Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बड़ी खबर : बांदा जिला अस्पताल में बवाल, स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई-तोड़फोड़

बड़ी खबर : बांदा जिला अस्पताल में बवाल, स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई-तोड़फोड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला अस्पताल में मंगलवार शाम एक युवक की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए तिमारदारों की भीड़ ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ और एक स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई कर डाली। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला। इसके बाद मृतक के परिवार के लोग एसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस ने समझाकर मामले को शांत करा दिया। युवक की मौत पर भड़का गुस्सा बताया जाता है कि शहर के केवटरा मुक्तिधाम निवासी अमर निषाद (24) पुत्र नवल किशोर को शाम को पेट और सीने में दर्द उठा। परिजनों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां पर कोई डाक्टर नहीं थ...
Banda Breaking : बांदा में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, यह वजह..

Banda Breaking : बांदा में 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार जब पूरा बांदा शहर होली की खुशियां मना रहा था, इसी दौरान एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर डांटने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। उधर, कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सर्वोदयनगर में दोपहर की घटना सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में सर्वोदयनगर में रहने वाले बृजेश कुमार त्रिपाठी की बेटी 15 साल की दृष्टि 10वीं की छात्रा थी। बताते हैं कि आज पिता ने किसी बात को लेकर बेटी को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर के कमरे में मफलर से खुद को फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में रोना-पीटना मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। कोतवाली प्रभारी श्री शुक्ला का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम क...
Breaking News : बांदा में यमुना नहाने गए 3 मासूम भाई-बहन डूबे, एक की मौत

Breaking News : बांदा में यमुना नहाने गए 3 मासूम भाई-बहन डूबे, एक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : होली के दिन जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहन यमुना में नहाने के दौरान डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि नदी से निकाले गए दो बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं बच्चों के परिवार में मातम छा गया है। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गोतोखोरों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाला बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव के रहने वाले रामसेवक का बेटा 8 साल भरत होली के दिन सोमवार को घर से अपनी 10 साल की बहन मानीऔर 6 साल के दूसरे भाई दानी के साथ यमुना नदी गया था। वहां गांव के दूसरे बच्चे भी नहा रहे थे। बताते हैं कि नहाते समय तीनों भाई-बहन गहरे पानी में चले गए। तीनों डूबने लगे तो अन्य बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया। ये भी पढ़ें : फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त ...
Breaking : बांदा में पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking : बांदा में पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अलग-अलग दो स्थानों पर एक पोकलैंड चालक समेत दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया। होली पर्व के मौके पर दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैलानी क्षेत्र के सिंधनखुर्द  में घटना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधनखुर्द गांव निवासी राहुल (21) पुत्र शिवमंगल चौधरी पैलानी बालू खदान में पोकलैंड मशीन चलाने का काम करता था। आज रविवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते मवेशीबाड़े में छप्पर की धन्नी के सहारे फांसी लगा ली। परिवार के लोग सोच ही नहीं पाए कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।  कमासिन के छिलोलर में दूसरी घटना काफी देर के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। मृतक के पिता का कहना है कि आत्महत्...
UP-COVID-19 : यूपी में लग सकता है नाइट कर्फ्यू , 170 प्रतिशत बढ़ा कोरोना वायरस

UP-COVID-19 : यूपी में लग सकता है नाइट कर्फ्यू , 170 प्रतिशत बढ़ा कोरोना वायरस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। यूपी के 20 जिलों में कोरोना के केस तेजी से सामने आए हैं तो वहीं अकेले मार्च महीने में कोरोना 170 प्रतिशत बढ़ गया है। ऐसे में सरकार लगातार गंभीरता बरत रही है और यूपी में अप्रलै से सरकार नाइट कर्फ्यू लगा सकती है। दरअसल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सरकार ने होली समेत अन्य त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। कोरोना से लड़ने को तैयार सरकार सूत्रों की माने तो सरकार अप्रैल के पहले सप्ताह से प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दे। बताते चलें कि सरकार ने कोरोना जांच बढ़ाने के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग का दायरा भी बढ़ाया है। इसी तरह कोविड अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। बताया जाता है कि बीती 28 फरवरी को यूपी में कुल 2,104 कोरोना संक्रमित ...
माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट करने की सुगबुगाहट, प्रशासन अलर्ट

माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट करने की सुगबुगाहट, प्रशासन अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : आज सुप्रीम कोर्ट ने माफिया एमएलए मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी जेल में शिफ्ट करने का फैसला सुनाया है। अब चर्चा है कि एमएलए मुख्तार को यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। सूत्रों की माने तो बांदा प्रशासन भी इस खबर के बाद अलर्ट है। जेल में सुरक्षा इंतजामों को और सख्त कर दिया गया है। बताते चलें कि अबतक यूपी के मऊ से एमएलए माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था। जनवरी 2020 में एक व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में वारंट जारी होने के बाद मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल ले जाया गया था। इसके बाद से एमएलए मुख्तार वहीं बंद था। इसे लेकर पंजाब और यूपी सरकार के बीच लगातार खींचतान जैसी स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, 2 सप्ताह में होगा शिफ्ट इसके बाद मऊ और गाजीपुर कोर्ट से कई समन जारी होने के बावजूद रोपड़ जेल प्रशासन ने माफिया मुख्ता...
बांदा-फतेहपुर रोड पर बंदी वाहन-ट्रक में टक्कर, दरोगा समेत 4 घायल, जाम

बांदा-फतेहपुर रोड पर बंदी वाहन-ट्रक में टक्कर, दरोगा समेत 4 घायल, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक बंदी वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बंदी वाहन पर सवार एक एसआई समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। यह घटना बांदा-फतेहपुर हाईवे पर बेंदा यमुना नदी पुल पर हुई। हादसे के बाद कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया। गोरखपुर पेशी से लौट रहा था वाहन बताया जाता है कि बांदा जेल में गोरखपुर जिले के ढलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव का रहने वाला कमलेश यादव उर्फ बिट्टो दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में बंद है। ये भी पढ़ें : UP : होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से किया गंदा काम, गिरफ्तार  बताते हैं कि आज शुक्रवार सुबह उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी अन्य पुलिस कर्मियों के स...
बांदा में कुएं में गिरे व्यक्ति की मौत, बालिक की हालत गंभीर

बांदा में कुएं में गिरे व्यक्ति की मौत, बालिक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसल जाने से अधेड़ की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वहीं खेलते समय एक अन्य बालिका कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी जागे (55) शाम को घर के नजदीक स्थित कुएं से पानी भर रहे थे। अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरे। खेलते-खेलते कुएं में गिरी बालिका खबर मिलने पर परिजन और पड़ोसी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के रहने वाले संतोष कुमार की बेटी 12 साल की लवली खेलते समय सूखे कुएं में जा गिर...
बांदा में सब्जी खरीदने गए बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, भाई-चाचा गंभीर

बांदा में सब्जी खरीदने गए बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, भाई-चाचा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहा है कि वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी प्रियांशु (18) पुत्र मैकूलाल बुधवार शाम अपने चाचा लक्ष्मीकांत उर्फ मन्ना (21) के साथ सब्जी लेने गए थे। चचेरा भाई भी साथ में था मौजूद साथ में चचेरे भाई कुलदीप (20) भी बाइक पर सवार था। कस्बा स्थित बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिसको भी इसकी सूचना दी। 112 एंबुलेंस की मदद से घायलो...
CM योगी ने बांदा के सरकारी भवनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

CM योगी ने बांदा के सरकारी भवनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा के राजस्व विभागों के मुख्य भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन भवनों में मंडलायुक्त कार्यालय, नरैनी और पैलानी तहसील के भवन शामिल हैं। इस मौके पर एनआईसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नरैनी विधायक, बबेरू विधायक मौजूद रहे। साथ ही आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आरपी पांडे आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा...