Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

अभी-अभी झांसी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से हड़कंप, काबू पाने में जुटे रेलवे अधिकारी

अभी-अभी झांसी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग से हड़कंप, काबू पाने में जुटे रेलवे अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः आज रविवार सुबह कुछ देर पहले ही झांसी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हरकत में आए रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पाने की तैयारियां शुरू कर दीं। अभी तक अधिकारी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में लगे हैं। प्लेटफार्मों को खाली करा लिया गया है। हांलाकि फिलहाल इस अग्निकांड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्लेटफार्म नंबर - 4 के फुट ब्रिज के नीचे केबिल बाक्स में धमाके के साथ लगी आग, प्लेटफार्म कराए गए खाली  आज सुबह झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 के फुट ब्रिज के नीचे लगे केबिल बाक्स में अचानक तेज धमाका हुआ। इससे पहले कि वहां मौजूद यात्री या वेंडर कुछ समझ पाते, तेजी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ये भी पढ़ेंः झांसी में दिनदहाड़े पेट्रोलपंप मालिक की कार पर ताबड़तोड़ फायर...
बांदा में धूमधाम से मना हरियाली तीज, जमकर डांडिया-गरबा

बांदा में धूमधाम से मना हरियाली तीज, जमकर डांडिया-गरबा

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक स्टूडियो में हरियाली तीज का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियों इकट्ठा हुईं और सभी ने मिलकर गरबा, डांडिया नृत्य का आनंद लिया। बच्चों को भी श्रंगार करके कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भी खूब मस्ती की। शहर के एक स्टूडियो में धूमधाम से हुआ कार्यक्रम, महिलाओं-युवतियों ने मचाया धमाल  इन सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां पहनी हुई थी। इसलिए पूरा माहौल हरे रंग में रंग सा गया। इस दौरान अग्रिमा और अविरल बाल कलाकारों को महिलाओं ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कराके झूला झुलाया गया। ये भी पढ़ेंः इन ट्रेंडी फुटवियर्स के साथ गर्मियों में दीजिए खुद को हॉट लुक सभी ने एक साथ पूरे विधि-विधान के साथ तीज का त्यौहार मनाया। इस दौरान कई गीतों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस दौरान मीना, संध्या, प्रभा, बबिता,...
बांदा में देर रात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एके सिंह तैनात

बांदा में देर रात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एके सिंह तैनात

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कैशियर लूटकांट के संदिग्ध का चौकी से भागने पर देर रात में बांदा कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव लाइन हाजिर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव के समय में वारदातों के बढ़ने को लेकर पहले ही उनपर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। कोतवाली से हत्याकांड के आरोपी के भागने पर एसपी ने की कार्रवाई  बताया जाता है कि शहर से सटे इलाके में बैंक के कैशियर हत्याकांड मामले में पुलिस कोई सुराग लगाने में नाकाम रही थी। इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था लेकिन आज देर शाम वह युवक कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में अवैध वसूली के लिए सबसे बदनाम पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, पढ़िये कैसे गिरी गाज.. पहले पुलिस मामले को दबाए रही। लेकिन बाद में यह खबर फैल गई। मामले में पुलिस की लापरवाही और ढिलाई पर एसपी शालिनी ने कोतवाली प्रभ...
बांदा में रहस्यमय ढंग से दो बहनों की नहर में डूबने से मौत, जांच में उलझी पुलिस

बांदा में रहस्यमय ढंग से दो बहनों की नहर में डूबने से मौत, जांच में उलझी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में हुई एक ह्रद्य विदारक घटना में दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों घर से शौच के लिए गई थीं। दोनों कैसे नहर में गिरीं यह अभी रहस्य है। कुछ लोगों का कहना है कि पहले बड़ी बहन कूदी और बाद में उसे बचाने के लिए छोटी ने छलांग लगा दी। लेकिन यह सब अनुमान है। हां, घटना से पहले शाम को बड़ी बहन जिसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी, उसको किसी से फोन पर बात करते हुए देखा गया था। दोनों के शव आज नहर में उतराते हुए दिखे हैं। छोटी चचेरी बहन के साथ घर से शौच के लिए निकली थी विवाहित युवती, अगले दिन सुबह मिलीं दोनों की लाशें  बताते हैं कि थाना क्षेत्र के ग्राम बरेहंडा निवासी जगतराम वर्मा की नवविवाहित बेटी आरती (19) की शादी बांदा के ही नरैनी तहसील के ग्राम रिसौरा में बीते माह 9 जुलाई को पप्पू नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी। वह  1 महीने पहले मायके बरेहंडा आई  थी। क्या हुआ कैसे च...
बुंदेलखंडः कहने के बाद भी नहीं जागा वनविभाग, ‘रामराज’ ने ले डाली एक और महिला की जान

बुंदेलखंडः कहने के बाद भी नहीं जागा वनविभाग, ‘रामराज’ ने ले डाली एक और महिला की जान

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः अवैध पेड़ों के अवैध कटान के लिए बदनाम बुंदेलखंड के वनविभाग की लापरवाही अब आम आदमी के लिए जानलेवा साबित होने लगी हैं। इस विभाग की लापरवाही और गैरजिम्मेदारी का हाल यह हो चुका है कि चेतावनी के बाद भी विभाग के अधिकारी चेतने को तैयार नहीं। चित्रकूट में फारेस्ट डिपार्टमेंट की लापरवाही के चलते रामराज ने आज एक और महिला की जान ले डाली। जबकि दूसरी को मरणासन्न करते-करते छोड़ा। हम बात कर रहे हैं रामराज नाम के एक वन रोज यानी नील गाय की। पहले भी वनरोज के हमले में 1 व्यक्ति की हो चुकी मौत और 20 से ज्यादा पहुंच चुके हैं अस्पताल  जो बीते करीब एक साल से लोगों पर जानलेवा हमला करके कई जानें ले चुका है और कई को अस्पताल पहुंचा चुका है लेकिन शिकायतों पर आंखें मूंदे बैठे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कुछ करने को तैयार नहीं हैं। बताया जाता है कि जारोंमाफी गांव की रहने वाली मुन्नी देवी...
बांदा की प्रज्ञा, रश्मि और सिमरन का क्रिकेट ट्रायल के पहले राउंड में सेलेक्शन

बांदा की प्रज्ञा, रश्मि और सिमरन का क्रिकेट ट्रायल के पहले राउंड में सेलेक्शन

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बांदा की तीन महिला खिलाड़ियों ने क्रिकेट ट्रायल में पहला राउंड पार कर लिया है। इन खिलाड़ियों में रश्मि गौतम, प्रज्ञा दिवेदी और सिमरन सिंह शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का टेस्ट कानपुर के कमला क्लब में हुआ। ये तीनों खिलाड़ी जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बांदा) की ओर से यहां हिस्सा लेने आईं थीं। यह जानकारी एसोसिएशन के वासिफ जमां ने दी। अब दूसरे राउंड में फिर होगी 300 खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत, 60 बेस्ट का होगा सेलेक्शन   श्री जमां ने बताया है कि अभी कुल 300 बालिका खिला़ड़ियों को छांटा गया है। इसके बाद दूसरे राउंड में 60 बच्चों का सेलेक्शन होगा। इनके बीच क्रिकेट मैच कराए जाएंगे। इन मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा जाएगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में जोरदार ढंग से क्रिकेट में भिड़ीं टीमें, विजेताओं को पुरस्कार मैच संपन्न होने के बाद प्रतिभा के आधार...
दूसरे के सर्टिफिकेट पर प्रिंसिपल बन बैठा मुन्ना भाई, ऐसे खुली पोल..

दूसरे के सर्टिफिकेट पर प्रिंसिपल बन बैठा मुन्ना भाई, ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में मुन्ना भाइयों की कमी नहीं है। बस देर तो उनको पकड़ने भर की है। जी हां, राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मुन्ना भाई एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है जिसने दूसरे के सर्टिफिकेट पर न सिर्फ नौकरी हासिल की। बल्कि स्कूल का प्रधानाचार्य बनकर स्कूल भी संभाल लिया। लेकिन किसी ने सही कहा है कि धोखेबाजी ज्यादा नहीं चलती। एक न एक दिन उसकी पोल जरूर खुल जाती है। आखिरकार यह मुन्ना भाई भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल अब यह 'साहब' यह जेल की हवा खाने जा रहा है। एसटीएफ लखनऊ ने जांच के बाद दबोचा, मुकदमा दर्ज करके भेजा जा रहा जेल  यह चौंकाने देने वाला धोखाधड़ी का मामला यूपी के अंबेडकर नगर से जुड़ा है। बताया जाता है कि अंबेडकर नगर के टांडा में प्राथमिक विद्यालय बरहमपुर गांव के सरकारी स्कूल में रामानंद नाम का प्रधानाध्यापक नौकरी कर रहा था। नौकरी पाने के लिए उसने पूरी फर्जीवाड़ा कर डाला। ये भी प...
खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्तां

खास खबरः अटल बिहारी बाजपेई की शख्शियत से जुड़ीं कुछ अनसुनी-अनकहीं दास्तां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अटल बिहारी बाजपेई राजनीतिक शिखर का एक ऐसा नाम है जिसे सुनकर पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं के ह्रदय में भी आदर का भाव आ जाता है। यह बात कहने में बहुत आसान है लेकिन ऐसा व्यक्तित्व होना अपने आप में बहुत ही बड़ी बात है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी इसकी मिसाल रहे हैं। पक्ष ही नहीं विपक्ष भी दिल थामकर सुनता था अटल जी के भाषण, हर कोई था इस प्रखर वक्ता की बातों का कायल  एक राष्ट्रवादी नेता के साथ-साथ उदारवादी चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले अटल बिहारी बाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को देश के ग्वालियर में हुआ था। वह वहीं जन्मे और पले-बढ़े भी। ग्वालियर में कमल का बाग इलाके की गलियों में बचपन बिताने वाले अटल जी के पिता कृष्णकांत बाजपेई भी एक कवि थे और वे मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे लेकिन अटल जी का पूरा बचपन और युवावस्था का काफी समय ग्वालियर में ह...
श्रद्धांजलिः अटलमय हुआ सोशलमीडिया, अटल जी के पुराने वीडियो और फोटो हैं छाईं…

श्रद्धांजलिः अटलमय हुआ सोशलमीडिया, अटल जी के पुराने वीडियो और फोटो हैं छाईं…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बुंदेलखंड, भारत, वीडियो
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा में दिया गया अटल जी के ऐतिहासिक भाषण का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग उनको याद करके खुद की आंखें नम होने से नहीं रोक पा रहे हैं। सिर्फ 1 मिनट 10 सेकेंड का वीडियो आपको महसूस करा देगा कि अटल जी को सुनने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों क्यों चुप रहकर स्वअनुशासन में बंध जाते थे। शायद, ठीक ही कहा जाता है कि जब अटल जी बोलते थे तो उनकी जुबान पर सरस्वती जी विराजमान रहती थीं। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पूरा देश दे रहा अपने प्यारे नेता को श्रद्धांजलि, सभी डूबे हैं शोक की लहर में   आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धांजलि दे रहा है। पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ के लोगों की आंखें नम है और दिल में किसी अपने के बिछड़ जाने जैसा दुख-दर्द है। इसकी वजह अटल जी का वह व्यक्तित्व है जो हर किसी को ...
बांदा के फेमस मिठाई वाले रामकिशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को जेल

बांदा के फेमस मिठाई वाले रामकिशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को जेल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में मिठाई के फेमस दुकानदार रामकिशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को अदालत ने आज जेल भेज दिया। दरअसल, अदालत ने 9 साल पुराने एक मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। 9 साल पुराने मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाई सजा, 5 साल जेल, जुर्माना  बताया जाता है कि दुकानदार बासू घरेलू गैस सिलेंडरों से दुकान का काम करता रहा है। इसी शिकायत को लेकर उसके खिलाफ 21 अगस्त 2009 को शहर कोतवाली में 3/7 वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला की प्रसव के बाद मौत, जमकर बवाल-हंगामा, महिला सीएमएस के खिलाफ होगी जांच इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाते हुए राम किशन गुप्ता उर्फ बासू बाबा को पांच साल की कैद और 25 हजार रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ का ठेकेदार और गुर्गे थे उन्नाव मे...