Tuesday, November 10सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

बांदा में PWD मुख्य अभियंता के बंगले में चौकीदार के बेटे का शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मंडल के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के बंगले में तैनात चौकीदार कैलाश धुरिया के बेटे अमित धुरिया (26) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, युवक पिता के साथ बंगले में ही एक हिस्से में रहता था। बेटे की मौत की जानकारी सुबह बेटे को उस वक्त मिली जब वह घर लौटा। घर के अंदर बेटे का शव पड़ा था। पहले पिता द्वारा बेटे की हत्या की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में उसने कहा कि उसका बेटा टीवी की बीमारी से ग्रसित था। पिता ने बाद में हत्या की जैसी किसी आशंका से इंकार करते हुए टीवी की बीमारी से बेटे की मौत की बात कही है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया। ई-रिक्शा चलाता था मृतक युवक पुलिस ने लिखा-पढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि युवक की मौत किस कारण से और किन हाला...
बांदा में शराबी युवक ने भतीजी से किया रेप, DIG के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस

बांदा में शराबी युवक ने भतीजी से किया रेप, DIG के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले में सोमवार को घिनौना घटनाक्रम सामने आया है। एक शराबी युवक ने अपनी रिश्ते की भतीजी 6 साल की मासूम से दुष्कर्म कर डाला। घटनाक्रम शहर कोतवाली क्षेत्र का है। बताते हैं कि कोतवाली पुलिस ने पहले तो मामले को टालने का प्रयास किया, लेकिन बाद में डीआईजीके संज्ञान में मामला पहुंचा तो पुलिस एक्शन में आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। डीआईजी के आदेश पर सक्रिय हुई पुलिस बताया जाता है कि शराबी युवक अमित पुत्र भवानीदीन आज सोमवार को अपनी रिश्ते की भतीजी 6 साल की मासूम से रेप किया। रोती-बिलखती पहुंची बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला अपनी बच्ची को लेकर शहर कोतवाली पहुंची। साथ ही आरोपी अमित के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। उधर, पहले तो कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं लिखी। ये भी...
बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की रात को पति ने विवाद के बाद पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ को चीरते हुए कंधे के पीछे जा धंसी। पत्नी को गोली मारने के बाद पति मौके से भाग निकला। बाद में मोहल्ले वालों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शहर के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुनीता (45) और उनके पति संजय गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गोली मारने के बाद मौके से भागा पति विवाद के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि संजय ने अपनी पत्नी सुनीता पर तमंचे से गोली चला दी। गोली सुनीता के हाथ को चीरते हुए कंधे में जा धंसी। पति संजय घटना के बाद मौके से भाग निकला। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। किसी तरह से खून से लतपत घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाय...
बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

बांदा में बड़ा हादसाः कानपुर के श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत-20 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दीपावली पर्व की खुशियों के बीच रविवार तड़के सुबह भीषण हादसा हो गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों से भरी बस हादस अनियंत्रित होकर शहर कोतवाली के मवई गांव के पास पलट गई। इससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। सभी लोग कानपुर के गजनेर देहात के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो चित्रकूट के अमावस्या मेले में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा भी मौके पर पहुंचे। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह बताया जाता है कि कोतवाली के मबई गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हो गई। बताते हैं कि बस को संभालने के लिए चालक ने तेज रफ्तार में ब्रेक लगाए। इसके बाद बस पलटा खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी। बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख-पुकार...
राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, अयोध्याः भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज दीपोत्सव के आयोजन से पूरा शहर जगमगा उठा। राम की नगरी अयोध्या में शनिवार को मनाए गए दीपोत्सव के साथ ही नया वर्ल्ड रिकार्ड बन गया है। यह दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। राम नगरी अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक क्षण की गवाह बनी। जहां 6 लाख से ज्यादा दीपक प्रज्जवलित किए गए। इनमें से राम की पैड़ी पर 4 लाख 10 हजार और अन्य 11 जगहों पर 2 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए, जो बड़ा रिकॅार्ड बन गए। सीएम बोले, ढाई साल में डेढ़ दर्जन बार आया हूं इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के बाद हमारा देश अपना सत्व भूल सा गया था। सीएम ने कहा कि वह स्वयं अपने ढाई वर्ष के शासन काल में डेढ़ दर्जन बार अयोध्या आए हैं। कहा कि जब भी आता हूं मोदी जी की अनुकंपा से सैकड़ों करोड़ की ...
फतेहपुर में झालर से लगी आग, मां-बेटे की जलकर मौत

फतेहपुर में झालर से लगी आग, मां-बेटे की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
कानपुर/फतेहपुरः जिले में हुई एक ह्रदय विदारक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। बताते हैं कि गांव के धर्मेंद्र कुमार पाल लुधियाना में रहकर प्राइवेट जाब करते हैं। शुक्रवार को वह मैहर गए थे। घर में उनकी पत्नी सरिता और दो साल का बेटा अनमोल था। हाल में ही दीपावली की तैयारी को लेकर कमरे में झालर लगाई गई थी। बीती देर रात करीब 2 बजे झालर में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। पत्नी सरिता की नींद खुली, लेकिन तबतक बेड और बाकी फर्नीचर पूरी तरह से आग पकड़ चुके थे। दोनों मां-बेटे आग की लपटों में बुरी तरह से घिर गए। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम काफी देर बाद शोर सुनकर पास में रहने वाले देवर और ससुर की नींद टूटी। उन लोगों ने सब्बल से दरवाजा तोड़कर किसी तरह सरीता और उसके बटे अनमोल को बाहर निकाला। दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः ललितपुर में 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी मह...
बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

बांदा में युवक की सनसनीखेज हत्या, परिवार के पहुंचने से पहले थी अंतिम संस्कार की तैयारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक को बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद घर वालों को सूचना देने के बाद ढाबा संचालक और उसके साथी शव को अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन समय से परिजनों के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हो गया। परिजन जिस वक्त पहुंचे शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को हत्या मान रही है। ढाबे पर काम करता था मरने वाला युवक बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा के समीप स्थित एक ढाबे में शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी राकेश उर्फ खिलाड़ी (38) तकरीबन 3 साल से काम क...
डीजीपी के आदेश, मिट्टी के दीपकों से जगमगाएंगे प्रदेश के सभी पुलिस थाने

डीजीपी के आदेश, मिट्टी के दीपकों से जगमगाएंगे प्रदेश के सभी पुलिस थाने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने दीपावली पर खास निर्देश दिए हैं। जहां थानों पर तैनात परिवार से दूर पुलिस कर्मियों की दीपावली रोशन होगी, वहीं प्रदेशभर के कुम्हारों को भी फायदा होगा। पुलिस महानिदेशक श्री सिंह ने आदेश दिया है कि दीपावली पर सभी पुलिस थानों को मिट्टी के दीपकों से सजाया जाए। इसके लिए स्थानीय छोटे दुकानदारों से मिट्टी के दिए खरीदे जाएं। माना जा रहा है कि एक ओर इससे जहां पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम पहल होगी, वहीं थानों में सजावट से परिवार से दूर पुलिस कर्मी भी सुखद अनुभव करेंगे। गश्त और सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देेश इसके साथ ही गरीब कुम्हारों को भी आर्थिक फायदा होगा। इस संबंध में सभी जोन के एडीजी-डीआईजी और एसएसपी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही डीजीपी ने धनतेरस त्यौहार के मौके पर सभी थाना पुलिस से पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि ...
बांदाः दामाद ने ससुराल में खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम, हादसे में दो गंभीर

बांदाः दामाद ने ससुराल में खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम, हादसे में दो गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक युवक ने अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी रंजीत सिंह (27) ने तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा गांव में अपना घर बनवाया है। वहीं परचून की दुकान करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी तिंदवारी थाने की ही गोखरही गांव में हुई थी। कारण नहीं बता सके ससुरालीजन गुरुवार को रंजीत सिंह बांदा से गेहूं लेकर अपनी ससुराल गोखरही पहुंचा था। वहां पर उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी मनी...
बांदा में किसान की हार्ट अटैक से मौत तो महोबा में फांसी पर लटका मिला शव

बांदा में किसान की हार्ट अटैक से मौत तो महोबा में फांसी पर लटका मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः बुंदेलखंड में दीपावली के त्यौहार से ठीक पहले दो किसान परिवारों में घर के मुखियाओं की मौत से मातम छा गया। बांदा में किसान को जहां फसल बर्बाद होने के कारण सदमे में हार्टअटैक पड़ गया। वहीं महोबा में पुलिस किसान की मौत की वजह शराबखोरी बता रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी किसान शिवनंदन (59) पुत्र मंगी राजपूत बटाई पर तकरीबन 15 बीघा खेत लेकर किसानी करते थे। यही उनके परिवार के पालन-पोषण का जरिया था। गत रात्रि अन्ना मवेशियों ने उनके खेतों की फसल बर्बाद कर दी। फसल चौपट होने का लगा सदमा बताते हैं कि सुबह खेत की हालत देखकर किसान को सदमा लग गया। उनके सीने में दर्द हुआ और वह गश खाकर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो किसान के परिजनों को सूचना दी। परिजन उनको गिरवा स्वास्थ क...