Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

बांदा DM की दो टूक, निर्वाचन आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम ने निष्पक्ष और सकुशल निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न कराया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने संबोधित भी किया। डीएम ने चुनाव अधिकारियों से दो टूक कहा कि चुनाव आयोग के नियमों को अच्छे से समझ लें, इससे निष्पक्ष और सकुशल चुनाव कराने में आसानी होगी। कोई दिक्कत नहीं आएगी। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएम ने निर्देश भी दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को समय से हरहाल में पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि बांदा में 11 मई 2023 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस काम में पीठासीन अधिकारी व संबंधित मतदान कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को निष्पक्ष रूप से पूरी निष्ठा से पालन करें। प्रशिक्षण में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधि...
बांदा में जेई की करंट से मौत, निरीक्षण के दौरान हादसा

बांदा में जेई की करंट से मौत, निरीक्षण के दौरान हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जिले के खप्टिहाकलां में नमामि गंगे प्रोजक्ट से बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे जेई की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैलानी थाना क्षेत्र के सिकहुला डेरा के रहने वाले आदित्य निषाद (25) हैदराबाद की एक प्राइवेट कंपनी में जेई पद पर तैनात थे। संविदा पर तैनात थे जेई आदित्य निषाद बीते दिनों पैलानी तहसील में तैनाती हुई थी। बुधवार शाम पैलानी थाना क्षेत्र के इछावर गांव में नमामि गंगे प्रोजक्ट से बन रही पानी की टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे। बताते हैं कि वह सीढ़ियों पर चढ़कर पानी की टंकी का निरीक्षण करने लगे। इसी बीच करंट लगने से उनकी मौत हो गई। टंकी पर मौजूद गार्ड ने जेई के परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें : बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान...
बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

बांदा : छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर दी ट्रेन से कटकर जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी बोर्ड 10वीं के एक छात्र ने दोस्तों से कम नंबर आने पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मरने वाला युवक 10वीं का छात्र हेमंत था, जो कम नंबर आने की वजह से परेशान था। घर से वह मंदिर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद ट्रेन के आगे जाकर कूद गया। परिवार के लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। जीआरपी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार को नहीं हुई थी शव की पहचान दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा के रहने वाले अजय कुमार का बेटा हेमंत (15) 10वीं का छात्र था। मंगलवार को उसका रिजल्ट आया। परिवार के लोगों का कहना है कि वह 60% अंकों के साथ पास हुआ। परिजनों ने बताया कि उसके नंबर दोस्तों से कम थे। इसलिए निराश था। शाम को मंदिर जाने की की बात कहकर घर से निकला। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैं...
यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : UP Board Results 2023 बांदा की बेटी अनुराधा गुप्ता ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऊंची छलांग लगाई है। अभावों के बीच सफलता की बड़ी लकीर खींचते हुए पूरे प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल की है। इस बेटी की सफलता से माता-पिता ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार और शहर के लोग भी खुद को गौरांवित महसूस कर रहे हैं। दरअसल, अनुराधा की सफलता इसलिए भी अद्भुत है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के तमाम संघर्षों से अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता पाई है। छात्रा अनुराधा गुप्ता बांदा के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पढ़ती हैं। स्कूल स्टाफ में भी छात्रा की उपलब्धि से खुशी का माहौल है। बिना कोचिंग अपने दम पर पाई सफलता उन्होंने 96.4 % अंक हासिल किए हैं। उनको 500 में से 482 अंक हासिल हुए हैं। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। उनके पिता रामचंद्र गुप्ता फेरी लगाकर प...
बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े

बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग के होम सिग्नल से पहले एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना से हर कोई हैरान रह गया। ट्रेन के आगे कूदते ही युवक के चीथड़े उड़ गए। उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। 18 साल के आसपास है उम्र जीआरपी सिपाहियों ने शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की उम्र लगभग 18 साल के आसपास है। वह कौन था और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। मृतक सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग का लोवर पहने था। उसके एक हाथ में मोबाइल नंबर भी लिखा मिला है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच ...
बांदा निकाय : बीजेपी-सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

बांदा निकाय : बीजेपी-सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी, सपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से प्रत्याशी मालती देवी बासू ने नामांकन कराया। बीजेपी से मालती देवी बासू इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, महिला प्रत्याशी के पति राम किशुन बासू और अन्य समर्थक मौजूद रहे। बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस से आदिशक्ति दीक्षित इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी आदिशक्ति दीक्षित ने भी अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचकर नामांकन भरा। उनके पति पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित भी इस मौके पर मौजूद रहे। समर्थक उत्साह से लवरेज नजर आए। सपा से गीता साहू, बसपा से रिजवाना बसपा प्रत्याशी रिजवाना नोमानी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पति एसएस नोमानी भी मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी गीता साहू ने भी अपना नामांकन कराया। इस मौके पर उनक...
बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सपा और कांग्रेस में ऐन वक्त पर बाजी पलट गई है। सपा में जहां दोबारा निवर्तमान अध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को टिकट देकर ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा दिया है। कांग्रेस और सपा ने देर रात बदले प्रत्याशी बताते चलें कि इससे पहले गीता साहू का टिकट काटते हुए सपा ने विदित त्रिपाठी की पत्नी रुचि को टिकट दे दिया था। रुचि भी नामांकन करा चुकी हैं। हालांकि, इससे पहले गीता साहू नामांकन करा चुकी थीं। उधर, कांग्रेस से संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। देर रात टिकट कट गया। अब आदिशक्ति कांग्रेस के टिकट पर बांदा नगर पालिका से चुनाव लड़ेंगी। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-...
Breaking : बांदा में हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Breaking : बांदा में हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों घायल संतोष और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रोफेसर की मौत, परिवार में कोहराम ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता, जंगल में चलती अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़...
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रोफेसर की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रोफेसर की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राजादेवी डिग्री कालेज में कार्यरत एक प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जानकारी के अनुसार मरका थाना के समगरा गांव के रहने वाले शिवकांत तिवारी (38) राजादेवी डिग्री कालेज में इतिहास के प्रोफेसर थे। बताते हैं कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को एक और बड़ी सफलता, जंगल में चलती अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ वहां से चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बड़े भाई कृष्णकांत तिवारी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उन्हों...
खास खबर : बांदा में BJP-SP के प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस-बसपा में सन्नाटा

खास खबर : बांदा में BJP-SP के प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस-बसपा में सन्नाटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका से होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं कांग्रेस और बसपा दोनों अबतक बांदा से नगर पालिका चुनाव किसे लड़ाएंगे, तय नहीं कर पाए हैं। अब समझा जा सकता है कि दोनों दलों की निकाय चुनाव को लेकर बांदा जिलास्तर पर तैयारियों की रफ्तार क्या है। कांग्रेस में अतर्रा-बांदा पर संशय बना कांग्रेस ने तो बांदा और अतर्रा नगर पालिकाओं को छोड़ जिले की बाकी नगर पंचायतों से प्रत्याशी घोषित कर भी दिए हैं, लेकिन बसपा की हालत तो और भी ज्यादा खराब है। बसपा जिले में कहीं अपने प्रत्याशी फाइनल नहीं कर पाई है। बसपा में कोई भी प्रत्याशी घोषित नहीं बसपा का जिला संगठन बेहद कमजोर नजर आ रहा है। अंदरखाने खबरें आ रही हैं कि...