Friday, August 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

भावभीनी विदाई : SP अभिनंदन, तेजतर्रार कार्यशैली और सरल-सौम्य स्वभाव के लिए आएंगे याद

भावभीनी विदाई : SP अभिनंदन, तेजतर्रार कार्यशैली और सरल-सौम्य स्वभाव के लिए आएंगे याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शानदार पारी खेलने वाले आईपीएस अधिकारी अभिनंदन का तबादला हो गया है। वह अब मिर्जापुर के पुलिस कप्तान बना दिए गए हैं। एक सरल, सौम्य व्यक्तित्व के धनी आईपीएस अभिनंदन के तबादले की खबर ने सभी को थोड़ा मायूस करने का काम किया। पुलिस लाइन में उनका विदाई समारोह हुआ। महकमे के अधिकारियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों ने भी उनको फूल-माला भेंटकर विदाई दी। 15 जून 2021 को आए थे बांदा के SP बनकर 15 जून 2021 को बांदा के एसपी बनकर आए अभिनंदन ने जिले की पुलिस को एक नया तेज-तर्रात पुलिसिंग वाला फेस दिया। बांदा पुलिस ने उनके नेतृत्व में कई एनकाउंटर किए। कई नामी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और गैंग का सफाया किया। उनके नेतृत्व में बांदा पुलिस ने सफलता के एक नहीं, बल्कि कई झंडे गाढ़े। ये भी पढ़ें : UP : देर रात 3 IPS के तबादले, अनिल कुमार बने चंदौली के SP   उनका व्यवहार ...
बांदा : नदी में कूदे अंशुल का शव मिला, परिजनों ने कही यह बात..

बांदा : नदी में कूदे अंशुल का शव मिला, परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा के रहने वाले गुलाब चंद्र वर्मा के बेटे अंशुल का आज शव नदी में उतराते मिला है। बताते हैं कि एक दिन पहले अंशुल (20) ने पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। गोताखोरों ने उनके शव की काफी तलाश की थी, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला था। इसी बीच आज उनका शव उतराता मिलने पर पुलिस ने बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं सीओ अतर्रा का कहना है कि मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका प्रयागराज से इलाज भी चल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा में करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..  ...
करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..

करंट से नवविवाहिता समेत दो की मौत, भाई के संदेह पर पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पंखे का प्लग लगाते समय दो युवतियां करंट की चपेट में आ गईं। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी झुलस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मरने वाली महिलाओं में नवविवाहिता भी शामिल हैं। भाई ने संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 महीने पहले ही हुई थी शादी जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के महुटा के कृष्ण कुमार की पत्नी लक्ष्मी (20) भी रात में पंखे का प्लग लगा रही थीं। वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई देवेंद्र पांडेय का कहना है कि उनकी बहन की शादी 3 माह पहले ही हुई थी। उन्होंने मौत पर संदेह जताया है। पुलिस ने मामले में कही यह बात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का लग रहा है। शव क...
बांदा में GGIC की छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक

बांदा में GGIC की छात्राओं ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने एक साईकिल रैली निकाली। इसमें करीब 200 छात्राओं ने सहभागिता की। रैली के रवाना होने से पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा ने बालिका शिक्षा, मेरी माटी-मेरा देश तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को उक्त कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समस्त बालिकाओं से आह्वान किया गया। रैली के माध्यम से पूरे जिले के विभिन्न मार्गों से यह प्रचार-प्रसार कर संदेश दिया गया, कि शिक्षा जीवन का अनिवार्य अंग है। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। ये भी पढ़ें : Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर.. ...
बेलगाम ओवरलोडिंग, मध्यप्रदेश के सिंडीकेट के आगे अधिकारी नतमस्तक, सरकार का भी डर नहीं..

बेलगाम ओवरलोडिंग, मध्यप्रदेश के सिंडीकेट के आगे अधिकारी नतमस्तक, सरकार का भी डर नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मध्यप्रदेश के बालू खनन के ओवरलोड ट्रकों को चलवाने वाले माफियाओं के सिंडीकेट के आगे अधिकारी नतमस्तक नजर आ रहे हैं। आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पूरे सरकारी सिस्टम का सिंडीकेट के माफिया मजाक सा उड़ा रहे हैं। हाल यह है कि इनको सरकार की सख्ती का भी डर नहीं है। सूत्र बताते हैं कि मध्यप्रदेश के इस सिंडीकेट के आगे बांदा के आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारी पूरी तरह से नतमस्तक हैं। सैकड़ों गाड़ियों रोज निकल रही हैं, लेकिन आरटीओ विभाग का कहना है कि कम ही गाड़ियां हैं। कार्रवाई करेंगे। मध्यप्रदेश के सिंडीकेट में बांदा के लोग कड़ी मध्यप्रदेश के इस सिंडीकेट में बांदा के कुछ लोग बड़े स्तर पर सक्रिय हैं, जो अधिकारियों और माफियाओं के बीच मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए...
Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार देर शाम यूपी सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बांदा के नए पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल बनाए गए हैं। अबतक वह चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक थे। 2016 बैंच के आईपीएस अधिकारी अंकुर इस समय चित्रकूट तैनात एसपी वृंदा शुक्ला के पति हैं। वह हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। हालांकि, वृंदा शुक्ला 2-014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और दो साल अपने पति से सीनियर हैं। वहीं अंकुर चंदौली के एसपी रहने से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी के पद पर तैनात रहे हैं। ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट..    https://samarneetinews.com/bjp-banda-who-will-become-new-district-president-such-speculations-continue/...
14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट..

14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने रविवार देर शाम 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अमरोहा, बांदा, सीतापुर, कन्नौज, मिर्जापुर और संभल समेत कई जिलों में नए पुलिस कप्तान तैनात किए गए हैं। अंकुर अग्रवाल को बांदा का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। अमरोहा के एसपी बने कुंवर अनुपम सिंह वहीं बांदा के एसपी रहे अभिनंदन को मिर्जापुर का पुलिस कप्तान बनाकर भेजा गया है। इसी क्रम में कन्नौज के एसपी रहे कुंवर अनुपम सिंह को अमरोहा का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। वहीं अमित कुमार आनंद को कन्नौज का पुलिस कप्तान बनाया गया है। चकेश मिश्रा को सीतापुर का एसपी बनाया गया है। अबतक वह संभल में तैनात थे। ये भी पढ़ें : Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत https://samarneetinews.com/special-news-personality-aradhana-her-life...
बांदा में ब्यूटीपार्लर संचालिका ने फांसी लगाई, यह वजह आई सामने..

बांदा में ब्यूटीपार्लर संचालिका ने फांसी लगाई, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फोन पर पति से विवाद के बाद एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने जब कमरे से वह बाहर नहीं निकली तो भीतर झांककर देखा। फांसी पर लटकती दिखने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शहर के धीरजनगर मोहल्ले में अंकिता सिंह (25) पत्नी अविनाश किराये के मकान में रहती थीं। वह ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव की रहने वाली उनकी मां नीलम का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 3 साल पहले फतेहपुर के रहने वाले अविनाश से हुई थी। पति दिल्ली के एक बैंक में काम करता है। अंकिता ससुराल में ही रहा करती थी। एक साल पहले ससुर की मौत हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम रंगदारी वसूल रहे माफिया, एमपी-महोबा की.. पति उसे दिल्ली नहीं ल...
BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम..

BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो (बांदा) : लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। यूपी में कम से कम 40 फीसदी जिलाध्यक्षों को बदले जाने की तैयारियां हैं। ऐसे में बुंदेलखंड में सभी की नजर बांदा जिले पर है। चर्चा है कि संगठनात्मक हित और दूसरे कारणों से बांदा जिलाध्यक्ष का बदला जाना भी तय है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर है कि संगठन का दायित्व किसी कर्मठ असल कार्यकर्ता को दिया जाएगा या फिर कोई रबड़ स्टांप बाजी मार ले जाएगा। हालांकि, कुछ अच्छे और कर्मठ नेताओं के भी नाम चल रहे हैं, जिन्होंने वास्तव में पार्टी की लंबे समय तक सेवा की है। इसलिए बांदा को लेकर इतनी ज्यादा चर्चा दरअसल, यह चर्चा इसलिए है क्योंकि फिलहाल जिले में कुछ संस्थाओं में बैठे जिम्मेदार रबड़ स्टांप की तरह काम कर रहे हैं। यह बात पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने स्वीकारते...
बहन की ससुराल में भाई न लगाई फांसी, लापता युवक का शव मिला, पढ़िए वजह..

बहन की ससुराल में भाई न लगाई फांसी, लापता युवक का शव मिला, पढ़िए वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से निकला युवक तीन दिन तक लापता रहा। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटकता मिला। वहीं एक युवक ने बहन की ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव के संजय यादव (26) का शव घर से दूर जंगल में एक बबूल के पेड़ से लटकता मिला। वहां मवेशी चरा रहे युवकों ने शव को देखा तो पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहुंचकर कब्जे में ले लिया। भाई ने घटना को लेकर कही यह वजह मृतक के भाई मनोज का कहना है कि संजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता। कहा कि वह 3 दिन पहले बिना बताए घर से चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। अब उनका शव लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। ये भी पढ़ें : UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष...