Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में पति ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

 Husband shoots wife, injured woman in Banda Kanpur Refer
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शनिवार की रात को पति ने विवाद के बाद पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। गोली पत्नी के हाथ को चीरते हुए कंधे के पीछे जा धंसी। पत्नी को गोली मारने के बाद पति मौके से भाग निकला। बाद में मोहल्ले वालों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शहर के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुनीता (45) और उनके पति संजय गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

गोली मारने के बाद मौके से भागा पति

विवाद के दौरान बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि संजय ने अपनी पत्नी सुनीता पर तमंचे से गोली चला दी। गोली सुनीता के हाथ को चीरते हुए कंधे में जा धंसी। पति संजय घटना के बाद मौके से भाग निकला। गोली की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। किसी तरह से खून से लतपत घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत होने के कारण कानपुर रेफर कर दिया गया।

पारिवारिक विवाद बना वारदात का कारण

घटना के पीछे पति-पत्नी का आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बाद में जिला अस्पताल बी पहुंचे और घायल महिला से बातचीत की। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आपसी विवाद के कारण पति ने ही पत्नी को गोली मारी है। कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में झालर से लगी आग, मां-बेटे की जलकर मौत 

ये भी पढ़ेंः बांदा शहर में ट्रेन की चपेट में आकर इंटर के छात्र की मौत, प्रधान हैं मृतक की मां