितों की संख्या 200 का आंकड़ा बार कर गई है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में कोरोना के दोहरे शतक के बाद 3 और पाॅजिटिव, कुल संख्या 209