Saturday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

ललितपुर में ममेरी बहन की शादी में आई युवती बदहवास मिली, दुष्कर्म की आशंका

ललितपुर में ममेरी बहन की शादी में आई युवती बदहवास मिली, दुष्कर्म की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः ललितपुर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है लेकिन पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। बताया जाता है कि जिले के थाना पाली के एक गांव में एक युवती अपनी ममेरी बहन की शादी में आई हुई थी। इस दौरान अचानक वह कहीं लापता हो गई। इसके बाद युवती बदहवास हालत में परिवार वालों को मिली। उसके सिर में चोट मारपीट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि उसके साथ कुछ जबरदस्ती हुआ है और विरोध करने पर मारापीटा भी गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कुछ दबे मुंह गैंगरेप की बात भी कह रहे हैं। पाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
10 साल बांदा में सेवा देकर विदा हुए डा. डीके सिंह

10 साल बांदा में सेवा देकर विदा हुए डा. डीके सिंह

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बदौसा में 10 साल तक सेवा करने के बाद राजकीय पशु चिकित्सालय (बदौसा) में तैनात डा. डीके सिंह ने तबादले पर विदाई ली। बताते हैं कि  पशुपालन विभाग में लगातार सेवा के बाद आज जारी इलाहाबाद के लिए उनका स्थानांतरण हो गया। उनके अच्छे स्वभाव और सौम्य व्यवहार के चलते लोगों का उनसे काफी जुड़ाव हो गया था। ..अब दुनिया सुनेगी बुंदेलखंड के किलों की वीर गाथा यही वजह रही कि उनके तबादले की खबर से लोग दुखी थे। उनको जाते समय विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों द्वारा एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित इस विदाई समारोह में डा. सिंह को विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लोगों ने उनको उपहार भी दिए।...
बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खप्टीहाकला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फासी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। खप्टीहाकला गांव निवासी राजेश की पत्नी आशा देवी (32) घर में अकेली थी। घर के सभी लोग काम से बाहर चले गए थे। बताते हैं कि उसी दौरान आशा ने घर के अंदर बने कमरे के छप्पर की धन्नी में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।...
कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक में कार्यसमिति विस्तार पर चर्चा

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के तिंदवारी क्षेत्र के भुजौली गांव में आदर्श मुकुंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कुर्मी क्षत्रिय उत्थान समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के तत्वाधान में आयोजित सामाजिक विकास के कार्यों की सफलता को लेकर संगठन के लोगों की सराहना की गई। इस दौरान आय-व्यय का ब्योरा रमेश सिंह पटेल ने पटेल ने दिया। बैठक की अध्यक्षता भूपत सिंह पटेल ने किया। इसका संचालन जगदीश पटेल ने किया।  बैठक में सामूहिक विवाह की समीक्षा, पत्रिका प्रकाशन व कार्यसमिति विस्तार पर विचार किया गया। साथ ही निष्क्रिय सदस्यों पर चर्चा की गई। बैठक में देशराज उमाशंकर, हनुमान दास, बृजेंद्र सिंह समेत संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।...
बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

बांदा में भाई की ससुराल से लौट रहे दो युवक घायल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोतवाली के गुरेह गांव के पास पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र गोरेलाल तथा बृजेश यादव पुत्र रामकरण यादव बीती रात बांदा कोतवाली की गुरेह गांव गए थे। कोतवाली के गुरेह गांव के पास सड़क पर पेड़ से बाइक टकराने से हुआ हादसा  वहां ये लोग अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव गोखरही से लौटकर बाइक से वापस आ रहे थे।  रास्ते में बिलगांव के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़ वे लोग देख नहीं पाए और उससे जा टकराए। ललितपुर में छात्रा की टीसी पर खराब आचरण लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित इससे दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।...
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी कोतवाली के गांव पिपरहरी के बाहर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह ही मौके पर जुट गई। गांव के चौकीदार ने नरैनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ भी उसकी पहचान नहीं कर पाई। बाद में पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया। नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही है। उधर, शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करके अज्ञात का शव यहां डाल दिया है ताकि उसकी पहचान न हो सके।...
हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

हमीरपुर जेल में पिटाई मामले में अज्ञात पर मुकदमा, सीओ को जांच

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बीते दिनों हमीरपुर जेल में पिटाई के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीआईजी जेल ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच अब सीओ सदर को सौंपी गई है। बताते चलें कि हमीरपुर जेल में कैदियों की बेरहमी से पिटाई का एक वीडीयो वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। साथ हीजेलों के हालात को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसके बाद शासन ने जेल अधीक्षक हरीबक्स सिंह समेत एक अन्य अधिकारी को निलंबित कर दिया था। अब मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अगर सही ढंग से निष्पक्ष जांच हो जाती है तो सही बात सामने आने की संभावना है।...
ललितपुर में छात्रा की टीसी पर “खराब आचरण”, लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित  

ललितपुर में छात्रा की टीसी पर “खराब आचरण”, लिखने वाला हेडमास्टर निलंबित  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः शिक्षक भगवान से बढ़ा होता है लेकिन इस दौरान इस बात के मायने काफी बदल गए हैं। व्यक्ति खुन्नस और रंजिश मन में पालकर बैठने वाले शिक्षकों ने अपने पद की मर्यादा लांघना शुरू कर दिया है और खुलेआम अपने शिक्षक जैसे पूज्यनीय पेशे को कलंकित कर रहे हैं। ललितपुर के बार ब्लाक के गदयाना गांव के स्कूल से जुड़ा मामला, जांच के बाद कार्रवाई   व्यक्तिगत खुन्नस में एक छात्रा की टीसी पर खराब आचरण की टिप्पणी लिखना एक प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया। दरअसल, छात्रा को खराब आचरण की टिप्पणी के चलते किसी स्कूल में दाखिला नहीं मिल रहा था और आखिरकार उसने इसका कारण जानने के बाद शिक्षा अधिकारियों से मामले की शिकायत की। खराब आचरण की टिप्पणी के बाद छात्रा का कहीं नहीं हुआ दाखिला, बीएसए ने की कार्रवाई  किसी छात्रा की टीसी पर इस तरह की बेवजह टिप्पणी का मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान ...
चौपाल में विधायक ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

चौपाल में विधायक ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद में चलाई जा रही जनचौपाल के क्रम में आज सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी बिसंडा ब्लॉक के ग्राम तेंदुरा में चौपाल आयोजित की। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विधायक ने मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण को कहा। इसी दौरान विधायक दिवेदी ने ग्राम सचिव से गाँव के विकास की आधारभूत जानकारी मांगी। बताया गया कि गांव में अबतक 1214 परिवारों को शौचालय हेतु धन निर्गत किया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 198 के सापेक्ष 90 आवास ग्राम के लाभार्थियों को आवास हेतु धन निर्गत किया गया है। विधायक ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि सरकार की एक बहुमहत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत है जिसके अंतर्गत प्रत्येक गरीब परिवार को 5 लाख तक के इलाज हेतु सर...
बांदा में लग्न लेकर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 1 की मौत, 6 घायल

बांदा में लग्न लेकर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 1 की मौत, 6 घायल

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी की लग्न लेकर फतेहपुर जिले के एक गांव जा रहा मध्यप्रदेश का परिवार बांदा में हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मध्यप्रदेश के पन्ना के बृजपुर का परिवार बेटी का लग्न लेकर जा रहा था फतेहपुर के दतरौली गांव   बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के जिला पन्ना के बृजपुर निवासी संतोष तिवारी अपनी बेटी निधि की लग्न लेकर फतेहपुर जिले दतरौली गांव जा रहे थे। साथ में परिवार के अन्य लोग भी थे। यह पूरा परिवार छोटे हाथी (टेंपो) में सवार था। कुछ लोग आगे बैठे थे और कुछ लोग पीछे बैठे हुए थे। रास्ते में जब इनका वाहन बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के आगे पहुंचा। वहां सामने से आ रहे तेज र...