Thursday, November 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा : शिक्षकों ने जुलूस निकालकर उठाई मांगें, 18 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन विधायकों को सौंपे

बांदा : शिक्षकों ने जुलूस निकालकर उठाई मांगें, 18 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन विधायकों को सौंपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी विधानसभाओं में ब्लाकस्तर से आज विधायकों को 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। बांदा में सदर विधायक आवास पर शिक्षक ज्ञापन देने पहुंचे। बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विधायक आवास पहुंचे। बांदा में सदर विधायक को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक बड़ोखर खुर्द एवं महुआ ने संयुक्त रूप से ज्ञापन दिया। वहीं जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी। उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसी तरह नरैनी, बबेरू, तिंदवारी और अन्य ब्लाकों में भी ज्ञापन सौंपे गए। दरअसल, शिक्षक संघ ने ब्लाक स्तर से लेकर सभी विधानसभाओं के जनप्रतिनिधियों क...
Banda : हीरोपंती पड़ेगी भारी, कार की खिड़कियों पर लटककर स्टंटबाजी, पुलिस कर रही जांच..

Banda : हीरोपंती पड़ेगी भारी, कार की खिड़कियों पर लटककर स्टंटबाजी, पुलिस कर रही जांच..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महानगरों ने की तरह बांदा शहर में कुछ युवकों ने कारों को लेकर स्टंटबाजी की। चलती कारों की खिड़कियों पर लटककर, बैठककर स्टंड दिखाए। खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुद के साथ-साथ लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटैज के जरिए इन स्टंटबाजों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। https://twitter.com/akhileshaajtak/status/1691039504222838784 जानकारी के अनुसार बांदा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ कारें आगे-पीछे और तिरछी होकर चल रही हैं। किसी ने इस स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के भी संज्ञान में पहुंचा। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम का कहना है कि वायरल वीडि...
बेसब्र हुई मोहब्बत : शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को ले भागा युवक..

बेसब्र हुई मोहब्बत : शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को ले भागा युवक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी होने वाली पत्नी यानी मंगेतर को शादी से चंद महीने पहले लेकर भाग गया। वजह सिर्फ इतनी थी कि शादी तक उससे दूरी को लेकर सब्र नहीं हो पा रहा था। अब लड़की और लड़के दोनों पक्ष के लोग हैरान और परेशान हैं। उधर, लड़की के घर वाले तो कोतवाली तक पहुंच गए हैं। उन्होंने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तक कर डाली है। लड़की तिंदवारी तो लड़का मटौंध थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लड़की के पिता थाने पहुंचे, बुरी लगी यह बात जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि रविवार को वह बदौली प्रधान की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनकी पत्नी मवेशी चराने खेत गई थी। ये भी पढ़ें : UP : होटल और लाज में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 महिलाओं समेत 9 पक...
Banda : सभी के मन में सवाल, कौन है 65 साल की मृत महिला ?

Banda : सभी के मन में सवाल, कौन है 65 साल की मृत महिला ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक 65 साल की वृद्धा के शव ने बांदा में सनसनी पैदा कर दी। यह शव अतर्रा कस्बे में बिसंडा रोड पर स्थित नहर में उतराता मिला। गांव के लोगों की नजर पड़ी तो वहां भीड़ जुट गई। सभी वृद्धा को लेकर   कयास लगा रहे हैं। सैकड़ों की भीड़ जुटने के बाद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : बांदा में दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..  पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है। साथ ही शव लगभग 20 से 22 घंटे पुराना लग रहा है। उधर, अतर्रा थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही पता चलेगा, कि मृतका कौन हैं। उधर, घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा छाई रही। ये भी पढ़ें : UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा...
दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

दहेज का दानव : फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत 3 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक 22 साल की नवविवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला है। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि दहेज के लिए उसकी हत्या करके शव को लटका दिया गया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा लिखा गया है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस जानकारी के अनुसार अतर्रा क्षेत्र के बरेहड़ा गांव की रहने वाले बुद्धविलास विश्वकर्मा की पत्नी प्रियंका (22) का शव देर रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति ने देखा तो हल्ला मच गया। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतारा गया। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया। मृतका ...
बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

बांदा में घर से निकले युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में घर से बाहर निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। गिरवां थाना क्षेत्र के तेंदुही गांव के रहने वाले सुशील (20) पुत्र धरमपाल रविवार दोपहर धान की बेड़ लगाने खेत गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। ये भी पढ़ें : बांदा में नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात.. शाम को पता चला कि उसका शव अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया कोरिन पुरवा के पास रेलवे पटरी पर छत-विक्षत हालत में पड़ा है। लोगों ने शव को देखा तो लाइनमैन को जानकारी दी। मृतक के बड़े भाई अमर ने बताया कि वह खेत के लिए घर से निकला था। इसके बाद सेमरिया कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें :...
UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Politics लोकसभा 2024 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से कमर कस चुकी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर के जरिए सीधेतौर पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। दरअसल, प्रशिक्षण शिविर तो एक बहाना है, असल मकसद कार्यकर्ताओं के जोश को जगाना है। यही वजह है कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब बारी बुंदेलखंड की है। बांदा, फतेहपुर में 16-17 और 18 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर हैं। विधानसभा से लेकर निकाय चुनाव तक खुलकर सामने आई गुटबाजी ऐसे में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करना है। बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव बुंदेलखंड में चल रही सपा की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म कर पाएंगे। अकेले बांदा की बात की जाए तो यहीं सपा की गुटबाजी एक नहीं बल्कि कई चुनावों में पार्टी हार का बड़ा बन चु...
नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

नशेबाज पति, खाने पर नोंकझोंक और विवाहिता की मौत, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर केरोसिन से जलाकर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा शहर के मोहल्ला खुटला के रहने वाले योगमाया (30) पत्नी मुकेश आग से बुरी तरह से झुलस गईं। कानपुर ले जाते समय दम तोड़ा उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मृतका का पति मजदूरी करता है। शराब पीकर घर आया था। खाने को लेकर उसने पत्नी से विवाद किया। इसके बाद विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। ये भी पढ़ें : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR...
बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

बांदा में ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर, यह वजह आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवा ग्राम प्रधान की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं मौत की वजह बीमारी है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के केवटरा बदौली गांव के धरमपाल (36) ग्राम प्रधान थे। वह करीब सप्ताहभर पहले खेत से घर लौटते समय रास्ते में बीमार हो गए थे। कानपुर के बाद लखनऊ में चल रहा था इलाज परिवार के लोगों ने उन्हें बांदा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। फिर वहां से लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन धरमपाल को लेकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने दी है। ये भी पढ़ें : बांदा में दो सगी बहनों से गैंगरेप, एक के प्रेगनेंट होने पर खुलासा, पांच के खिलाफ FIR.. htt...
बड़ा हादसा, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, महिला और बच्ची की मौत, एक महिला गंभीर..

बड़ा हादसा, फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, महिला और बच्ची की मौत, एक महिला गंभीर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र में तड़के सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। फुटपाथ पर सो रहे महिला और एक 10 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब एक खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रेक ने तेज रफ्तार में आकर टक्कर मार दी। आगे वाले ट्रक से दो महिलाएं और एक बच्ची कुचल गए। घायल महिला का चल रहा इलाज जानकारी के अनुसार कताई मिल के पास शिवपतिया (50) निवासी काशीराम कालोनीऔर ज्योति (10) पुत्री संदीप निवासी भूरागढ़ दोनों फुटपाथ पर सो रही थीं। एक महिला क्रांति वर्मा घायल है। वहीं एक ट्रक खड़ा था। इसमें देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित दूसरी गाड़ी ने आकर टक्कर मार दी। उनको बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। शवों ...