Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: शहर के

कानपुर शहर में महिला आफिसर के घर 13 लाख की चोरी

कानपुर शहर में महिला आफिसर के घर 13 लाख की चोरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के नौबस्ता इलाके में रहने वालीं एक महिला अधिकारी के घर से चोरों ने 13 लाख का माल पार कर दिया। बताते हैं चोरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब महिला अधिकारी बहन के घर लखनऊ गई हुई थीं। चोर घर से नगदी और जेवर उठा ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि नौबस्ता के राजेंद्र नगर में सीओडी की महिला अधिकारी कांति सिंह का घर है। वह सीओडी में आफिस सुपरीटेंडेंट हैं।   उन्होंने बताया है कि वह बेटी इशिता के साथ रहती हैं, लेकिन डेंगू होने के कारण रविवार को अपनी बड़ी बहन के घर लखनऊ के आलमबाग गई थीं। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर चोरी हो गई है। इसके बाद वह वापस लौटीं। घर पहुंचने पर अंदर का हाल देखकर बेहोश हो गईं। घर के मेन गेट से लेकर अलमारियों और ताले टूटे पड़े थे। उन...
Update : बांदा की खास खबर : 3 दिन शहर के इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Update : बांदा की खास खबर : 3 दिन शहर के इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तुलसी नगर में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में रविवार से मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके चलते तुलसी नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नवाब टैंक फीडर को छह घंटे तक बंद रखा जाएगा। यह सिलसिला 22 सितंबर तक चलेगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता वीके मिश्रा ने जानकारी दी। सब स्टेशन की मरम्मत का होगा काम उन्होंने बताया कि तुलसी नगर विद्युत उपकेंद्र में सीटी बदलने एवं टेस्टिंग का कार्य किया जाना है। इसके साथ ही पेड़ एवं डाल छटाई का भी कार्य होगा। बताया कि गल्ला मंडी तक वीजल कंडक्टर से डाक कंडक्टर बदले जाएंगे। ये भी पढ़ें : Update : बांदा दिल दहलाने वाली घटना, दो साल की बेटी का गला दबाकर मां ने लगाई फांसी इस कार्य के दौरान 20 सितंबर से 22 सितंबर तक 11 बजे दिन से लेकर शाम 5 बजे तक तुलसी नगर उपकेंद्र से जुड़े नवाब टैंक फीडर को बंद रखा जाएगा। इससे तुलसी...
श्रीराम मंदिर भूमिपूजन : राममय हुआ बांदा, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 110 मंदिरों में कराई अखंड रामायण

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन : राममय हुआ बांदा, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 110 मंदिरों में कराई अखंड रामायण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 5 अगस्त बड़ा ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राममंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। हर कोई इस क्षण का गवाह बनने को आतुर दिखा। टीवी पर लोग आंखें गढ़ाए कार्यक्रम को देख रहे थे तो कुछ लोगों ने श्रद्धा के दीप जलाकर खुशियां मनाईं। बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस दौरान 90 गांवों और शहर में 20 जगहों पर अखंड रामायण का पाठ कराकर भक्ति का अनोखा उदाहरण पेश किया। सभी जगहों पर पहुंचकर किया पूजन शहर में श्रीराम लिखे भगवा झंडे और प्रभु के पोस्टर लोगों को भावुक कर रहे थे। सदर विधायक से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि आज 5 अगस्त का दिन रामभक्ति में खो जाने का है। आज की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो रही है। यह ऐतिहासिक क्षण हैं, हम सभी इसके गवाह बन रहे हैं। सदर विधायक ने कहा कि वह कई दिनों से आज श्रीराम मंदिर...
बांदा में 19 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर के इस इलाके में सबसे ज्यादा..

बांदा में 19 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर के इस इलाके में सबसे ज्यादा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज शुक्रवार को देर शाम आई रिपोर्ट में 19 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से एक रिपीट केस बताया जा रहा है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि पाॅजिटिव आए मामलों में तीन बांदा के आवास विकास कालोनी-A ब्लाक के हैं। इनमें एक 39 साल की महिला, दूसरी 33 साल की महिला तथा एक 15 साल का लड़का है। इसी तरह जिले के कुसमा गांव के दो व्यक्ति भी हैं। इनमें एक 48 साल का शख्स और दूसरा 28 साल का युवक है। बदौसा के नई बाजार निवासी 40 साल के एक शख्स और 35 साल की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 219 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मामले बांदा सर्वोदय नगर के आज शाम आई जांच रिपोर्ट में सबसे ज्यादा मामले बांदा शहर के सर्वोदय नगर मोहल्ले के हैं। जहां 8 लोगों की को...