Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

इकलौते बेटे ने बुझा दी पिता की जलती चिता, हमलावर हुए पारिवारिक तो गांव वालों ने बचाई जान, चौंकाने वाली है वजह..

इकलौते बेटे ने बुझा दी पिता की जलती चिता, हमलावर हुए पारिवारिक तो गांव वालों ने बचाई जान, चौंकाने वाली है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपने पिता की जलती हुई चिता को बुझाना शुरू कर दिया। बेटे की इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहां मौजूद दूर के रिश्तेदारों ने इस बेटे पर हमलावर हो गए। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कराया, लेकिन तबतक जलती चिता को पूरी तरह से बुझा दिया गया था। बाद में बेटे ने ही 100 नंबर डायर करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामला काफी उलझा हुआ है, जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। बेटे को है पिता की हत्या की आशंका, जल्दबाजी में पारिवारिक लोग कर रहे थे अंतिम संस्कार   दरअसल, बांदा की बबेरू कोतवाली क्षेत्र ...
पूरे यूपी में सड़कों पर नमाज और आरती पर लगेगी रोक, लागू होगा मेरठ-अलीगढ़ मॅाडल

पूरे यूपी में सड़कों पर नमाज और आरती पर लगेगी रोक, लागू होगा मेरठ-अलीगढ़ मॅाडल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब यूपी में सड़कों पर नमाज को लेकर मेरठ और अलीगढ़ मॅाडल पूरे यूपी में लागू किया जाएगा। कहा कि सड़कों पर नमाज और आरती नहीं होगी। डीजीपी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं करने दिया जाएगा, जिससे सार्वजनिक स्थानों लोगों का समस्या का सामना करना पड़े। यूपी की पुलिस मुखिया ने मंगलवार को यह बयान देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस और कश्मीर के हालातों को देखते हुए प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट के बाद संवेदनशील इलाकों में चेकिंग चल रही है। क्या है मेरठ-अलीगढ़ मॅाडल   दरअसल, बीते दिनों मेरठ और अलीगढ़ जिलों में प्रशासन ने सड़क पर नमाज या आरती पढ़ने जैसे किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस रोक के बाद मेरठ हो या अलीगढ़, वहां की सड़कों पर न तो नमाज पढ़ी जा सकेगी और न ही आरती हो स...
बांदा में भजन संध्या का धूमधाम से आयोजन, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा में भजन संध्या का धूमधाम से आयोजन, भक्तों ने लगाए जयकारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सावन माह के आखिरी सोमवार को बामदेवेश्वर मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्केस्ट्रा कलाकारों ने देर रात तक भजन प्रस्तुत किए। शिव और पार्वती की झांकियां प्रस्तुत करने के साथ ही शिव तांडव नृत्य भी प्रस्तुत किया। प्रयागराज व कानपुर से आए गायकों ने एक से बढ़कर एक भगवान शिव, राधा-कृष्ण और देवी गीतों पर आधारित भजन और गीत प्रस्तुत किए। कलाकारों के धार्मिक गीतों पर भक्तों ने जमकर बजाईं तालियां  प्रयागराज से आए गायक मनोज गुप्ता के ‘बम भोले- बम भोले बम’के गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। स्थानीय गायक पंकज रावत ने ‘मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी’के गीत पर श्रद्धालु भक्ति-भाव में सराबोर हो गए। कानपुर की गायिका बुलबुल ने ‘मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा’गीत गाया। भजनों पर थिरकते कलाकार, शिव तांडव का मनमोहक प्रदर्शन  स्थानीय गायक अभिषेक मिश्रा ने ‘भोले ओ भ...
श्री राम-जय हनुमान से गूंजा महावीरन का मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

श्री राम-जय हनुमान से गूंजा महावीरन का मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सावन माह के आखिरी मंगलवार को अतर्रा रोड स्थित महावीरन मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बजरंगी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण भी किया। दुकानों में महिलाओं और बच्चों ने खरीददारी की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी लगातार निगेहबानी करती रही। सावन माह के आखिरी मंगलवार को महावीरन में दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे शाम होती गई, मेले में भीड़ बढ़ती चली गई। मेले में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बजरंग बली के दर्शन किए। दुकानों में महिलाओं और बच्चों ने की जमकर खरीददारी   इसके बाद प्रसाद चढ़ाया। फिर भक्तों ने मंदिर परिसर में संचालित किए जा रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने मेले में जमकर खरीदारी की। वही हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर पुण्य लाभ कमाया। हालांकि ...
बांदा में बड़ी वारदातः चाचा ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, 7 दिन बाद खुलासे से हड़कंप

बांदा में बड़ी वारदातः चाचा ने 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, 7 दिन बाद खुलासे से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक हिला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी रिश्ते की भतीजी, 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। लोकलाज के डर से परिवार के लोग कई दिनों तक घटना तो छिपाए रहे, लेकिन बाद में हिम्मत करके मंगलवार को बबेरू थाने पहुंचे और पुलिस की सारे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज करके पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए चित्रकूट भेजा है। इस बात की जानकारी बबेरू थाना प्रभारी शशि पांडे ने दी। बबेरू थाना क्षेत्र की है वारदात  बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के मजरे में बीती 5 अगस्त को यह घटना हुई। बताते हैं कि बच्ची अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ खेतों की तरफ गई थी, तभी रास्ते में उससे चचेरे चाचा बीरबल ने उसे उठा लिया और मुंह दबाकर...
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए स्वतंत्र देव सिंह, मुजफ्फरनगर से हेलीकाप्टर से पहुंच रहे लखनऊ

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए स्वतंत्र देव सिंह, मुजफ्फरनगर से हेलीकाप्टर से पहुंच रहे लखनऊ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुजफ्फरनगर में स्वागत समारोह के दौरान घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आज मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन्स में बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। हालांकि, उनकी कट चुकी उंगली दोबारा नहीं जुड़ सकी है। डाक्टरों का कहना है कि उंगली का कटा हुआ हिस्सा बुरी तरह से कुचल चुका था और नशें पूरी तरह से नष्ट हो गईं थीं। इसलिए दोबारा उनको जोड़ना संभव नहीं हो सका। यह था मामला हालांकि हादसे के दौरान गिरी उनकी पन्ने वाली अंगूठी नहीं मिली है। दरअसल, सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां स्वागत के दौरान डीसीएम से उतरते वक्त भीड़भाड़-धक्कामुक्की के बीच उनके दाहिनी हाथ की छोटी उंगली डाले म...
बांदा में रक्षा बंधन से पहले दुखद घटना, भाई से झगड़े के बाद बहन ने खुद को जलाया

बांदा में रक्षा बंधन से पहले दुखद घटना, भाई से झगड़े के बाद बहन ने खुद को जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रक्षा बंधन से दो दिन पहले बांदा के कमासिन इलाके में बेहद दुखद घटना सामने आई है। ग्राम बीरा में रहने वाले भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बहन नेहा (17) ने आहत होकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद घटना से घबराए छोटे भाई ने तुरंत ही खेतों पर काम कर रहे माता-पिता को जानकारी दी। पीड़ित लड़की कानपुर रेफर  पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद आनन-फानन में लड़की को जली हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां गंभीर हालत होने के कारण पीड़िता को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। लड़की के पिता रामधनी ने बताया कि भाई से झगड़े के बाद बेटी ने यह कदम उठाया है। त्योहार से पहले हुई इस अनहोनी से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है ये भी पढ़ेंः बांदा में डीआईजी-एसपी ने लोगों को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव घायल, हाथ की उंगली कटने पर मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव घायल, हाथ की उंगली कटने पर मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान घायल हो गए। बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव मुजफ्फरनगर में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान गाड़ी से उतरते समय घायल हुए हैं। गाड़ी से उतरते वक्त खिड़की में उनकी उंगली फंसी और कटकर अलग हो गई। अब अस्पताल में उनकी सर्जरी हो रही है। अफसरी के बीच हुई घटना  बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान वहां काफी अफरा-तफरी मची थी। इसी दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करना चाहती थीं। भाजपा अध्यक्ष उनको देखकर गाड़ी से उतर रहे थे कि तभी उनके दाहिने हाथ की छोटी उंगली कटकर अलग हो गई। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ-पांव फूल गए। जल्द ही उनको शहर के वर्धमान अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी सर्जरी चल रही है। भाजपा नेता अस्पताल में मौजूद हैं। उधर, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस...
बांदा में डीआईजी-एसपी ने लोगों को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई

बांदा में डीआईजी-एसपी ने लोगों को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बकरीद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह मस्जिदों में नवाज के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक (चित्रकूटधाम मंडल) दीपक कुमार व पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दीं। साथ ही बच्चों को भी दुलार किया। बच्चों ने भी हंसी-खुशी मनाया त्यौहार  दोनों पुलिस उच्चाधिकारी बांदा शहर की अलीगंज चौकी पर पहुंचे और वहां समाज के लोगों को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी। इस मौके पर लोग बड़ी संख्या में नवाज पढ़ने को निकले और बच्चों ने भी खूब मस्ती की। दुकानों से खेलने और खाने-पीने की चीजें खरीदीं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः अब शुगर मिल्स के ‘वेस्ट’ से जलेंगे गांवों में घरों के चूल्हे, प्रेसमेड से बनेगी बायोगैस व सीएनजी ...
हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, सनसनी

हमीरपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भाजपा नेता की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फेल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फारेंसिक टीम और डाग स्कवायड ने पहुंचकर सुरागकसी की है। घर से खून निकलता दिखा तो खुलासा  बताया जाता है कि बीजेपी के सुमेरपुर के पचखुरा गांव के रहने वाले राकेश सिंह (40) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। वह पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे और कमरे से खून बहता देखकर लोगों का ध्यान उधर गया। उनकी पत्नी बच्चों के साथ लगभग 10 दिन पहले मायके गई थीं। बीती रात उनका एक साथी घर आकर रुका था। घटना के वक्त वह नहीं मिला है। बहन-बहनोई का हो चुका है कत्ल  बताया जा रहा है कि मृतक राकेश सिंह की बहन और बहनोई का लगभग 10 साल पहले कत्ल हो गया था। कुछ दिन पहले भांजे...