Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदाः पति की आंखों के सामने देखते ही देखते पत्नी की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बिखरा शव..

बांदाः पति की आंखों के सामने देखते ही देखते पत्नी की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में बिखरा शव..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति के सामने ही उसकी पत्नी की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पत्नी का शव तीन टुकड़ों में बट गया। यह घटना उस वक्त हुई जब महिला, पति के साथ जानवरों के लिए चारा काट रही थी। चारा काटने की मशीन में फंसी साड़ी  बताया जाता है कि शहर से सटे गांव तिंदवारा के मजरा नंदूपुरवा की रहने वाली सुबरा (30) अपने पति रामपाल के साथ जानवारों के लिए शाम को चारा काट रही थी। बताते हैं कि चारा काटते समय महिला मशीन के पास नीचे बोरियां बिछाने लगी। ये भी पढ़ेंः भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम.. इस दौरान उसकी साड़ी मशीन में फंस गई। इससे वह बुरी तरह से मशीन में उलझकर पटखनी खा गई। बताते हैं कि जबतक पति ने मशीन को बंद किया, महिला का शरीर 3 टुकड़ों में बंट गया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची प...
बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी का शव लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस, विकासभवन में शोकसभा..

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी का शव लटका मिला, छानबीन में जुटी पुलिस, विकासभवन में शोकसभा..

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके हैं। मृतक तिंदवारी ब्लाक की चिल्ला ग्राम पंचायत में तैनात थे। बताया जाता है कि बांदा शहर के क्योटरा, मुक्तिधाम इलाके में रहने वाले अंकित निषाद (25) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। शव छत के पंखे वाले कुंडे से गमझे के सहारे लटक रहा था। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब मृतक की मां उसके लिए नाश्ता लेकर पहुंची। मां ने खिड़की से लटकता देखा बेटे का शव मां किरन देवी के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो सभी को चिंता हुई। खिड़की से झांककर देखने पर अंदर बेटे का शव लटकते देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में परिजनों द्वारा शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी होने पर बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह ने मौके पर पहु...
बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए बाप की गोली मारकर ली जान, पकड़ा गया..

बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए बाप की गोली मारकर ली जान, पकड़ा गया..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मानवीय रिश्तों के कत्ल की एक बेहद हिला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन एक एक छोटे से टुकड़े के लिए एक कलयुगी बेटे ने अपने ही बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कलयुगी बेटा अपने बाप की इकलौती संतान था और उसे मां-बाप ने बड़े प्यार से पालपोष कर बढ़ा किया था। जिले में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी वहां से भाग निकला। मामले में परिवार की एक बहू की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बाद में हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पिता जमीन बेचने से किया था इंकार   बताया जाता है कि जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बिलगांव के रहने वाले गुलाब सिंह (60) शाम के वक्त घर से कुछ दूरी पर कुएं के चबूतरे पर बैठे थे। इसी बीच उनका बेटा रामराज वहां पहुंचा और पिता से जमीन ...
यूपी गठबंधन में जुड़ा एक और नया अध्याय, ये छोटे दल भी हुए साथ..

यूपी गठबंधन में जुड़ा एक और नया अध्याय, ये छोटे दल भी हुए साथ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज,पॉलीटिकल डेस्कः  उत्तर प्रदेश की राजनीति में रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है। आज इसी कड़ी में सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन में एक नया अध्याय जुड़ गया। इस गठबंधन में निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल हो गई है, जबकि राष्ट्रीय समानता दल ने समर्थन का एलान किया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। हालांकि निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी से गठबंधन के फार्मूले पर उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि गरीबों को घर, बिजली व समाजवादी पेंशन का पैकेज देने पर सपा अध्ययन कर रही है। लाख से ज्यादा भी हो सकता है पैकेज   इसे जल्द सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पैकेज एक लाख से भी ज्यादा हो सकता है। अखिलेश ने दावा किया कि इस पैकेज से गरीबों में खुशहाली आएगी। गोरखपुर और महराजगंज से निषाद को चुनाव लडऩे के लिए हरी झंड...
राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक, दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना लाकर गरीबों को देंगे 72 हजार सालाना

राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक, दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना लाकर गरीबों को देंगे 72 हजार सालाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना मास्टरस्ट्रोक चला है। राहुल ने सरकार बनने पर दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू करने का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी सरकार सत्ता में आई तो गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसकी घोषणा के साथ ही राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला, कहा कि 5 साल तक मोदी सरकार में गरीब दुखी रहे हैं। कहा कि वह गरीबों को 'न्याय' देंगे। उधर, राहुल गांधी की इस घोषणा के बाद भाजपा ने इसको चुनावी वादा बताया। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेसवार्ता करके सोमवार को इसे चुनावी बताया। योजना को दिया 'न्याय'नाम  राहुल ने योजना का नाम न्याय रखा है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले मनरेगा देने का वादा किया था और देकर दिखाया। अब आय गारंटी देकर दिखाएंगे। राहुल ने कहा कि वह गरीब...
लोकसभा चुनाव में मुलायम-अखिलेश की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीमकोर्ट ने सीबीआई से मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव में मुलायम-अखिलेश की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीमकोर्ट ने सीबीआई से मांगी रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने इनके खिलाफ सीबीआई जांच की प्रगति की मांग पर सीबीआई को नोटिस जारी कर इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने राजनीतिक कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी की नई याचिका पर आज सुनवाई की। सीबीआई से की निर्देश की मांग  उन्होंने सीबीआई को यह निर्देश देने की मांग की है कि वह या तो सुप्रीम कोर्ट या फिर एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष आय से अधिक संपत्ति मामले की रिपोर्ट पेश करे। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि 2007 में सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट में कहा था कि पहली नजर में केस बनता है इसलिए नियमित केस दर्ज कर जांच होनी चाहिए। अब कोर्ट इस मामले में ...
बांदा में पत्नी ने साथ चलने से किया इंकार तो ट्रेन के आगे जा कूदा पति, बाद में पड़ा मिला शव

बांदा में पत्नी ने साथ चलने से किया इंकार तो ट्रेन के आगे जा कूदा पति, बाद में पड़ा मिला शव

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति ने उस वक्त आत्महत्या कर ली, जब पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया। बताते हैं कि पति शराब का लती था और लगभग एक माह पूर्व पत्नी, पति की इसी आदत से परेशान होकर मायके चली गई थी। पति अब उसे घर वापस लाने पहुंचा था लेकिन खुद शराब छोड़ने को तैयार नहीं था। इसलिए पत्नी ने साथ चलने के इंकार कर दिया। इसके बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शराब पीने की लत से परेशान थी पत्नी   बताया जाता है कि हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव के बच्चा लाल (35) शराब का लती था। उसकी पत्नी केसा बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहल्ला हसनथोक की रहने वाली थी। पति की शराब की लत से दुखी होकर वह मायके चली आई थी। इसके बाद बीते दिवस बच्चा लाल ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ चलने को कहा। वादा किया कि कभी शराब नहीं पीएगा। ये भी पढ़ेंः बांदा में जिला पंचायत क...
प्राइवेट हास्पिटल में महिला मरीज से दरिंदगी, इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप, दो हिरासत में और..

प्राइवेट हास्पिटल में महिला मरीज से दरिंदगी, इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप, दो हिरासत में और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर से एक बेहद घिनौनी और शर्मनाक वारदात सामने आई है। अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को इंजेक्शन देकर अस्पताल के ही तीन कर्मचारियों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता ने अस्पताल के ही कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जानकाकरी होते ही पुलिस ने तेजी दिखाई। पुलिस में काम करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। इलाज के लिए भर्ती थी अस्पताल में पीड़िता बताया जाता है कि मेडिकल थाना क्षेत्र में आने वाले एक निजी अस्पताल में महिला मरीज काफी दिनों से इलाज करा रही थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि अस्पताल के 3 कर्मचारियों ने शनिवार रात उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसे नशे में कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके स...
कांग्रेस ने दिग्विजय समेत इन 4 दिग्गज पूर्व सीएम को उतारा मैदान में…

कांग्रेस ने दिग्विजय समेत इन 4 दिग्गज पूर्व सीएम को उतारा मैदान में…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पालिटिकल डेस्कः कांग्रेस ने शनिवार देर रात को अपनी 8वीं सूची जारी करते हुए 38 उम्मीदवारों पर पत्ते खोल दिए। इस सूची में कांग्रेस ने चार पूर्व मख्यमंत्रियों एवं दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। ये चार मुख्यमंत्री हैं दिग्विजय सिंह, अशोक चौहान, एम. वीरप्पा मोइली और हरीश रावत। सूची से साफ हो गया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। एक और दिग्गज कांग्रेसी नेता मीनाक्षी नटराजन को मंदसौर से चुनाव लड़ाया जा रहा है। गुलबर्गा से लड़ेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे  वहीं अशोक चौहान को नांदेड़ और राशिद अल्वी को अमरोहा से टिकट दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा मथुरा सीट को लेकर है। कांग्रेस ने मथुरा से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है जबकि इससे पहले मथुरा से सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस की इस सूची में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्...
बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

बांदा में पुलिस पर पथराव के बाद बवाल, मां-बाप व बेटे समेत 12 गिरफ्तार, भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बवाल कर रहे व्यक्ति को काबू में करने पहुंची पुलिस की डायल-100 गाड़ी पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिस कर्मियों को पीटा गया। इसके बाद आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों को काबू में किया। पुलिस ने पिता-पुत्र और मां समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं कई अज्ञात लोगों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उधर, भाजपा नेताओं ने मामले में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने ग्रामीणों को घर में घुस-घुसकर पीटा है। आरोप है कि पुलिस ने रिटायर्ड शिक्षक समेत कई निर्दोषों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। एक शराबी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस  भाजपाइयों ने डीआईजी और एसपी से भी मिलकर मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस की ओर से पीड़ित होमगार्ड, डा...