Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कांग्रेस का दिपावली धमाका, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की पत्नी के भाई संजय ने थामा कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस नेता कमलनाथ व संजय सिंह।

समरनीति न्यूज, भोपालः मध्य प्रदेश में चुनावों से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर में बगावत ने भाजपा को बड़ा झटका दे डाला है। सीएम शिवराज के साले, यानि उनकी पत्नी साधना सिंह के भाई संजय सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यह घटनाक्रम आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ा असर डालने वाला साबित हो सकता है। इस घटनाक्रम की जानकारी दिल्ली में एक प्रेसकांफ्रेंस में खुद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने दी। इस तरह दिल्ली में पीसीसी चीफ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया व दीपक बावरिया की मौजूदगी में संजय सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

अभिनेता से नेता बने संजय ने बोला भाजपा पर हमला  

कांग्रेस का हाथ पकड़ते ही पूर्व अभिनेता शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा में नामदारों को आगे लाया जा रहा है जबकि कामगारों को किनारे किया जा रहा है। बीजेपी की पहली सूची को टारगेट करते हुए कहा कि नेताओं के भाई और भतिजों को टिकट दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के इस पूर्व मंत्री और 5 बार एमएलए रहे नेता ने घर वापसी कर भाजपा को दिया तगड़ा झटका.. 

भाजपा की बुराई और कांग्रेस नेता कमलनाथ की तारीफ करते हुए संजय सिंह ने कहा है कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ जी ने जो कुछ किया है वह वाकई काबिले तारीफ है। कहा कि अब मध्य प्रदेश कमलनाथ जी के नाम से जाना जाएगा।

चुनावों से पहले कांग्रेस का बड़ा धमाका  

राजनीतिक हलके में माना जा रहा है कि चुनावों से पहले शिवराज के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा धमाका किया है। चुनावी धुरंधर मान रहे हैं कि संजय सिंह का कांग्रेस में आना बिना शर्त नहीं होगा। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि  संजय को शिवराज के सामने उनकी विधानसभा सीट बुधनी से कांग्रेस उतार सकती है।