Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। उक्त महिला मायके में रह रही थी। घटना को महिला के मौसरे भाई ने अंजाम दिया। महिला देखते ही देखते आग का गोल बन गई। किसी तरह उसने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कई टीमें आरोपी की तलाश में हैं। महिला को ले जाना चाहता था साथ महिला के विरोध से हैवान बन गया और उसे जिंदा जला दिया। यह भी कहा जा रहा है कि महिला को आरोपी कहीं साथ ले जाना चाह रहा था। इंकार करने पर उसे जिंदा जला दिया।  ये भी पढ़ें : बांदा में बहू ने की थी सास की हत्या, अब ससुर ने भी तोड़ा दम यह तय है कि उसने पूरी योजना के साथ इस खौफनाक वारदाक को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पलरी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला की शादी शहर के ए...
UP : बांदा में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, आपसी विवाद में की वारदात

UP : बांदा में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, आपसी विवाद में की वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक चाचा ने अपने भतीजे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण लेन-देन का आपसी विवाद बताया जा रहा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। हत्या का कारण आपसी विवाद है। आरोपी बंदूक लेकर मौके से फरार जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले जीतेंद्र (30) बीती रविवार रात करीब 8 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी नशे में उनका चाचा देवीचरण वहां पहुंचा। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्र ने लगाई फांसी, वजह को लेकर परिजनों ने कही यह बात.. बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक से भतीज पर गोलियां चला दीं। बताते हैं कि गोली भतीजे क...
UP : बांदा में बहू ने की थी सास की हत्या, अब ससुर ने भी तोड़ा दम

UP : बांदा में बहू ने की थी सास की हत्या, अब ससुर ने भी तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लगभग 12 दिन पहले एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी थी। अब पत्नी की मौत से आहत पति ने भी बीमार होकर दम तोड़ दिया है। मृतक ने अपनी बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। मामले में हत्यारोपी बहू पहले से जेल में है। उधर, पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है। वहीं परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत से वह काफी परेशान थे। शाहपुर सानी गांव का मामला जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी गोमती की 25 सितंबर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बाद में खुलासा हुआ था कि बहू गुड़िया उर्फ सरोजा ने ही घरेलू कलह में अपनी सास की चक्की की पटिया मारकर हत्या की थी। यह है पूरी घटना पुलिस ने पति ओमकार की तहरीर पर मुकदमा लिखकर बहू को जेल भेजा था। अब खबर आई है कि पत्नी की मौत से परेशान ओमकार ने भी दम तोड़ दिया है। उनके बेटे रोहित ने बताया कि पिता ओमकार, मां ...
बांदा : छात्र ने लगाई फांसी, वजह को लेकर परिजनों ने कही यह बात..

बांदा : छात्र ने लगाई फांसी, वजह को लेकर परिजनों ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार का बड़ा बेटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना कस्बा चिल्ला के नई बस्ती के रहने वाले समीर सोनकार का बेटा सनी (20) सोनकर ने घर में फांसी लगा ली। दो भाइयों में बड़ा था मृतक घटना की जानकारी परिवार को उस समय हुई जब शाम को छात्र की मां घर पहुंची। बेटे का शव देखकर मां की चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग भी दौड़कर पहुंचे। ये भी पढ़ें : Kanpur : आंखों के डाॅक्टर की गंदी नजर, अब पुलिस को तलाश..महिला Doctor से छेड़छाड़ का मामला मृतक के चाचा विजय का कहना है कि मृतक चिल्ला में ही एक कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा था। ...
बांदा : निरीक्षण भवन का लोकार्पण, जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले..

बांदा : निरीक्षण भवन का लोकार्पण, जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने आज तिंदवारी में सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृह का पुनरुद्धार होने के बाद लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधिवत पूजन हुआ। इसके बाद राज्यमंत्री निषाद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि इस निरीक्षण भवन के पुनरुद्धार से आने वाले दिनों में केन-बेतवा परियोजना और विभागीय परियोजनाओं की बैठकें सुचारू रूप से हो सकेंगी। बताते हैं कि निरीक्षण गृह का निर्माण करीब 1910 में हुआ था। इसके बाद से यह काफी जीर्ण-शीर्ण हालत में था। केन नहर प्रखंड (बांदा) द्वारा पुनरुद्धार कार्य संपन्न कराया गया है। इसके बाद क्षेत्रीय सिंचाई विकास के कार्यों को ज्यादा गति मिल सकेगी। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय पार्टी नेता और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा क...
UP : बांदा में बड़ी घटना, तालाब में डूबकर भाई-बहन की मौत

UP : बांदा में बड़ी घटना, तालाब में डूबकर भाई-बहन की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना आज शनिवार की है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरोरी गांव के मनीष (7) पुत्र रामकेश यादव और उसकी चचेरी बहन अंतिमा (6) पुत्री शिवशंकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में साथ पढ़ते थे। तालाब किनारे रखे मिले बच्चों के कपड़े बताते हैं कि शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद दोनों भाई-बहन गांव के तालाब जा पहुंचे। वहां उनके कपड़े तालाब किनारे रखे मिले। माना जा रहा है कि बच्चे तालाब में नहाने लगे और गहरे पानी में जाने के कारण उनकी डूबने से मौत हो गई। तालाब में उतराते दिखे दोनों के शव उधर, परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे रहे। देर शाम लोगों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब दो बच्चों के शव तालाब में उतरात...
Breaking : बांदा में सड़क हादसे, किसान समेत दो लोगों की मौत

Breaking : बांदा में सड़क हादसे, किसान समेत दो लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक किसान थे जो खाद लेकर घर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के गिरधारी (36) किसान थे। खेती करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। बिसंडा में पहली घटना बताते हैं कि बीती शाम बाइक लेकर खाद घर लौट रहे थे। रास्ते में कुषमा और थनैल गांव के बीच उनकी बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके उनकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर पहचान की और फिर परिजनों को जानकारी दी। बबेरू में दूसरी घटना मृतक के चचेरे भाई मनबोधन का कहना है कि मृतक अपने पीछे पत्नी मंटू देवी के अलावा 4 बेटी 2 बेटे छोड़ गए हैं। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन ...
Banda : सांप ने 7 बार अर्चना को काटा, मगर अबकी बार अस्पताल..

Banda : सांप ने 7 बार अर्चना को काटा, मगर अबकी बार अस्पताल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के रहने वाले दिलीप कुमार की पत्नी अर्चना (24) को सांप ने काट लिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबतक सांप महिला को 7 बार काट चुका है। पति ने बताई यह बात जानकारी के अनुसार अर्चना खेत में गाय घुसने के कारण उसे भगाने दौड़ीं। बताते हैं कि गाय हमलावर होकर उनके पीछे ही दौड़ पड़ी। इसपर अर्चना भागने लगीं और गिर पड़ीं। बताते हैं कि तभी सांप ने उनकी ऊंगली में काट लिया। चीखती हुई घर पहुंचीं। ये भी पढ़ें : अंध विश्वास ने ली जान, बांदा में युवक को सांप ने काटा और परिजन.. अब जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के पति ने बताया कि सांप बीते छह साल में 6 बार उनकी पत्नी को काट चुका है। यह भी कहा कि घर में ही नाग देवता की पूजा करके हर बार ठीक...
UP : प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी के साथ की थी अजय की हत्या, पुलिस का खुलासा

UP : प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी के साथ की थी अजय की हत्या, पुलिस का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ई-रिक्शा में मिले शव की घटना का पुलिस ने 4 दिन में ही खुलासा कर दिया है। संदेह सही साबित हुआ, हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका ने शराब पिलाकर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर अजय की हत्या करने का जुर्म कबूला है। मन भरने पर लगाया पहले को ठिकाने जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा में 1 अक्टूबर को ई-रिक्शा में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बबेरू के अंबेडकरनगर निवासी अजय वर्मा के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक पत्नी से अलग अपनी प्रेमिका रेखा के साथ किराए पर बांदा में रहने लगा था। पत्नी ने लिखाई थी हत्या की रिपोर्ट पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ बबेरू में ह...
बांदा : नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक घटना, बहनों संग मंदिर गए भाई की डूबने से मौत

बांदा : नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक घटना, बहनों संग मंदिर गए भाई की डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नवरात्र के पहले दिन अपनी दो बड़ी बहनों के साथ मंदिर से पहले बागै नदी नहाने गए मासूम की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कालिजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के वीरेंद्र सिंह का बेटा 12 वर्षीय मोहित अपनी बड़ी बहन नेहा (18) और खुशबू (14) के साथ बागै नदी नहाने गया था। नदी में नहाकर देवी दर्शन की थी तैयारी बताते हैं कि नदी किनारे देवी मंदिर भी है। तीनों भाई-बहन की योजना नदी नहाने के बाद मंदिर में देवी दर्शन की थी। इसी बीच नहाते समय पैर फिसलने से मासूम मोहित नदी में डूब गया। बहनों ने मदद के लिए शोर मचाया। सूचना पाकर गांव के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे की https://samarneetinews.com/banda-taunts-for-not-having-son-became-...