Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे अपर मुख्य गृहसचिव ने कहा, कालिंजर में टूरिस्ट थाना और गुडमार्निंग पुलिसिंग अहम

हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे अपर मुख्य गृहसचिव ने कहा, कालिंजर में टूरिस्ट थाना और गुडमार्निंग पुलिसिंग अहम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार सुबह यूपी के अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी अपनी टीम के साथ बांदा पहुंचे। यहां उनको पुलिस लाइन्स में परेड की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिगृहण की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी और इसपर संतुष्टि जताई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अपर मुख्य सचिव श्री अवस्थी ने कहा कि इस सड़क के लिए अबतक 90 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। बाकी 10 प्रतिशत अधिग्रहण भी आने वाले दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसलिए संभावना है कि दो माह में सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उनके साथ आई यूपीडा टीम ने रविवार को भूमि अधिग्रहण की अन्य बारीकियां भी देखी। गृह सचिव हेलीकॉप्टर से यहां पुलिस लाइन पंहुचे। उनके द्वारा  यहां पूजन अर्चना के बाद पौधरोपण भी किया गया। ऐतिहासिक कालिंजर किले में बनेगा टूरिस्ट पुलिस थाना  अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बुं...
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा, अलग बुंदेलखंड हमारी मांग नहीं, हमारा अधिकार..

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा, अलग बुंदेलखंड हमारी मांग नहीं, हमारा अधिकार..

Breaking News, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः भले ही अभी अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग की आवाज बुलंद हो रही है, लेकिन भाजपा नेता और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार इसे लोगों का अधिकार बताते हैं। उनका कहना है कि यह हमारी मांग नहीं, बल्कि हमारा अधिकार है और सरकार को हमें हमारा अधिकार देना ही चाहिए। अलग बुंदेलखंड की मांग को लेकर उन्होंने एक पत्र भी तैयार किया है, जिसे सरकार को सौंपा जाएगा। कहा कि इस मांग को लेकर हमने पिछले दिनों बांदा में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया था और आगे भी पहल करते रहेंगे। समरनीति न्यूज से बात करते हुए कहा..  अजित कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड का अस्तीत्व दशकों पुराना है। समरनीति न्यूज के साथ खास बातचीत के दौरान वर्ष 1950 से बुंदेलखंड अलग राज्य का अस्तीत्व रहा है। इसके अलग मुख्यमंत्री  भी रह चुके हैं। कामता प्रसाद बुंदेलखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन बाद मे...
बांदा में बढ़-चढ़कर हुआ पौधरोपण, कमिश्नर ने कहा, पुण्य कार्य..

बांदा में बढ़-चढ़कर हुआ पौधरोपण, कमिश्नर ने कहा, पुण्य कार्य..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत बांदा में भी बढ़-चढ़कर पौधरोपण किया गया। पहले ही दिन पौधरोपण के लक्ष्य को पार कर लिया गया। इस दौरान मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह ने वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करते हुए पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण बेहद पुनीत कार्य है। जिले में और भी जगहों पर हुआ पौधरोपण   उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएं और पूरे मंडल को हरा-भरा करने में योगदान दें। उन्होंने वन संरक्षक केके सिंह, नियोजन विभाग के उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी के साथ पौधरोपण किया। उधर, बांदा के मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया में भी पौधरोपण किया गया। इसके अलावा जिलेभर में पौधरोपण जोरशोर से किया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा डीआईजी ने कहा, खुद के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी करें पौधरोपण...
बांदा को रोग मुक्त बनाने की तैयारी, डीएम और योग प्रशिक्षकों के बीच मुलाकात

बांदा को रोग मुक्त बनाने की तैयारी, डीएम और योग प्रशिक्षकों के बीच मुलाकात

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा को रोग मुक्त व योगमय बनाने का सपना पूरा करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हीरालाल ने भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि, योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सजल कुमार रेंडर तथा पूर्व जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति राम प्रकाश याज्ञिक तथा पुरुषोत्तम सिंह से मुलाकात की। साथ ही योग संबंधित कई विषयों पर चर्चा की। बांदा को योग के जरिये रोगमुक्त बनाने की पहल   जिलाधिकारी ने कहा कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह पूरे बांदा को योगमय बनाना चाहते हैं। इस सिलसिले में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करके और आपसी समन्वय से इसको पूरा करने के लिए का भरोसा दिलाते हुए पतंजलि योग समिति प्रतिनिधि मंडल ने भरपूर सहयोग का वादा किया। कहा कि सभी लोग बांदा को रोग मुक्त, योगमय करने में पूरा सहयोग देंगे। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति की तरफ से जिलाधिकारी को योग संबंधित एक पुस्तक ज...
बांदा में जहर खाने से किसान तो बिच्छू के काटने से बालक की मौत

बांदा में जहर खाने से किसान तो बिच्छू के काटने से बालक की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग घटनाओं में जिले में एक 8 साल के बच्चे समय दो लोगों की असमय मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुमरिया डेरा गांव निवासी किसान रविंद्र सिंह (48) ने गुरुवार रात को खाना खाने के बाद कीटनाशक पी लिया। इसके बाद रात तड़के सुबह करीब 3 बजे परिवार के लोगों को उनकी हालत बिगड़ने पर पता चला। परिवार के लोग जसपुरा स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में मृत घोषित हुए   वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई लोकेश सिंह ने बताया है कि 13 बीघा जमीन में खेती किसानी करके रविंद्र अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। कहा कि अन्ना मवेशियों ने उनकी फसल बर्बाद कर दी थी। इसलिए उन्होंने जान दे दी है। उधर, कुछ लोग पत्नी से विवाद को भी घटना का कारण बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ...
बांदा डीआईजी ने कहा, खुद के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी करें पौधरोपण

बांदा डीआईजी ने कहा, खुद के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी करें पौधरोपण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) दीपक कुमार ने आज अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधरोपण के जरिए हम खुद अपने लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी कुछ बेहतर करते हैं। इसीलिए पौधरोपण हमारे साथ-साथ कई पीढ़ियों को जीवन दे जाता है। कहा कि पौधरोपण करने से एक सकारात्मक उर्जा का विकास होता है। कहा, समाज और अपनों के लिए जरूरी है पौधरोपण   डीआईजी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी पौधरोपण बेहतर जरूरी है। हर किसी को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने चाहिए। ऐसा करने से निश्चित रूप से कहीं न कहीं आप समाज और अपनों के लिए कुछ अच्छा कर रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर भूल जाना ठीक नहीं है बल्कि पौधों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। तभी पौधे, पेड़ बन सकेंगे और उनसे जीवन मिलेगा। इस मौके पर पुलिस वि...
बांदा में दिलदहला देने वाली घटना, बाबा के शुद्धता संस्कार के दौरान घर के इकलौते बेटे की करंट से मौत

बांदा में दिलदहला देने वाली घटना, बाबा के शुद्धता संस्कार के दौरान घर के इकलौते बेटे की करंट से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बाबा के देहांत के बाद चार दिन बाद शुद्धता संस्कार के दौरान बिजली का तार बांध रहे घर के इकलौते युवक की करंट लगने से मौत हो गई। एक सप्ताह में परिवार में दो-दो मौतों से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक घर का इकलौता बेटा था और बाबा के देहांत की सूचना पर ही अहमदाबाद से घर लौटा था। वह अहमदाबाद और दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करता था। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 7 दिन में एक परिवार में दो मौतों से कोहराम मचा  बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में गुरुवार सुबह एक बेहद दुखद घटनाक्रम हुआ। वहां अपने बाबा राम आधार की मृत्यु के बाद उनके शुद्धता संस्कार में शामिल होने आए पंकज (24) पुत्र गंगा प्रसाद की उस वक्त मौत हो गई, जब वह शुद्धता संस्कार की तैयारी के दौरान विद्यु...
बांदा में छात्रों में विवाद, चाकू से हमले में एक छात्र घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

बांदा में छात्रों में विवाद, चाकू से हमले में एक छात्र घायल, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में छात्रों के बीच बाइकें टकराने के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत चाकूबाजी तक जा पहुंची। एक छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू छात्र के गले और पैर में लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी दोनों छात्र वहां से फरार हो गए। बाद में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान छात्र को गंभीर हालत में डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली में अभी तहरीर नहीं दी गई है। बाइकें टकराने से हुआ विवाद   बताया जाता है कि शहर के मर्दननाका निवासी छात्र इस्तियाक (22) पुत्र इदरिस बीएससी का छात्र है जो बुधवार शाम कोचिंग सेंटर से पढ़कर कालूकुआं अपने घर वापस जा रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक एक दूसरे छात्र की बाइक से टक...
अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

अब नहीं रहीं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भाजपा की कद्दावर नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि मंगलवार शाम को केंद्र सरकार द्वारा धारा-370 हटाने के बाद सुषमा स्वराज द्वारा ट्वीट करके बधाई दी गई। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इसके बाद उनको रात करीब सवा 10 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उनका निधन हो गया। परिवार में उनकी बेटी और पति राजकौशल हैं। आज होगा अंतिम संस्कार   बताया जाता है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव घर पर रखा जाएगा, ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बाद में लोधी रोड के शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार होगा। यह था सुषमा का अंतिम ट्वीट  बता दें कि मंगलवार शाम...
धारा-370 हटने पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी बोलीं, हर हिंदुस्तानी को गर्व

धारा-370 हटने पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी बोलीं, हर हिंदुस्तानी को गर्व

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक ओर जहां धारा-370 की विदाई पर पूरे देश में बधाईयों का दौर चल रहा है, वहीं देश के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि सरकार के इस फैसले से देश ने सोमवार को ही अपनी आजादी का जश्न मना लिया है। उन्होंने कहा कि आज हर हिंदुस्तानी खुद पर गर्व महसूस कर रहा है। मालिनी ने कहा कि उनकी पीढ़ी के कई लोग यह मान बैठे थे कि उनके जीवन काल में कश्मीर की समस्या का हल नहीं निकल सकेगा, लेकिन केंद्र सरकार ने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ समस्या का हल कर दिया। बोलीं-आगे बढ़कर कश्मीर व कश्मीरियत को अपनाएं कहा कि पूर्व की सरकारें कश्मीर को हमेशा विवाद का केंद्र बनाती रहीं, लेकिन अब केंद्र सरकार के इस फैसले से विकास के रास्ते खुल गए हैं। लोक गायिका ने कहा कि अब हमारी जिम्मेद...